aishwarya rai biography in hindi

आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे ऐश्वर्या की जिंदगी(aishwarya rai biography) से जुड़े कई राज जो आप भी नहीं जानते होंगे । उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है, इसीलिए उन्हें ‘ब्यूटी विद ब्रेन लेडी’ भी कहा जाता है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था। वह ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नीदरलैंड के ट्यूलिप फूल की एक प्रजाति का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इसके अलावा वह पहली ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिनका मोम का पुतला ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’ में लगाया गया है।  साथ ही वह ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में जूरी बनने वाली भी पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। तो चलिए जानते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में-

ऐश्वर्या राय बच्चन का परिवार (Aishwarya Rai Bachchan Family)

अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए मशहूर ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णराज राय है, जो पेशे से एक मरीन इंजीनियर हैं। उनकी मां का नाम वृंदा राय है, जो एक लेखिका हैं। उनकी मातृभाषा ‘तुलु’ है, लेकिन उन्हें हिंदी और अंग्रेजी के साथ साथ कन्नड़, मराठी, और तमिल भाषाओं का भी अच्छा ज्ञान है।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई थी। इसके बाद उन्होंने आर्य विद्या मंदिर, मुंबई और डी.जी. रूपारेल कॉलेज, माटुंगा  से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे। उन्हें मॉडलिंग का पहला ऑफर ‘कैमलिन’ कंपनी से उस समय मिला था, जब वह सिर्फ नौवीं कक्षा में पढ़ रही थीं। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। साल 1994 में वह ‘मिस इंडिया’ की उपविजेता रहीं और इसी साल उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब भी जीता था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर भी मिलने लगे थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन का करियर (Aishwarya Rai Bachchan Career)

‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बॉबी देओल के साथ काम किया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद साल 1999 में उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘आ अब लौट चले’ में काम किया, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इन दोनों फिल्मों की असफलता के बाद ऐश्वर्या राय के बारे में कहा जाने लगा कि ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब पाना एक बात है और फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में सफल होना दूसरी बात है।

इन दोनों फिल्मों में काम करने के बाद ऐश्वर्या को एक एक्ट्रेस के तौर पर अलग पहचान मिली और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान साल 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ ‘सलमान खान’ और ‘अजय देवगन’ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इस फिल्म ने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ-साथ 4 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इसके बाद उन्होंने ‘ताल’, ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘मोहब्बतें’, ‘देवदास’, ‘उमराव जान’, ‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुजारिश’ और ‘ये दिल है मुश्किल’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

ऐश्वर्या राय की जिंदगी से जुड़े बड़े विवाद (Big controversies related to Aishwarya Rai’s life)

बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। तो चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में-

ऐश्वर्या राय का सलमान खान के साथ अफेयर(Aishwarya Rai’s affair with Salman Khan)

ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी की शुरुआत साल 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद सलमान ने ऐश्वर्या के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ऐश्वर्या ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया था। इस बात से सलमान खान इतने नाराज हुए कि आधी रात को ऐश्वर्या के घर पहुंच गए थे। वह रात भर ऐश्वर्या के घर के दरवाजे पीटता रहा और 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी। सलमान का ये रूप देखकर ऐश्वर्या डर गईं थीं और उन्होंने सलमान खान से दूरी बना ली।

शाहरुख खान और सलमान खान के बीच मनमुटाव(There is discord between Shahrukh Khan and Salman Khan.)

साल 2003 में फिल्म ‘चलते-चलते’ में शाहरुख खान के साथ पहले ऐश्वर्या राय काम करने वाली थीं और  फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। सलमान खान नहीं चाहते थे कि ऐश्वर्या उनके अलावा किसी और के साथ काम करें, इसलिए उन्होंने फिल्म ‘चलते-चलते’ के सेट पर जमकर हंगामा किया। बाद में ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में काम किया। इस फिल्म के सेट पर हंगामा करने को लेकर सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कई सालों तक मनमुटाब रहा था।

ऐश्वर्या की वजह से सलमान खान और विवेक ओबरॉय के बीच मनमुटाव(Friction between Salman Khan and Vivek Oberoi because of Aishwarya)

सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे। जब सलमान खान को इस बात का पता चला तो उन्होंने विवेक ओबेरॉय को फोन कर धमकी दी थी और ऐश्वर्या से दूर रहने की सलाह भी दी थी। विवेक ओबेरॉय ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि सलमान खान ने मुझे 41 बार फोन किया था और ऐश्वर्या से दूर रहने की धमकी भी दी थी। ऐश्वर्या को लेकर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच कई सालों तक दुश्मनी रही थी।

ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर की कैट फाइट(Aishwarya Rai and Sonam Kapoor’s cat fight)

साल 2009 में ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी ‘लोरियल’ ने सोनम कपूर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इस बात से ऐश्वर्या राय काफी नाराज हुईं थी, क्योंकि वह इस कंपनी के साथ कई सालों से जुड़ी हुई थीं और इससे पहले वह कई सालों तक इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी थीं।

साल 2011 में सोनम कपूर को ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रैंप पर चलना था, जिसे लेकर सोनम कपूर काफी एक्साइटेड थीं, लेकिन ऐश्वर्या ने सोनम के साथ रैंप पर चलने से साफ इनकार कर दिया। ऐश्वर्या ने कहा था कि अगर उन्हें सोनम के साथ स्टेज शेयर करने के लिए कहा जाएगा तो वह रैंप वॉक नहीं करेंगी।

इस बात से सोनम कपूर इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने ऐश्वर्या को ‘बीते जमाने की आंटी’ कह दिया। सोनम के इस बयान पर काफी हंगामा भी हुआ था। बाद में उन्होंने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ कई फिल्मों में काम किया है, इस लिहाज से मैंने उन्हें आंटी कहा।

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के बीच किसिंग सीन(Kissing scene between Hrithik Roshan and Aishwarya Rai)

ऐश्वर्या राय अक्सर फिल्मों में बोल्ड सीन देने से परहेज करती नजर आती हैं, लेकिन साल 2006 में उन्होंने फिल्म ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन के साथ किसिंग सीन दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। ऋतिक और ऐश्वर्या की लिप-लॉकिंग लोगों को पसंद नहीं आई थी और इसके लिए ऐश्वर्या की काफी आलोचना भी हुई थी। इस सीन पर सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि बच्चन परिवार ने भी नाराजगी जाहिर की थी। इस फिल्म की रिलीज के समय ऐश्वर्या और अभिषेक की सगाई हो चुकी थी। इस सीन की वजह से अभिषेक बच्चन इतने नाराज हुए थे कि उन्होंने कई सालों तक ऋतिक रोशन से बात नहीं की थी।

AISHWARYA RAI FILMOGRAPHY

फिल्मों के नाम(Movies Name)रिलीज़ की तारीख(Release Date)कुल कमाई(Nett Gross in Rupees)परिणाम(Verdict)
ऐ दिल है मुश्किल(Ae Dil Hai Mushkil)28 Oct 20161,06,48,00,000Hit
गुजारिश(Guzaarish)19 Nov 201029,56,50,000Disaster
एक्शन रिप्ले(Action Replayy)05 Nov 201028,12,50,000Flop
रावण(Raavan)18 Jun 201028,97,75,000Flop
सरकार राज(Sarkar Raj)06 Jun 200834,31,00,000Below Average
जोधा अकबर(Jodhaa Akbar)15 Feb 200856,04,00,000Semi Hit
धूम 2(Dhoom 2)24 Nov 200681,00,50,000Blockbuster
उमराव जान(Umrao Jaan)03 Nov 20067,42,50,000Flop
शब्द(Shabd)04 Feb 20055,47,00,000Flop
रेनकोट(Raincoat)24 Dec 20042,54,00,000Flop
क्यों! हो गया ना(Kyun! Ho Gaya Na….)13 Aug 20047,88,00,000Flop
खाकी(Khakee)23 Jan 200425,79,00,000Average
कुछ ना कहो(Kuch Naa Kaho)05 Sep 20036,45,50,000Flop
दिल का रिश्ता(Dil Ka Rishta)17 Jan 20035,52,50,000Flop
देवदास(Devdas)12 Jul 200241,65,50,000Hit
हम किसी से कम नहीं(Hum Kisise Kum Nahin)31 May 200212,05,00,000Flop
अलबेला(Albela)20 Apr 200110,52,50,000Flop
मोहब्बतें(Mohabbatein)27 Oct 200041,88,00,000Blockbuster
ढाई अक्षर प्रेम के(Dhaai Akshar Prem Ke)29 Sep 20008,16,50,000Flop
हमारा दिल आपके पास है(Hamara Dil Aapke Paas Hai)25 Aug 200014,78,60,000Hit
जोश(Josh)09 Jun 200017,83,00,000Average
ताल(Taal)13 Aug 199921,49,50,000Semi Hit
हम दिल दे चुके सनम(Hum Dil De Chuke Sanam)18 Jun 199924,76,00,000Hit
आ अब लौट चलें(Aa Ab Laut Chalen)22 Jan 199911,02,00,000Below Average
और प्यार हो गया(Aur Pyaar Ho Gaya)15 Aug 19977,25,50,000Flop
Aishwarya Rai Biography in Hindi
ऐश्वर्या को लोगों द्वारा केस दायर करने की मिली थी धमकियां (Aishwarya had received threats from people to file a case)

इतना ही नहीं, इस सीन के लिए ऐश्वर्या को लोगों से कानूनी केस दायर करने की धमकियां भी मिलने लगीं थी। लोगों का कहना था कि ऐश्वर्या राय उनकी बेटियों के लिए एक मिसाल (उदाहरण) हैं। अगर वह ऐसे सीन में सहज नहीं थीं तो उन्होंने यह सीन करने से इनकार क्यों नहीं किया।

इस मामले पर सफाई देते हुए ऐश्वर्या ने कहा था- मैं एक एक्ट्रेस हूं और मैं सिर्फ अपना काम कर रही हूं। यहां मुझसे तीन घंटे की फिल्म में कुछ सेकंड के सीन के लिए सफाई देने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म को साइन करने से पहले उनके मन में भी इस सीन को लेकर काफी कन्फ्यूजन था।

पनामा पेपर्स, जिसमें ऐश्वर्या राय को ED ने दिया था नोटिस(Panama Papers, in which ED gave notice to Aishwarya Rai)

साल 2021 में जब ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम ‘पनामा पेपर्स’ मामले में आया तो चारों तरफ हंगामा मच गया। इस मामले में ऐश्वर्या राय को समन भेजा गया था। ‘पनामा पेपर्स’ में दुनिया भर की उन चर्चित हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने टैक्स बचाने के लिए फर्जी कंपनियां बनाकर विदेशों में पैसा निवेश किया था। इन सेलिब्रिटीज में ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल था।

क्या ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है(Has Aishwarya Rai resorted to plastic surgery for her beauty)?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती है। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती असली नहीं है, बल्कि उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड का हिस्सा बनने पर प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है, ताकि वह स्क्रीन पर और भी खूबसूरत और आकर्षक दिख सकें। एक बार करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में इमरान हाशमी ने भी ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक’ कह दिया था और उनके इस बयान पर खूब बवाल भी हुआ था।

हालांकि, ऐश्वर्या राय ने सार्वजनिक तौर पर इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया है कि उन्होंने अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए ‘प्लास्टिक सर्जरी’ का सहारा लिया है।

‘करीना कपूर खान’ और ‘ऐश्वर्या राय’ ने आज तक एक साथ कोई फिल्म क्यों नहीं की(Why have ‘Kareena Kapoor Khan’ and ‘Aishwarya Rai’ not done any film together till date)?

ऐश्वर्या राय और करीना कपूर के बीच अक्सर कोल्ड वॉर की खबरें आती रहती हैं। दोनों ना तो कभी एक-दूसरे की तारीफ की है और ना ही कभी किसी फिल्म में साथ काम किया है। लेकिन दोनों को जब भी मौका मिलता है एक-दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हटती हैं।

एक बार ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या की परवरिश को लेकर करीना कपूर पर तंज कसती नजर आई थीं। दरअसल, ऐश्वर्या ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी आराध्या की परवरिश के लिए नर्सों की फौज की जरूरत नहीं है। वह दूसरों की तरह अपनी बेटी आराध्या को स्टाफ के साथ नहीं भेजती हैं, बल्कि वह खुद आराध्या के साथ रहना पसंद करती हैं।

जैसा कि आप जानते हैं, करीना ने अपने बेटों तैमूर और जेह के लिए एक नैनी रखी थी। इसके अलावा उनके घर में बच्चों की देखभाल के लिए कई अन्य स्टाफ भी हैं। हालांकि ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या की परवरिश के बारे में बात करते हुए कभी भी करीना कपूर का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा करीना की तरफ ही था।

Aishwarya Rai ने जब करीना कपूर पर कसा तंज

ऐश्वर्या और करीना के बीच ये अनबन काफी पुरानी है। दरअसल, साल 2002 में निर्देशक ‘संजय लीला भंसाली’ ने फिल्म ‘देवदास’ में पारो के किरदार के लिए सबसे पहले करीना कपूर को बुलाया था। लेकिन बाद में उन्होंने यह रोल ऐश्वर्या को यह कहते हुए दे दिया कि यह रोल ऐश्वर्या पर ज्यादा जम रही है। इसी फिल्म के बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था।

इसके बाद साल 2012 में फिल्म ‘हीरोइन’ में एक बार फिर दोनों के बीच मनमुटाव देखने को मिली जब इस फिल्म में ऐश्वर्या की जगह करीना कपूर को कास्ट किया गया। हालांकि इस बार ऐश्वर्या की रिप्लेसमेंट की वजह उनकी प्रेग्नेंसी थी। इसके बाद से दोनों बिना नाम लिए ही अक्सर एक-दूसरे पर तंज कसती नजर आती हैं।

अगर आप भी ऐश्वर्या राय की जिंदगी से जुड़ा कोई अपडेट शेयर करना चाहते हैं तो कृपया कमेंट बॉक्स में लिखकर शेयर करें।

क्या है ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक का सच(What is the truth of Aishwarya and Abhishek’s divorce?)

बच्चन परिवार में पिछले कुछ दिनों से कलह चल रही है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। खबरें आ रही है कि दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं।

खबरों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हाल ही में जब ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर सबका ध्यान खींचा तो अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया। इसी सिलसिले में एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन का बंगला यानी ‘जलसा’ छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट के सामने आते ही उनके फैंस के बीच हड़कंप मच गया।

वहीं इन अफवाहों के बीच खबर ये भी है कि ऐश्वर्या ने पति अभिषेक बच्चन का घर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या अपने मायके में शिफ्ट हो गई हैं। खबरों की मानें तो दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी थी इस वजह से ऐश्वर्या ने इतना बड़ा कदम उठाया। हालांकि अब तक बच्चन परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। वही हाल में हुए आराध्या के स्कूल फंक्शन में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या साथ में नजर आये थे।

ऐश्वर्या बच्चन के बारे में ताजा खबर(Latest news about Aishwarya Bachchan)

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन आलिया भट्ट की तारीफ करती नजर आ रही हैं. आलिया भट्ट की सफलता का श्रेय वह करण जौहर को भी दे रही हैं.

ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या सुजॉय घोष की अगली फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा ऐश्वर्या रीमेक फिल्म रात और दिन में भी नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या ने इस बार अपने ससुराल वालों के साथ होली नहीं मनाई. फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या के अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं.

FAQ

  • Q1 ऐश्वर्या राय कहां की रहने वाली है
  • ऐश्वर्या राय मंगलुरु कर्नाटक से हैं
  • Q2 ऐश्वर्या राय की माँ का नाम क्या है?
  • ऐश्वर्या राय की माँ का नाम बृंदा राय है?
  • Q3 ऐश्वर्या राय के पिता का क्या नाम है?
  • ऐश्वर्या राय के पिता का नाम कृष्णराज राय है?
  • Q4 ऐश्वर्या राय के भाई का नाम क्या है?
  • ऐश्वर्या राय के भाई का नाम आदित्य राय है?
  • Q5 क्या ऐश्वर्या राय की कोई बहन है?
  • नही
  • Q6 क्या करता है ऐश्वर्या का भाई?
  • ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं
  • Q7 ऐश्वर्या राय के पास कितनी संपत्ति है?
  • ऐश्वर्या राय के पास करीब 826 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
  • Q8 ऐश्वर्या राय किस वर्ष मिस वर्ल्ड बनीं?
  • साल 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं
  • Q9 ऐश्वर्या राय ने किस उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था?
  • ऐश्वर्या राय ने 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था
  • Q10 ऐश्वर्या राय की शादी कब हुई थी?
  • ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *