Madhuri Dixit Biography in Hindi

Madhuri Dixit Biography in Hindi: “धक धक गर्ल” के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अबोध’ से की। ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘देवदास’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं माधुरी दीक्षित आज 56 साल की उम्र में भी अपने अभिनय और डांस से अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ देती हैं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अमेरिका चली गईं। लेकिन उन्होंने फिर से बॉलीवुड में वापसी की और “आजा नचले”, “डेढ़ इश्किया” और “गुलाब गैंग” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्हें पांच बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। तो अगर आप माधुरी दीक्षित के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ें।

माधुरी दीक्षित की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Madhuri Dixit Family)

15 मई 1967 को मुंबई में जन्मी माधुरी दीक्षित के पिता का नाम शंकर दीक्षित और माता का नाम स्नेह लता दीक्षित है। उनका एक भाई और दो बहनें हैं। भाई का नाम अजीत दीक्षित और बहनों का नाम रूपा दीक्षित और भारती दीक्षित है। उन्होंने डॉ श्रीराम माधव नेने से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम रायन नेने और अरिन नेने है।

माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी (Madhuri Dixit Love Story)

17 अक्टूबर 1999 को माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी की, जो पेशे से एक ह्रदय रोग विशेषज्ञ है। उन्होंने अपने करियर से हटके एक डॉक्टर से शादी की। शादी का फैसला उन्होंने उस समय किया, जब वह अपने करियर की बुलंदियों पर थी। डॉ. नेने, माधुरी के भाई अजीत दीक्षित के घनिष्ठ मित्र थे और  माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की पहली मुलाकात उनके भाई अजीत दीक्षित के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और तीन महीने की मुलाकात के बाद ही दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया।

Madhuri Dixit Biography Video in Hindi

जब माधुरी से इस बारे में पूछा गया कि आपने इतनी जल्दी शादी करने का फैसला क्यों किया तो उन्होंने कहा, ‘आई एम इन लव’। शादी के समय  माधुरी कई फिल्मों में काम कर रही थीं, जिसे उन्होंने 10 दिन के हनीमून से लौटने के बाद पूरा किया। इसमें उनके पति डॉ. नेने ने भी उनका काफी साथ दिया। आज उनकी शादी को 24 साल हो गए हैं और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं। उनके दो बेटे रियान और आरिन हैं।

माधुरी दीक्षित की शिक्षा (Madhuri Dixit Education)

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने , मुंबई विश्वविद्यालय के पार्ले कॉलेज, मुंबई से माइक्रोबायोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनका बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था, शायद यही वजह रहा कि उन्होंने डॉ. नेने से शादी की। उन्हें बचपन से ही डांस का बहुत शौक था, उन्होंने 3 साल की छोटी उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था और 8 साल की उम्र तक उन्होंने कत्थक डांस में महारत हासिल कर ली थी।

माधुरी दीक्षित की फिल्में (Madhuri Dixit Movies)

  • अबोध (1984) 
  • आवारा बाप (1985)     
  • स्वाति (1986) 
  • मानव हत्या (1986) 
  • हिफ़ाज़त (1987)   
  • उत्तर दक्षिण (1987)
  • मोहरे (1988)  
  • खतरों के खिलाड़ी (1988) 
  • दयावान (1988)
  • तेज़ाब (1988) 
  • वर्दी (1989)

राम लखन (1989)

फिल्म “राम लखन” सुभाष घई द्वारा निर्देशित एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, राखी, अनुपम खेर और सतीश कौशिक जैसे कई बड़े सितारे थे। इसके अलावा अगर विलेन की बात करें तो इसमें अमरीश पुरी, राजा मुराद, परेश रावल और गुलशन ग्रोवर जैसे कई जाने-माने कलाकार थे।

  • प्रेम प्रतिज्ञा (1989) 
  • इलाका (1989)
  • मुज़रिम (1989)
  • त्रिदेव (1989) 
  • कानून अपना अपना (1989)   
  • परिन्दा (1989)
  • पाप का अंत (1989)
  • महासंग्राम (1990)  
  • किशन कन्हैया (1990)
  • इज़्ज़तदार (1990)  

दिल (1990)

“दिल” साल 1990 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा आमिर खान, अनुपम खेर और सईद जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को फिल्मफेयर अवार्ड्स के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित आठ पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। 

  • दीवाना मुझ सा नहीं (1990)   
  • जीवन एक संघर्ष (1990) 
  • सैलाब (1990) 
  • जमाई राजा (1990)
  • थानेदार (1990)
  • प्यार का देवता (1991)   
  • 100 दिन (1991)   
  • प्रतिकार (1991)

साजन (1991)

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म “साजन” का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ सलमान खान और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ संगीत भी लोगों को खूब पसंद आया था।     

  • प्रहार (1991)  

बेटा (1992)

वर्ष 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म “बेटा” इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित एक पारिवारिक फिल्म थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा अनिल कपूर और अरुणा ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म ने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते, जिसमें माधुरी दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।   

  • ज़िन्दगी एक जुआ (1992)    
  • प्रेम दीवाने (1992)      
  • खेल (1992)       
  • संगीत  (1992)    
  • धारावी  (1993)    
  • साहिबाँ  (1993)        

खलनायक (1993)

सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म खलनायक में माधुरी दीक्षित के अलावा संजय दत्त और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी और इस फिल्म ने 2 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किये थे। 

  • फूल (1993)   
  • दिल तेरा आशिक (1993) 
  • आँसू बने अंगारे (1993)
  • अंजाम (1994)     

हम आपके हैं कौन (1994)

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म “हम आपके हैं कौन” में माधुरी दीक्षित और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

राजा (1995)

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म “राजा” का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा संजय कपूर, परेश रावल और मुकेश खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1995 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।        

  • याराना (1995)     
  • पापी देवता (1995) 
  • प्रेम ग्रंथ (1996 )   
  • राजकुमार  (1996)

कोयला (1997)

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म “कोयला” का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा शाहरुख खान और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। 

  • महानता (1997)
  • मृत्युदंड (1997)
  • मोहब्बत (1997)
  • दिल तो पागल है (1997)
  • बड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998)   
  • वजूद (1998)
  • आरज़ू (1999)
  • पुकार (2000)
  • गज गामिनी (2000)
  • ये रास्ते हैं प्यार के (2001)
  • लज्जा (2001)
  • हम तुम्हारे हैं सनम (2002)
  • देवदास (2002)
  • आजा नचले (2007)
  • बॉम्बे टॉकीज़ (2013)
  • ये जवानी है दीवानी (2013)
  • डेढ़ इश्किया (2014) 
  • गुलाब गैंग (2014)
  • कलंक (2019)
  • टोटल धमाल (2019)
  • Maja Ma (2022)

माधुरी दीक्षित द्वारा जीते पुरस्कारर (Madhuri Dixit Awards)

फिल्मफेयर पुरस्कार (Film fare Awards)

  • साल 1991 – फिल्म “दिल” – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • साल 1993 – फिल्म “बेटा” – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • साल 1995 – फिल्म “हम आपके है कौन” – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • साल 1998 – फिल्म “दिल तो पागल है” – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • साल 2003 – फिल्म “देवदास” – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री 
  • साल 2011 – स्पेशल अवार्ड – 25 साल पूरा करने के उपलक्ष्य में

माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति (Madhuri Dixit Net Worth)

माधुरी दीक्षित की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 250 करोड़ रुपये है। उनकी आय का मुख्य स्रोत फिल्में हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो और  विज्ञापन से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। वह एक फिल्म के लिए 5 – 6 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं, जबकि रियलिटी शो में जज के रूप में एक सीजन के लिए 25 – 30 करोड़ रुपए लेती हैं। इसके अलावा एक ब्रांड को एंडोर्स करने  के लिए 8-10 करोड़ रुपए चार्ज करती है।

इसके अलावा उनके पास लग्जरी गाड़ियों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। लग्जरी गाड़ियों की बात करें तो उनके पास कई तरह की गाड़ियां हैं, जिनमें से व्हाइट ऑडी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टल, रोल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड कुछ प्रमुख हैं। माधुरी दीक्षित फिल्मों में फीस के मामले में टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्म ‘अंजाम’ में उन्होंने शाहरुख खान से दोगुनी फीस ली, जबकि फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में उन्हें सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी।

माधुरी दीक्षित से जुड़े विवाद (Madhuri Dixit Controveries)

मैगी के विज्ञापन के लिए हुई आलोचना

साल 2015 में मैगी में हानिकारक केमिकल एमएसजी पाए जाने के बाद  इसका विज्ञापन करने के लिए माधुरी दीक्षित की काफी आलोचना हुई थी। अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा के साथ माधुरी दीक्षित के खिलाफ भी इन उत्पादों को गलत तरीके से पेश करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उनसे यह पुष्टि करने के लिए कहा गया था कि उनके द्वारा किया गया प्रचार सही था। बाद में उन्होंने साबित किया कि उन्हें मैगी बहुत पसंद है और नेस्ले के उत्पाद अच्छी क्वालिटी के होते हैं।

अधिक फीस की डिमांड के लिए हुई आलोचना

साल 2012 में जब उन्हें महाराष्ट्र का ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर मिला तो उन्होंने इसके लिए 9-10 करोड़ रुपए की मांग की। इतनी अधिक फीस मांगने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई और बाद में ऋतिक रोशन को उनकी जगह महाराष्ट्र का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

किसिंग सिन के लिए हुई आलोचना

साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म “दयावान” में अपने से 20 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ उनका किसिंग सीन काफी विवादित रहा था। इस किसिंग सीन के लिए माधुरी की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि खुद माधुरी को भी इस सीन के लिए काफी अफसोस हुआ था क्योंकि उनका मानना था कि फिल्म में इस सीन की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिनबॉलीवुड इंडस्ट्री में नई होने के कारण उन्हें यह पता नहीं था कि आप किसिंग सीन देने से मना भी कर सकते हैं। शायद यही वजह रही कि बाद की फिल्मों में उन्होंने कभी भी ऐसे सीन नहीं किए।

माधुरी दीक्षित का अफेयर्स  (Madhuri Dixit Affairs)

संजय दत्त (Sanjay Datt)

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने ‘दयावान’ और ‘खलनायक’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। माधुरी के पिता उनके रिश्ते से नाराज थे, क्योंकि संजय दत्त पहले से ही शादीशुदा थे। बाद में जब अवैध हथियार रखने के आरोप में संजय दत्त जेल गए तो उनका अफेयर खत्म हो गया।

अनिल कपूर (Anil Kapoor)

माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ “बेटा”, “तेजाब” और “राम लखन” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी उस समय की सबसे हिट जोड़ी थी। इसी के साथ दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगीं। ये खबर उड़ते हुए अनिल कपूर की पत्नी सुनीता तक भी पहुंची। इसके बाद सुनीता अपने बच्चों के साथ फिल्म के सेट पर पहुंच गई। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ काम करना बंद कर दिया, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसकी वजह से किसी के परिवार पर संकट आए।

माधुरी दीक्षित के बारे में अज्ञात तथ्य (Madhuri Dixit Unknown Facts)

  • 3 साल की छोटी उम्र से ही उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था।
  • फिल्मों में काम करने से पहले वह मॉडलिंग करती थीं।
  • साल 1984 में फिल्म “अबोध” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड में असली पहचान साल 1998 में फिल्म “तेजाब” से मिली।
  • फिल्म ‘तेजाब’ में उन पर फिल्माया गया गाना ‘एक दो तीन’ काफी लोकप्रिय हुआ था।
  • साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म “हम आपके हैं कौन” में माधुरी दीक्षित ने सलमान खान से ज्यादा फीस ली थी।
  •  लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित, कभी क्रिकेटर सुनील गावस्कर पर फिदा हुआ करती थीं।
  • देवदास फिल्म के गाने ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे गरवा लगाई’ में उन्होंने जो घाघरा पहना था, उसका वजन 30 किलो था।
  • वर्ष 2014 में, उन्हें भारत के यूनिसेफ गुडविल राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए 13 बार नामांकित किया गया, जिसमे उन्होंने 5 बार अपने नाम किया।
  • जब माधुरी दीक्षित की शादी डॉ. श्रीराम माधव नेने से हुई थी, तब डॉ. नेने को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी पत्नी एक बहुत बड़ी अभिनेत्री हैं। साथ ही डॉ. नेने को माधुरी की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है।
  • माधुरी दीक्षित “डांस विद माधुरी” नाम से एक ऑनलाइन डांस एकेडमी चलाती हैं। इस एकेडमी का मकसद लोगों के साथ अपने डांस स्किल्स को शेयर करना है।
  • फिल्म “हम साथ साथ हैं” में तब्बू  के किरदार के लिए पहले माधुरी दीक्षित को ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उनके अपोजिट मोहनीश बहल थे।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद करते है कि माधुरी दीक्षित के जीवन परिचय (Madhuri Dixit Biography in Hindi) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही नयी जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट के अन्य पोस्ट को भी पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *