Google Web Stories Kya hai

आजकल लोग Short वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते है, क्यूँकि इसके द्वारा कम समय में बहुत सारी जानकारियाँ मिल जाती है। Youtube, Instagram और Facebook भी Short Video को ज्यादा Promote कर रही है। इसी को देखते हुए गूगल भी एक बेहतरीन Feature ले कर आयी है, जिसका नाम है, Google Web Stories. अगर आप जानना चाहते है कि Google Web Stories Kya hai, Google Web Stories कैसे बनाया जाता है, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए। आपके सारे सवालो को जवाब मिल जायेगा।

गूगल वेब स्टोरीज क्या है? (Google Web Stories Kya hai?)

Google Web Stories, Google का एक बेहतरीन Feature है, जिसमे कंटेंट को Visual Format में देख सकते है, इसमें Texts के साथ Image, Video, Audio और Animation का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसमें Link और Call to Action भी लगा सकते हो। यह मुख्य रूप से Mobile User के लिए बनाया गया है, इसलिए इसे आप अपने Android Mobile या Iphone में Google Discover में देख सकते है। 

गूगल वेब स्टोरीज का इतिहास (History of Google Web Stories)

Google ने 2018 में इसे Stories of Web के नाम से Launch किया था, लेकिन उस समय यह इतना Popular नहीं था। इसका इस्तेमाल बहुत कम लोग ही करते थे। Nov 2021 में Google ने इसमें Advance feature add कर इसका नाम Google Web Stories कर दिया। इस बार Google भी इसे Promote कर रही है। जो लोग भी अपने ब्लॉग पर वेब स्टोरीज बना रहे है उसके ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्रैफिक आ रहा है।

गूगल वेब स्टोरीज़ के दिशानिर्देश (Guideline of Google Web Stories)

  • Web Stories में इस्तेमाल होने वाला Content, Images, Video कुछ भी Copyright नहीं होना चाहिए।
  • एक Page में 180 Charcters से ज्यादा का इस्तेमाल ना करे 
  • Low Quality Images या Videos का इस्तेमाल ना करे।
  • Web Stories में कम से कम 5 Slides और ज्यादा से ज्यादा 30 Slides का इस्तेमाल कर सकते है।
  • आप जो भी Web Story बना रहे है वह Sequence में होना चाहिए, जिससे User को समझने में आसानी हो।
  • Web Stories में इस्तेमाल किये गए Video की लम्बाई 15 Seconds से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।
  • Web Story में अधूरी information ना दे। पूरी जानकरी के लिए किसी और websites या Aplication पर जाने के लिए बाध्य ना करे।
  • आपका लक्ष्य सिर्फ किसी Product या Service का प्रचार करना ही नहीं होना चाहिए, इसमें Affiliate Marketing का Link एक Limit में ही लगाये।
  • इसमें इस्तेमाल होने वाला Video और Image Portrait Mode में होना चाहिए, क्यूँकि यह Mobile User को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

गूगल वेब स्टोरीज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ टूल (Best Tools for Google Web Stories)

वेब स्टोरीज बनाने के लिए बहुत सारे Tools उपलब्ध है, जिसमें से तीन Tools सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

1. Web Stories

WordPress पर Web Stories बनाने के लिए यह सबसे अच्छा Tool है। इसे Google के द्वारा Launch किया गया है। इसमें बहुत सारे Pre – Designed Template उपलब्ध होते है। इसके अलाबे इसमें Drag & Drop की Facility भी होता है, जिसके द्वारा आप बहुत आसानी से कोई भी web Story Create कर सकते हो।

2. Make Stories

Blogger पर Web Stories बनाने के लिए यह सबसे अच्छा Tool है। इसमें में भी Pre – Designed Template उपलब्ध होते है। Web Stories के Design के लिए Drag & Drop की Facility भी होता है। साथ ही इसमें बहुत सारे Free Images, Shapes और Signs भी मिल जाती है।

3. Newsroom AI

यह भी Web Stories बनाने के लिए एक अच्छा Tool है। इसके लिए पहले आपको Google Account से Link करना होता है, इसमें आप अपने Stories को अपने Website पर Embedded कर सकते हो। इसमें भी बहुत सारे Template उपलब्ध होता है, जिसका इस्तेमाल आप Web Stories बनाने में कर सकते है ।

गूगल वेब स्टोरीज कैसे बनाएं? (Google Web Stories Kaise Banaye?)

ये तो आप समझ गए होंगे की Google Web Stories Kya Hai अब हम बतायेगे की इसे कैसे बनाये। WordPress में Web Stories बनाने के लिए “Web Stories” सबसे अच्छा Plugin है। यह Web Stories बनाने के लिए गूगल का Official Plugin है। इस Plugin से Web Stories बनाने के लिए निचे दिए गए Steps को Follow करे।

Step – 1

सबसे पहले Plugin Section के अंदर Web Stories Search करके Plugin को Install करे।

Add Plugin Web Stories

Step – 2

उसके बाद इस Plugin को Activate करे।

Activate Plugin

Step – 3

अब Left Menu में “Stories” वाले Section पर Click करे।

Web Stories

Step – 4

अब “Create New Story” पर क्लिक करे।

Create New Stories

Step- 5

यहाँ आपको Web Stories बनाने के लिए Dashboard मिल जायेगा, जिससे आप एक Web Story Create कर सकते है।

Dashboard of  Web Stories

Step- 6

इस Dashboard में आपको बहुत सारे Features मिल जायेगे जैसे –

  • इसमें आपको Pre Defined Template  मिल जाता है, जिसका इस्तेमाल आप Web Story बनाने में कर सकते है।
  • आप अपने Web Stories में कोई भी Image या Video Add कर सकते है।
  • आप अपने Web Story में Text, Link या Animation का इस्तेमाल भी कर सकते है।  

Step -7

Web Stories में Google Analytics Code Add करने के लिए Stories Section के Setting पर क्लिक करे।

यहाँ सबसे ऊपर Google Analytics का Track ID Enter करे।

Google Analytics of Web Stories

Step- 8

Web Stories में Google Adsense को Add करने के लिए Stories सेक्शन के Setting पर क्लिक करे। यहाँ निचे Scroll  करने पर Monetization का सेक्शन दिखेगा। इसमें अपना Publisher ID और Slot ID Enter करे।

Add Google Adsense in Web Stories

गूगल वेब स्टोरीज़ के लिए SEO कैसे करें? (How to do SEO for Google Web Stories?)

  • Web Stories का Title 70 Characters से अधिक का नहीं होना चाहिए।
  • Description 200 शब्दों से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।
  • Publisher Logo का साइज 96 x 96 Pixel का होना चाहिए।
  • Poster Image का साइज 640 x 853 Pixel का होना चाहिए, और इसे Text Free रखे।
  • Web stories को Sitemap में Add करे।

गूगल वेब स्टोरीज को गूगल डिस्कवर में कैसे लाएं? (How to Bring Google Web Stories to Google Discover?)

  • नियमित रूप से Web Stories Publish करे।
  • अपने Web Stories को Google Search Console में Index करे।
  • Web Stories को Google के Guideline के अनुसार बनाये, नहीं तो आपका Web Stories कभी भी Google Discover में नहीं दिखेगा। 
  • आपके Blog का Theme Mobile Friendly होना चाहिए, क्यूँकि यह मुख्य रूप से Mobile User के लिए ही बनाया गया है।
  • Web Stories के SLides में Background Color या Image को जरूर लगाये।

गूगल वेब स्टोरीज़ से पैसे कैसे कमाएँ? (How to Earn Money From Google Web Stories?)

Google Adsense

Google Web Stories को Google Adsense के द्वारा Monitize  कर सकते है।  इसके लिए Web Stories के Setting में Goodle Adsense के Details को Add करने का Option मिलता है। Google Adsense Approve होने के बाद आपके Web Stories में Slides के  बिच Ads Show होगा, जिस पर User के द्वारा क्लिक करने के आपको पैसे मिलेंगे। 

Affiliate Marketing

Google Web Stories से Affiliate Marketing के द्वारा भी पैसे कमाया जा सकता है। इसके लिए Affiliate Article का Link अपने Web Stories में लगा सकते है। जब User को आपका Web Stories अच्छा लगेगा, तो वह आपके Link पर Click कर आपके Article को Visit करेगा। इस तरह से आपके Affiliate Article पर ट्रैफिक आने लगेगा और उससे आपअच्छा खासा पैसा कमा सकते है।

गूगल वेब स्टोरीज़ के लाभ (Benefit of Google Web Stories)

  • Google Web Stories में अच्छा खासा ट्रैफिक आता है, इसलिए इसके द्वारा ब्लॉग ट्रैफिक को भी बढ़ाया जा सकता है।
  • यह एक Short Story होता है, जिसमे सिर्फ मुख्य बातो को ही रखा जाता है, इसलिए इसे बनाने में कम समय लगता है।
  • Google Web Stories को Google Adsense के द्वारा Monetize करके भी पैसे कमा सकते है।
  • इसमें Affiliate Marketing का Link लगाकर भी पैसे कमा सकते है।
  • अपने Products या Services को Web Stories के माध्यम से Promote कर सकते है।
  • यह AMP टेक्निक पर काम करता है, इसलिए वेबसाइट की तुलना में इसकी Loading Speed अधिक होती है।
  • इसे आप Google Analytics के द्वारा Track भी कर सकते हो।
  • इसमें Content Visual Form में होता है, इसलिए User इसे ज्यादा पसंद करते है।
  • Google Web Stories को बनाना और इसका उपयोग करना बहुत बेहद आसान है।
  • WordPress Plugin की सहायता से इसे आसानी से बनाया जा सकता है।
  • User भी इसे Google Discover में देख सकते है और इसे आसानी से Share भी कर सकते है।

FAQ:

Q गूगल वेब स्टोरीज क्या है?

यह Google का एक Feature है जिसमे Content Video Format में दिखता है।

Qगूगल वेब स्टोरीज कहाँ दिखती है ?

यह आपके Mobile में Google Discover में दिखता है।

Q गूगल वेब स्टोरीज कैसे बनाते है?

WordPress  में “Web Stories” Plugin और Blogger में “Make Stories” Plugin  की सहायता से बना सकते है।

Q गूगल वेब स्टोरीज से पैसे कैसे कमा सकते है?

इससे Google Adsense और Affiliate Marketing के द्वारा पैसे कमा सकते है। 

Q गूगल वेब स्टोरीज में Poster Image की Size कितनी होती है?

इसमें Poster Image का Size 640 x 853 Pixel होना चाहिए।

Q गूगल वेब स्टोरीज में कितने Slides लगा सकते है?

इसमें कम से कम 5 Slides और ज्यादा से ज्यादा 30 Slides लगा सकते है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस आर्टिकल में मैंने बताया कि Google Web Stories Kya Hai, गूगल वेब स्टोरीज कैसे बनाया जाता है और गूगल वेब स्टोरीज से आप पैसे कैसे कमा सकते हो? आशा करते कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके सारे सवालो का जवाब मिल गया होगा। फिर भी आपका कोई सवाल हो, तो मुझे कमेंट करके बता सकते है। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *