ajay devgn biography in hindi

Ajay Devgn Biography in Hindi: अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में की है। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म “फूल और कांटे” से की और इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के तहत उन्हें “बेस्ट डेब्यू एक्टर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हाल की फिल्मों में “तन्हाजी” और “दृश्यम 2” बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “भोला” भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बात अगर एक्टिंग की करें तो वह हर तरह की एक्टिंग को बखूबी निभाते हैं फिर चाहे वह एक्शन हो या फिर कॉमेडी। वह गंभीर से गंभीर किरदार को काफी संजीदगी से निभाते हैं। उनकी यही खूबी उन्हें दूसरे अभिनेताओं से अलग बनाती है।

यह आर्टिकल अजय देवगन के जीवन परिचय (Ajay Devgn Biography in Hindi) के बारे में है, तो अगर आप अजय देवगन के बचपन, शिक्षा, परिवार, फिल्मी करियर, आने वाली फिल्मों और पुरस्कारों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को शुरू से अंत तक पढ़ें।

अजय देवगन की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Family Background of Ajay Devgn)

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था, लेकिन वह मूल रूप से अमृतसर, पंजाब से आते है। उनका वास्तविक नाम विशाल देवगन है, लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अजय देवगन के नाम से की थी। उनके परिवार का हिंदी फिल्मों से गहरा नाता रहा है। उनके पिता वीरू देवगन एक स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन डायरेक्टर है जबकि उनकी मां वीणा देवगन एक फिल्म निर्माता रह चुकी है। उनका एक कजिन भाई है अनिल देवगन, जो एक फिल्म निर्माता और स्क्रिप्ट राइटर है।  

उनके परिवार में कई लोग फिल्मों से जुड़े हुए हैं, इसलिए उनका झुकाव भी फिल्मों की तरफ ही था और शुरुआत में वह एक फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे। 24 फरवरी 1999 को उन्होंने हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल से शादी की। उनकी एक बेटी है और एक बेटा है। बेटी का नाम न्यासा है जबकि बेटा का नाम युग है।

Ajay Devgn Biography in Hindi

अजय देवगन की शिक्षा (Ajay Devgn Education)

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिल्वर बिच हाई स्कूल से पूरी की। उसके बाद अजय देवगन ने अपनी स्नातक की पढ़ाई मिठीबाई कॉलेज से पूरी की। उनके परिवार के कई लोगों का फिल्मों से जुड़े होने के कारण उनका रुझान भी शुरू से ही फिल्मों की तरफ ही था। स्नातक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

अजय देवगन की शादी (Ajay Devgn Marriage)

साल 1995 में फिल्म “गुंडाराज” के दौरान अजय देवगन की मुलाकात अभिनेत्री काजोल से हुई थी। अजय देवगन थोड़े शांत स्वभाव के थे, जबकि काजोल थोड़ी चुलबुली थी। दोनों का स्वभाव एक दूसरे से बिलकुल अलग होने की वजह से मीडिया और लोग यह सोच रहे थे कि ये कपल एक सही कपल नहीं है और यह शादी नहीं करने वाले है, लेकिन उन्होंने मीडिया और लोगों के इस सोच को गलत साबित करते हुए 24 फरवरी 1999 को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

अजय देवगन का शुरूआती करियर (Ajay Devgn Early Careers)

स्नातक के बाद उन्होंने फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कू कोहली से हुई, जो अपनी नई फिल्म “फूल और कांटे” के लिए एक अभिनेता की तलाश कर रहे थे। उन्हें पता चला कि अजय देवगन भी अच्छा डांस और एक्शन कर सकते हैं, तो उन्होंने अजय देवगन को उस फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। इस तरह अजय देवगन के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई।

उन्होंने अपनी पहली फिल्म में ही अपने जबरदस्त एक्शन से अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। उनकी पहली फिल्म “फूल और कांटे” में दो बाइक पर बैलेंस करने का उनका स्टंट उस समय बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में कीं।

अजय देवगन की लोकप्रिय फिल्म (Popular Movie by Ajay Devgn)

फूल और कांटे (1991)

जिगर (1992)

दिव्य शक्ति (1993)

प्लेटफार्म (1993)

शक्तिमान (1993)

एक ही रास्ता (1993)

धनवान (1993)

संग्राम (1993)

दिलवाले (1994)

विजयपथ (1994)

सुहाग (1994)

नाजायज (1995)

गुंडाराज (1995)

हकीकत (1995)

जंग (1996)

दिलजले (1996)

जान (1996)

इश्क (1997)

इतिहास (1997)

मेजर साब (1998)

प्यार तो होना ही था (1998)

होगी प्यार की जीत (1999)

हम दिल दे चुके सनम (1999)

हिंदुस्तान की कसम (1999)

गैर (1999)

कच्चे धागे (1999)

दिल क्या करे (1999)

दीवाने (2000)

राजू चाचा (2000)

कंपनी (2002)

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)

दीवानगी (2002)

कयामत: सिटी अंडर थ्रेट (2003)

गंगाजल (2003)

खाकी (2004)

मस्ती (2004)

युवा (2004)

इंसान (2005)

टैंगो चार्ली (2005)

काल (2005)

मैं ऐसा ही हूँ (2005)

अपहरण (2005)

धरती कहे पुकार के (2006)

ओमकारा (2006)

कैश (2007)

गोलमाल रिटर्न्स (2008)

आल द बेस्ट: फन बैगिन्स (2009)       

नाम (2009)

लंदन ड्रीम्स (2009)

अतिथि तुम कब जाओगे? (2010)

राजनीति (2010)

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)

आक्रोश (2010)

गोलमाल 3 (2010)

सिंघम (2011)

रासकल्स (2011)

तेज़ (2012)

बोल बच्चन (2012),

सन ऑफ सरदार (2012),

मक्खी (2012)

हिम्मतवाला (2013)

सत्याग्रह (2013)

सिंघम रिटर्न्स (2014)

एक्शन जैक्सन (2014)

दृश्यम (2015)

फितूर (2016) 

शिवाय (2016)

गेस्ट इन लंदन (2017)

बादशाहो (2017)

गोलमाल अगेन (2017)

रेड (2018)

हेलीकाप्टर इला (2018)

टोटल धमाल (2019)

दे दे प्यार दे (2019)

तन्हाजी (2020)

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (2021)

गंगूबाई कथियावाड़ी (2022)

आर आर आर (2022)

इस फिल्म का निर्देशन राजामौली ने किया है। इसमें अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो रोल में नजर आए हैं, जबकि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचंद्र तेजा मुख्य भूमिका में हैं।

रनवे 34 (2022)

यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है और इसका निर्देशन खुद अजय देवगन कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।

थैंक गॉड (2022)

यह फिल्म एक ड्रामा फिल्म है और इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में हैं। भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं।

दृश्यम 2 (2022)

दृश्यम 2 एक क्राइम थिलर फिल्म है, जिसे अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज होने वाली फिल्म दृश्यम का सीक्वल है। इस फिल्म में भी एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रेया सरन और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आये हैं। यह फिल्म मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है।

भोला (30 मार्च 2023)

फिल्म “भोला” इस रामनवमी 30 मार्च 2023 को रिलीज हुई है और इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें तो इसमें अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं, वहीं संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल ने भी इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। यह फिल्म तमिल फिल्म कैथी का हिंदी  रीमेक है। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक खुद अजय देवगन है। उनके अलावा भूषण कुमार और कृष्ण कुमार भी इस फिल्म के निर्माता है।

अजय देवगन की आने वाली फिल्में (Ajay Devgn’s Upcoming Movies)

मैदान (23 जून 2023)

अभी हाल में ही 30 मार्च 2023 को अजय देवगन की नई फिल्म “भोला” रिलीज हुई है और इस फिल्म के साथ ही फिल्म “मैदान” का टीज़र भी लॉन्च किया गया है। फिल्म “मैदान” की रिलीज की संभावित तारीख 23 जून 2023 बताई जा रही है, इस फिल्म की रिलीज डेट में पहले भी कई बार बदलाव किया जा चुका है।

इस फिल्म के निर्देशक अमित रवींद्रनाथ शर्मा है और इस फिल्म की कहानी साल 1952 – 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के सुनहरे दौर पर आधारित है। अगर मुख्य किरदार की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन के साथ कृति सुरेश मुख्य भूमिका में है।

इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणावा रॉय सेन है। इस फिल्म के टीजर में भारतीय फुटबॉल खिलाडी बारिश में बिना जूतों के फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

साढ़े साती (28 मई 2023)

फिल्म “साढ़े साती” अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित एक ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। साढ़े साती का अर्थ है शनि की साढ़े साती (साढ़े सात साल) जो हमारे जीवन में प्रतिकूल प्रभाव लाती है।

सिंघम अगेन (04 सितम्बर 2023)

सिंघम अगेन बॉलीवुड फिल्म ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। अगर इस फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें तो इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण हैं।

गोलमाल 5 (04 नवम्बर 2023)

गोलमाल सीरीज की अब तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गोलमाल 5 इस सीरीज की पांचवीं फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन भी रोहित शेट्टी कर रहे हैं और इसमें भी अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

नांधि (28 सितम्बर 2023)

यह फिल्म तेलुगु फिल्म नंदी की हिंदी रीमेक है और इसका निर्देशन दिल राजू करेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

औरों में कहाँ दम था (29 सितम्बर 2023)

यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म चाणक्य के जीवन और विचारों पर आधारित है।

अजय देवगन द्वारा प्राप्त पुरस्कार (Awards received by Ajay Devgn)

फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Awards)

  • साल 1991 में अपनी पहली फिल्म “फूल और कांटे” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2002 में फिल्म “कंपनी” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2002 में फिल्म “दीवानगी” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत उन्हें बेस्ट परफॉर्मन्स इन नेगेटिव रोल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार (National Film Award)

  • साल 1998 में फिल्म “जख्म” के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार के तहत उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2002 में फिल्म “द लीजेंड ऑफ भगत सिंह” के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार के तहत उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2020 में फिल्म “तन्हाजी” के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार के तहत उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अज्ञात तथ्य अजय देवगन के बारे में(Ajay Devgn‘s Unknown Facts)

  • उनके पिता एक स्टंट कोरियोग्राफर थे, इसलिए उन्हें बहुत कम उम्र में ही गाड़ी चलाने का मौका मिला और उन्होंने महज 9 साल की उम्र में ही गाड़ी चलाना शुरू कर दिया था।
  • उनकी पहली फिल्म “फूल और कांटे” में बाइक पर किया गया स्टंट बहुत लोकप्रिय रहा था और  इस स्टंट को कई अन्य फिल्मो में भी आजमाया गया है, जैसे फिल्म “गोलमाल रिटर्न” में दो कारों पर किया गया स्टंट या फिर फिल्म “सन ऑफ सरदार” में दो घोड़ों पर किया गया स्टंट उसी स्टंट से प्रेरित है।
  • साल 1993 में फिल्म “डर” में शाहरुख खान की भूमिका के लिए पहले उन्हें पेशकश की गई थी, लेकिन किसी कारणवश वह यह फिल्म नहीं कर पाए।
  • साल 1995 में रिलीज होने वाली फिल्म “करण अर्जुन” में सलमान खान की भूमिका के लिए भी पहले अजय देवगन को पेशकश की गई थी, लेकिन वह दूसरे फिल्मों के शूर्टिंग में व्यस्त थे, इसलिए वह यह फिल्म नहीं कर सके ।
  • वह पहली बार काजोल से साल 1995 में उज्जैन के महाबलेश्वर में फिल्म “गुंडाराज” की शूटिंग के दौरान मिले थे।
  • साल 2000 में रिलीज होने वाली फिल्म “राजू चाचा” उनकी खुद की प्रोडक्शन हाउस “अजय देवगन फिल्म्स प्रोडक्शन” के तहत बनने वाली पहली फिल्म है।
  • साल 2014 में संजय लीला भंसाली द्वारा फिल्म “बाजीराव मस्तानी” पहले उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में उन्हें वह रोल नहीं मिल पाया।
  • साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म “U Me Aur Hum” एक निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।
  • वह बॉलीबुड के पहले अभिनेता है, जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट विमान है।
  • साल 2014 में आई फिल्म “एक्शन जैक्सन” के लिए उन्होंने अपना 17 किलो वजन कम किया था, इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आये थे।
  • उनके पसंदीदा अभिनेता “ऍल पचिनो” और “अमिताभ बच्चन” है, जबकि पसंदीदा अभिनेत्री “मधुबाला” है।
  • काजोल से शादी से पहले उस समय की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी उनका अफेयर रहा था, जबकि तब्बू, स्कूल के समय से ही उनकी दोस्त है।

अजय देवगन से जुड़ी ताजा खबर(Latest news about Ajay Devgan)

अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शैतान’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में ज्योतिका और आर माधवन भी नजर आएंगे. फिल्म ‘शैतान’ का टीजर 25 जनवरी को रिलीज हुआ था। फिल्म का टीजर देख फैंस के रोंगटे हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शैतान फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. डायरेक्टर विकास बहल की यह फिल्म काले जादू के खेल पर आधारित नजर आ रही है. इसके अलावा अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’, ‘मैदान’, ‘सिंघम 3’, ‘रेड 2’ जैसी फिल्में भी 2024 में दर्शकों के सामने रिलीज हो सकती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस आर्टिकल में हमने अजय देवगन के बचपन, शिक्षा, परिवार, फिल्मी करियर और पुरस्कार के बारे में जाना। अजय देवगन के जीवन परिचय (Ajay Devgn Biography in Hindi) के बारे में यह जानकारी अगर आपको अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। इसी तरह अन्य सेलेब्रटी के जीवन परिचय बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग के  अन्य आर्टिकल को भी पढ़ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *