Divya Bharti Death Reason

दिव्या भारती 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने वो सब हासिल कर दिखाया, जिसे हासिल करने में लोगों की पूरी जिंदगी लग जाती है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई सफल फिल्मों में काम किया और कुछ ही फिल्मों में काम करके उन्होंने खुद को उस समय की बेहतरीन अभिनेत्रियों की सूची में शामिल कर लिया था। उन्हें गुजरे हुए 30 साल हो चुके हैं, लेकिन वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई हैं। आज 30 साल बाद भी उनकी मौत का सही कारण सामने नहीं आया है। दिव्या भारती के जीवन (Divya Bharti Biography in Hindi) और दिव्या भारती की मौत की वजह के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ें।

दिव्या भारती की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Divya Bharti Family Background)

उनका जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता ओम प्रकाश भारती एक विमा कंपनी में काम करते थे, जबकि माता मिता भारती एक गृहणी थी। मीता भारती, ओम प्रकाश भारती की दूसरी पत्नी थीं। दिव्या भारती की एक बहन और एक भाई भी है। बहन का नाम पूनम भारती है, जो पेशे से एक मेटा फिजिशियन हैं, जबकि भाई का नाम कुणाल भारती है, जो एक बिजनेसमैन हैं। फिल्म “ग्रैंड मस्ती” में काम कर चुकीं अभिनेत्री कायनात अरोड़ा दिव्या भारती की कजिन सिस्टर हैं।

दिव्या भारती की शिक्षा (Divya Bharti Education)

दिव्या भारती की शुरुआती पढ़ाई मानेकजी कॉपर हाई स्कूल से हुई। पढ़ाई के मामले में वह मध्यम स्तर की छात्रा थी। उन्हें शुरू से ही मॉडलिंग और फिल्मों में काम करने की  रूचि थी और 16 साल की उम्र में ही उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर मिलने लगे। इसलिए उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की और अपना ध्यान फिल्मों की ओर लगाया।

वह बचपन से ही काफी चुलबुली थी और लोग प्यार से उसे गुड़िया कहकर बुलाते थे। उन्हें स्कूल के दिनों से ही डांस और एक्टिंग का शौक था।

दिव्या भारती का शुरुआती करियर (Divya Bharti Early Career)

  • दिव्या भारती का फिल्मी करियर बहुत छोटा रहा। इस छोटे से करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। तो आइए जानते हैं उनके फिल्मी करियर के बारे में विस्तार से।
  • दिव्या भारती ने महज 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और अपनी खूबसूरती की वजह से वह बहुत ही कम समय में मॉडलिंग की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम बन गईं।
  • मॉडलिंग में सफल होने के बाद उन्होंने फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। ऑडिशन में कई बार रिजेक्ट होने के बाद 16 साल की उम्र में उन्हें साल 1990 में तेलुगु फिल्म “बोब्बिली राजा” में काम करने का मौका मिला।
  • इस फिल्म में काम करने के बाद उन्हें कई हिंदी फिल्मों में कुछ छोटे छोटे रोल करने को मिले, लेकिन उन्हें असली सफलता साल 1992 में फिल्म “विश्वात्मा” से मिली।
  • वर्ष 1992 में, उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म “विश्वात्मा” में काम किया। इस फिल्म का एक गाना “सात समुंदर पार” बहुत फेमस हुआ। इस गाने से दिव्या भारती को एक अलग पहचान मिली और इसके बाद उन्हें कई फिल्मों का ऑफर मिला।

दिव्या भारती का फिल्मी करियर (Divya Bharti Filmy Career)

“विश्वात्मा” के बाद दिव्या भारती शोला और शबनम, दीवाना और  दिल आशना है जैसी कई फिल्मों में काम किया। 1992 से 1993 के बीच उन्होंने 14 फिल्मों में काम किया, जिसमें बैक टू बैक 10 फिल्में सफल रहीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान शाहरुख खान, ऋषि कपूर और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया।

साल 1992 में,  फिल्म “दीवाना” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत उन्हें “सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी आखिरी फिल्म ‘रंग’ थी जिसमे उसके साथ कमल सदाना थे, जबकि उनकी आखिरी रिलीज फिल्म “शतरंज” थी, जो उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुई थी और इसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आये थे।

उनका ये छोटा सा करियर संघर्षों से भरा रहा। सबसे पहले उन्होंने मॉडलिंग में सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत की थी। उसके बाद कई असफलताओं के बाद उन्हें तेलुगु फिल्मों में काम करने का मौका मिला। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को हिंदी फिल्मों में स्थापित कर लिया। और जब उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कीं, तो 1993 में 19 साल की छोटी उम्र में रहस्यमय तरीके से उनकी मृत्यु हो गई। इस तरह उनके छोटे से फिल्मी करियर का अंत हो गया।

दिव्या भारती की अधूरी फिल्में (Divya Bharti Incomplete Films)

  • दिव्या भारती ने अपने तीन साल के छोटे से फिल्मी करियर में करीब 20 फिल्मों में काम किया।
  • उनकी आखिरी फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म “रंग” थी, जिसमें उनके साथ कमल सदाना ने काम किया था।
  • उनकी आखिरी फिल्म “शतरंज” थी, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ ने काम किया था। यह फिल्म उनके मृत्यु के बाद रिलीज हुई थी।
  • इसके अलावा भी कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें वह काम कर रही थीं या करने वाली थीं, लेकिन उनके निधन के बाद ये सभी फिल्में अधूरी रह गईं।
  • ऐसी फिल्मों में फिल्म “लाडला” का नाम भी आता है। इस फिल्म की शूटिंग आधी से ज्यादा हो चुकी थी, लेकिन उनके मौत के बाद इस फिल्म में उनके किरदार की जगह श्रीदेवी ने ले ली।
  • ऐसी कई फिल्मों में उनके किरदार की जगह दूसरी एक्ट्रेस ने ले ली। उनकी अधूरी फिल्मों में “आंदोलन”, मोहरा, कर्तव्य और “विजयपथ” जैसी फिल्मों का नाम भी आता है।
  • तेलुगु फिल्म “थोली मुंधु” की आधी शूटिंग हो चुकी थी, बाद में इस फिल्म में दिव्या भारती के किरदार को एक्ट्रेस रंभा ने पूरा किया, जिनका चेहरा कुछ हद तक दिव्या भारती से मिलता-जुलता है।
  • दिव्या भारती के जीवन पर एक फिल्म बनने वाली थी, जिसका नाम था “लव बिहाइंड द बॉर्डर पाइप”, लेकिन यह फिल्म फिर कभी नहीं बनी।
दिव्या भारती की मौत का रहस्य ? Divya Bharti Biography Hindi !

दिव्या भारती का निजी जीवन (Divya Bharti Personal Life)

साल 1992 में दिव्या भारती ने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म “शोला और शबनम” की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें दिव्या भारती और गोविंदा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कुछ दिनों बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया और 10 मई 1992 को दोनों ने शादी कर ली।

दिव्या भारती ने अपने माता-पिता को शादी के बारे में नहीं बताया, क्योंकि दोनों अलग -अलग धर्म से आते थे। उनकी शादी में उनके परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। बाद में जब उन्होंने अपने पिता को अपनी शादी के बारे में बताया तो उनके पिता ने उनके शादी के फैसले को स्वीकार कर लिया। उसने शादी के लिए अपना धर्म और नाम दोनों बदल लिया था। उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर सना नाडियाडवाला रख लिया।

दिव्या भारती की फिल्में (Divya Bharti Movies)

  • बोब्बिली राजा (1990) – तेलुगु
  • विश्वात्मा (1992)

शोला और शबनम (1992)

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म “शोला और शबनम” डेविड धवन द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में दिव्या भारती के साथ गोविंदा, गुलशन ग्रोवर और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

दिल का क्या कसूर (1992)

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म “दिल का क्या कसूर” का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। यह अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में दिव्या भारती और पृथ्वी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। नदीम-श्रवण ने इस फिल्म के लिए संगीत तैयार किया और इस फिल्म के गाने बहुत लोकप्रिय हुए।

दीवाना (1992)

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म “दीवाना” एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। राज कंवर इस फिल्म के निर्देशक थे। इस फिल्म में दिव्या भारती के साथ शाहरुख खान और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म शाहरुख खान की पहली फिल्म भी थी।

  • गीत (1992)
  • जान से प्यारा (1992)

दिल आशना है (1992)

साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म “दिल आशना है” का निर्देशन और निर्माण हेमा मालिनी ने किया था। इस फिल्म में दिव्या भारती और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे, जबकि मिथुन चक्रवर्ती, जीतेंद्र, डिंपल कपाड़िया और अमृता सिंह सहायक किरदार में थे। यह शाहरुख द्वारा साइन की गई पहली फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म के देर से रिलीज होने के कारण यह उनकी दूसरी फिल्म बन गई।

  • दुश्मन ज़माना (1992)        
  • दिल ही तो है (1992)
  • बलवान (1992)
  • रंग (1993)
  • क्षत्रिय (1993)
  • शतरंज (1993)

दिव्या भारती की मौत की वजह (Divya Bharti Death Reason)

दिव्या भारती ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में बड़ी सफलता हासिल की, लेकिन उन्होंने बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की वजह अत्यधिक विवादित और रहस्य से भरी है। कोई इसे हत्या कहता है, कोई इसे आत्महत्या कहता है, कोई इसे महज एक दुर्घटना कहता है।

तुलसी अपार्टमेंट जिसे दिव्या भारती ने मुंबई के वर्सोवा में खरीदा था। 5 अप्रैल 1993 को उसी अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हो गई थी। पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद उन्हें तुरंत कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और कूपर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हुई। उनकी मृत्यु अत्यधिक विवादित रही। लोग यह मानने को तैयार ही नहीं थे कि यह महज एक हादसा था। लोग उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के दावे करने लगे। उनकी मौत के बारे में हत्या से लेकर आत्महत्या तक की खबरें भी आने लगीं।

  • कुछ लोगों का कहना था कि साजिद नाडियाडवाला के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, इसी वजह से दिव्या भारती की हत्या की गई।
  • कुछ लोगों का कहना था कि दिव्या भारती की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। जिसके कारण उसने शराब का अधिक सेवन करना शुरू कर दिया था और शराब के नशे में उसने आत्महत्या कर ली थी।
  • कई सालों तक उनकी मौत की जांच के बाद मुंबई पुलिस ने साल 1998 में एक रिपोर्ट पेश की, जिसके मुताबिक उनकी मौत महज एक दुर्घटना थी, उनकी मौत का कारण छत से गिरना था। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि उनकी मौत एक हत्या थी या आत्महत्या थी।

दिव्या भारती के बारे में अज्ञात तथ्य (Divya Bharti Unknown Facts)

  • उन्होंने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 16 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म “बोब्बिली राजा” के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की।
  • 16 साल की छोटी उम्र में ही वह तेलुगु फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बन गई थीं।
  • उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान साल 1992 में सनी देओल की फिल्म “विश्वात्मा” के गाने “सात समुंदर पार” से मिली।
  • वर्ष 1988 में, निर्देशक नंदू तोलानी ने अपनी फिल्म “गुनाहों का देवता” के लिए पहले उन्हें कास्ट किया, लेकिन बाद में उनकी जगह संगीता बिजलानी को कास्ट कर लिया गया।
  • इसी तरह साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म “राधा का संगम” के लिए निर्देशक कीर्ति कुमार ने पहले दिव्या भारती को कास्ट किया, लेकिन बाद में उनका रोल जूही चावला को दे दिया गया।
  • बतौर न्यूकमर उन्होंने 12 से ज्यादा फिल्में साइन करने का रिकॉर्ड बनाया है।
  • उसे पूजा करना बहुत पसंद था और वह रोज मंदिर में पूजा करने जाती थी।
  • पढ़ाई में उनकी विशेष रुचि नहीं थी, इसलिए उन्होंने अभिनेत्री बनने का फैसला किया।
  • उन्हें फिल्म “दीवाना” के लिए “सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • फिल्मों के अलावा उन्होंने देश-विदेश में कई संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

निष्कर्ष (Conclusion)

दिव्या भारती अपने समय की सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की, फिर उन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम किया, उसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। इस तरह उन्होंने हिंदी फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष किया। उन्होंने अपने छोटे से करियर में जो बुलंदियां हासिल कीं, कई लोग पूरी जिंदगी काम करने के बाद भी उन्हें हासिल नहीं कर पाते हैं। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अगर वह जिंदा होतीं तो बॉलीवुड और फिल्मों के लिए यह वरदान होता। इस पोस्ट में आपने दिव्या भारती के जीवन (Divya Bharti Biography in Hindi) और दिव्या भारती की मौत की वजह के बारे में जाना। इसी तरह की नई जानकारी के लिए इस वेबसाइट के अन्य पोस्ट को भी पढ़ सकते है। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यबाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *