Neetu Kapoor Biography in Hindi

Table of Contents

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह जिन्हें शादी के बाद नीतू कपूर(Neetu Kapoor Biography in Hindi) के नाम से जाना जाता है। नीतू 70 की दशक की मशहूर अभिनेत्री है जिन्होंने अपनी माँ के सपनों को पूरा करने के लिए 8 साल की छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई और उन्होंने ‘बेबी सोनिया’ के नाम से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।

एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के बल पर लाखों लोगो को अपना दीवाना बना दिया था। उनकी खूबसूरती से  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे भी बच ना सके और बाद में वो बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फैमिली ‘कपूर फैमिली’ की बहु बनी।

नीतू कपूर का जीवन परिचय(neetu kapoor biography in hindi)

नीतू सिंह का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था। उनका असली नाम ‘सोनिया सिंह’ था और  एक समय वो चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ‘बेबी सोनिया’ के नाम से खूब फेमस हुई थी, लेकिन लीड अभिनेत्री के तौर पर काम करने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘नीतू सिंह’ रख लिया और ऋषि कपूर से शादी के बाद ‘नीतू कपूर’ बन गई।

हालांकि कई जगह उनका असली नाम ‘हरमीत कौर’ भी बताया जाता है। नीतू सिंह के पिता का नाम दर्शन सिंह और माता का नाम राजी सिंह है। नीतू सिंह अपनी माता पिता की इकलौती संतान है। छोटी उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया था जिसकी वजह से उनका पालन पोषण उनकी माँ ने ही किया था।

उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ‘ऋषि कपूर‘ से शादी की और उनके दो बच्चे है। उनके बेटे का नाम रणबीर कपूर है और बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर है। रणबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक है, जबकि रिद्धिमा कपूर एक फैशन डिज़ाइनर है। रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की है और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम ‘राहा कपूर’ है।

नीतू कपूर के बारे में संक्षिप्त परिचय(Brief introduction about Neetu Kapoor)

शेषताविवरण
पूरा नामनीतू कपूर
जन्मतिथि8 जुलाई, 1958
जन्मस्थानदिल्ली, भारत
पहली फिल्म“सूरज” (1966) (बालकलाकार के रूप में)
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगकाला
बॉलीवुड का नामबेबी सोनिया
करियर काल1966 – वर्तमान
प्रमुख फिल्में“लव आज कल” (2009), “दो दूनी चार” (2010), “जब तक है जान” (2012)
अभिनय से विरामविवाह के बाद अभिनय से विराम
संपत्तिमुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में एक 4-बीएचके अपार्टमेंट
विरासतउनकी बहुपेषवर अभिनय क्षमताओं और रिषि कपूर के साथ स्क्रीन रोमांस के लिए मानी जाती है। बॉलीवुड में सम्मानीत व्यक्ति।
Actress Neetu Kapoor Biography in Hindi

नीतू कपूर की शिक्षा और उनका फिल्मी सफर(Neetu Kapoor education and her film journey)

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ‘हिल ग्रेंज हाई स्कूल’, मुंबई से पूरी की। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। यही वजह रही कि उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1966 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म ‘सूरज’ से की थी। इस फिल्म में राजेन्द्र कुमार और वैजयंती माला मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद नीतू कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान साल 1968 में फिल्म ‘दो कलियां’ से मिली, जिसमें वो डबल रोल में नजर आई थी। इस फिल्म के बाद वो ‘बेबी सोनिया’ के नाम से काफी फेमस हुईं। एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उनकी कुछ प्रमुख फिल्में है – ‘सूरज’, ‘दस लाख’, ‘दो कलियां’, ‘दो दूनी चार’, ‘वारिस’, ‘पवित्र पापी’ और ‘घर घर की कहानी’।

नीतू कपूर की कुछ लोकप्रिय फिल्मों की सूची(Some popular movies list of neetu kapoor)

  • बॉबी (1973): इस रोमांटिक ड्रामा में अपनी भूमिका के लिए नीतू कपूर को काफी लोकप्रियता मिली, जिसमें ऋषि कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी बनी।
  • खेल खेल में (1975): ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर की यह फिल्म एक संगीतमय थ्रिलर थी जिसने अपनी मनोरंजक कहानी के लिए ध्यान आकर्षित किया।
  • अमर अकबर एंथोनी (1977): नीतू कपूर मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित इस प्रतिष्ठित मल्टी-स्टारर फिल्म का हिस्सा थीं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
  • दूसरा आदमी (1977): एक बार फिर ऋषि कपूर के साथ जोड़ी बनाकर, नीतू ने इस रोमांटिक ड्रामा में एक यादगार प्रदर्शन दिया।
  • याराना (1981): इस संगीतमय नाटक में नीतू कपूर मुख्य भूमिका में थीं और इसे अपने चार्ट-टॉपिंग गानों के लिए याद किया जाता है।
  • चुपके चुपके (1975): ऋषिकेष मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस क्लासिक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा थीं नीतू कपूर, जिसे भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है।
  • कभी-कभी (1976): यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में, नीतू कपूर ने अमिताभ बच्चन और राखी गुलज़ार सहित कई कलाकारों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • रफू चक्कर (1975): इस कॉमेडी फिल्म में नीतू कपूर ने अभिनय किया, जो अपने हास्य कथानक और मनोरंजक प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
  • दीवार (1975): अमिताभ बच्चन और शशि कपूर अभिनीत यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस प्रतिष्ठित फिल्म में नीतू कपूर की संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली भूमिका थी।
  • जुगनू (1973): एक्शन से भरपूर इस ड्रामा में नीतू कपूर ने धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन साझा की और अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा अर्जित की।

नीतू कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत किस मूवी से की(With which movie did Neetu Kapoor start her film career?)

एक लीड अभिनेत्री के तौर पर नीतू कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1973 में रणधीर कपूर के साथ फिल्म ‘रिक्शावाला’ से की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इस फिल्म में नीतू कपूर की परफॉरमेंस की खूब सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र और जीनत अमान की फिल्म ‘यादों की बारात’ में एक डांसर की भूमिका निभाई। इस फिल्म में नीतू कपूर पर फिल्माया गया गाना ‘लेकर हम दीवाना दिल, फिरते है मंजिल मंजिल’ खूब पॉपुलर हुई और इस गाने की सफलता के साथ ही नीतू कपूर को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली।

नीतू कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में बतौर लीड अभिनेत्री काम किया और इसमें से वो ऋषि कपूर के साथ सबसे ज्यादा 11 फिल्मों में नजर आई थी। इन फिल्मों का नाम है – ‘जहरीला इंसान’, ‘खेल खेल में’, ‘रफू चक्कर’, ‘कभी कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘दूसरा आदमी’, ‘दुनिया मेरी जेब में’, ‘झूठा कहीं का’, ‘ज़िंदा दिल’, ‘अनजाने में’ और ‘धन दौलत’। इन फिल्मों के अलावा दोनों फिल्म ‘पति पत्नी और वो’, ‘लव आज कल’, ‘दो दुनी चार’, ‘जब तक है जान’ और ‘बेशरम’ जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आए थे।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी (Love story of Neetu Kapoor and Rishi Kapoor)

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में से एक है। दोनों की जोड़ी ना सिर्फ बड़े पर्दे पर ही लोग पसंद करते थे बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और दोनों के बीच रियल लाइफ में भी एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। तो चलिए जानते है कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई और कैसे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात कैसे हुई(How Neetu Kapoor and Rishi Kapoor met for the first time)

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की पहली मुलाकात साल 1974 में  फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई थी। नीतू कपूर उस समय महज 15 साल की थी और ऋषि कपूर महज 22 साल के थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर, नीतू कपूर को खूब परेशान किया करते थे। कई बार तो इस बात से नीतू कपूर चिढ़ भी जाती थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच इतनी अच्छी बॉन्डिंग थी कि ऋषि कपूर, नीतू कपूर से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर भी लिखवाया करते थे। हालांकि बाद में ऋषि कपूर का उस गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ी और आख़िरकार दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने कहा था कि अगर आप नीतू के लिए सीरियस हो तो उनसे शादी कर लो। हालांकि नीतू की माँ उनकी शादी के सख्त खिलाफ थी। नीतू कपूर उस समय अपने करियर के पीक पर थी, इसलिए उनकी माँ यह चाहती थी कि नीतू पहले अपने करियर पर ध्यान दे। लेकिन बाद में उनकी माँ भी इस शादी के लिए राजी हो गई। आख़िरकार 11 जनवरी 1980 को नीतू  कपूर और ऋषि कपूर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

नीतू कपूर ने अचानक फिल्मों से क्यों लिया ब्रेक?(Why did Neetu Kapoor suddenly take a break from films?)

साल 1980 में ऋषि कपूर से शादी करने के बाद  नीतू कपूर ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। आखिरी बार वो साल 1983 में रणधीर कपूर के साथ फिल्म ‘जाने ए जान’ में नजर आई थी। इसके 26 साल बाद साल 2009 में उन्होंने फिल्म ‘लव आज कल’ से फिल्मों में वापसी की। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘दो दूनी चार’, साल 2012 में फिल्म ‘जब तक है जान’, साल 2013 में फिल्म ‘बेशरम’ और साल 2022 में फिल्म ‘जुगजुग जियो’ में काम किया। साल 2013 में नीतू कपूर पहली बार अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘बेशरम’ में नजर आई थी।

नीतू कपूर ने साल 1969 में जितेन्द्र की फिल्म ‘वारिस’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था और फिर 8 साल बाद साल 1977 में उन्होंने फिल्म ‘प्रियतमा’ में जितेन्द्र के साथ लीड अभिनेत्री के तौर पर नजर आई थी। इस फिल्म के बाद नीतू कपूर ने जितेंद्र के साथ कई फिल्मों में बतौर लीड अभिनेत्री काम किया जैसे – ‘धरम वीर’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘वक्त की दीवार’, ‘खून का रिश्ता’, ‘चोरनी’, ‘रानी और लालपरी’ और ‘आतिश’। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘रानी और लालपरी’ में नीतू कपूर की रियल लाइफ माँ ‘राजी सिंह’ ने ऑन स्क्रीन नीतू कपूर की माँ की भूमिका निभाई थी।

बॉलीवुड में नीतू कपूर की उपलब्धि(Neetu Kapoor Achievement in bollywood)

नीतू कपूर की अचीवमेंट की बात करें तो साल 2011 में उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के तौर पर स्टारडस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही साल 2011 में उन्हें ऋषि कपूर के साथ ‘बेस्ट लाइफटाइम जोड़ी’  के तौर पर जी सिने अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

क्या था नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बीच विवाद(what was the dispute between Neetu Kapoor and Rishi Kapoor)

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादीशुदा जिंदगी जितने प्यार के साथ शुरू हुई थी, दोनों की जिंदगी में उतने ही कड़वाहट भरे लम्हे भी आए । एक समय ऐसा भी आया जब लोगों को लगने लगा था कि दोनों ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रहेंगे। लेकिन दोनों ना सिर्फ साथ रहे बल्कि ऋषि कपूर के आखिरी समय तक नीतू कपूर उनके लिए सहारा बनी और हमेशा उनके साथ खड़ी रही। हालांकि दोनों के रिश्ते में काफी उतार चढाव देखने को मिला। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऋषि कपूर उन्हें रोज रुलाते थे, लेकिन इसके बावजूद वह उनके साथ ही रहना चाहती थी।   

दरअसल ऋषि कपूर का गुस्सा और उनकी शराब की लत ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को नर्क बना दिया था। हालात इतने बिगड़ गए थे कि नीतू ने ऋषि कपूर के खिलाफ घरेलू हिंसा तक का मामला दर्ज करा दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों अलग रहने लगे थे और नीतू कपूर ने पैसे कमाने के लिए सैलून तक ओपन कर लिया था। लेकिन बाद में ऋषि कपूर की शराब की लत में कमी आई और फिर धीरे धीरे दोनों के बीच की कड़वाहट भी कम हुई। इसके बाद दोनों साथ रहना शुरू कर दिए, लेकिन उनके झगड़ों का उनके बेटे रणबीर कपूर पर गहरा प्रभाव पड़ा। 

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ चुके थे। उनके पैरेंट्स कई घंटों तक लगातार लड़ते रहते थे और इस दौरान वो  घुटनों के बीच अपना मुंह छिपाए,  घर की सीढ़ियों पर बैठे रहते थे। वो घंटो रोते हुए बस यही सोचते थे कि उनके पेरेंट्स का झगड़ा कब बंद होगा ?

नीतू कपूर और बबीता कपूर के बीच मनमुटाव (Friction between Neetu Kapoor and Babita Kapoor)

किसी घर में झगड़ा और मनमुटाव होना आम बात होती है, लेकिन यही मनमुटाब जब किसी हाई प्रोफाइल घर में देखने को मिल जाये तो वह सुर्खियां बन जाती है। ऐसा ही मामला देखने को मिला बॉलीवुड की सबसे फेमस फैमिली ‘कपूर फैमिली’ की बहुए ‘नीतू कपूर’ और ‘बबिता कपूर’ के बीच। तो चलिए जानते है कि दोनों के बीच मनमुटाव की क्या वजह थी?

राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर की शादी साल 1971 में बबिता शिवदासनी (बबिता कपूर) से हुई थी। वहीं साल 1980 में राज कपूर के छोटे बेटे और रणधीर कपूर के छोटे भाई ‘ऋषि कपूर’ की शादी नीतू कपूर से हुई थी। इस तरह नीतू कपूर और बबिता कपूर के बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता है, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं रहें। नीतू कपूर और बबिता कपूर के रिश्ते के बीच खटास की खबर तब सामने आई जब साल 2003 में बबिता कपूर की बेटी करिश्मा कपूर की शादी में नीतू कपूर नहीं पहुंची थी।

इसके बाद साल 2007 में जब नीतू कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी हुई तो उस शादी में ना ही बबिता कपूर पहुंची और ना ही करिश्मा और करीना। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबर मीडिया की सुर्ख़ियों में आने लगी। दोनों का बीच मनमुटाव तब और बढ़ गई जब नीतू कपूर की माँ राजी सिंह इस दुनिया को छोड़कर चली गई और उनके अंतिम संस्कार में भी बबिता कपूर और उनकी बेटियां करिश्मा और करीना शामिल नहीं हुई।

हालांकि साल 2012 में जब करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी हुई तो दोनों के रिश्ते काफी हद तक संभल गए थे। इस शादी में कई सालों बाद नीतू कपूर और बबिता कपूर एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों को कई फैमिली फंक्शन में भी साथ देखा गया है।

नीतू कपूर और कैटरीना कैफ की माँ के बीच पोस्टर वॉर(Poster war between Neetu Kapoor and Katrina Kaif’s mother)

एक बार नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था “उन्होंने आपको 7 वर्षों तक डेट किया, इसका यह मतलब नहीं है कि वो आपसे शादी करेगा। मेरे अंकल 6 वर्षों तक मेडिसिन की पढ़ाई की, लेकिन अब वो डीजे बन गए है।” नीतू कपूर ने हालांकि अपने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा अपने बेटे रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड ‘कैटरिना कैफ’ की तरफ था। जैसा की आप जानते है कि रणबीर कपूर और कैटरिना कैफ कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन बाद में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। 

इसके बाद कैटरिना कैफ की माँ सुजैन टरकोटे ने नीतू कपूर के पोस्ट के जबाव में एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था “एक कंपनी के सीईओ को जितना सम्मान मिलता है, उतना ही सम्मान एक सफाई कर्मचारी को भी मिलना चाहिए। मुझे यहीं सिखाया गया है।”

हालांकि  मामला बढ़ने पर कैटरिना कैफ की माँ ने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि यह पोस्ट नीतू कपूर के पोस्ट का जवाब था। कैटरिना कैफ की माँ का कहना था कि उन्होंने किसी को टारगेट करके यह पोस्ट नहीं की थी बल्कि उन्हें ये पोस्ट बहुत अच्छा लगा इसलिए उन्होंने इसे पोस्ट किया था।

निष्कर्ष(Conclusion)

बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर के अलावा, नीतू कपूर अपने खूबसूरत और सदाबहार अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह भारतीय फिल्म उद्योग में एक अग्रणी अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। उनके अभिनय और शानदार व्यक्तित्व को हिंदी सिनेमा में हमेशा याद किया जाएगा। अगर आप भी हमें नीतू कपूर के बारे में कोई जानकारी देना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में लिखकर हमें बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *