Sonam Kapoor Biography in Hindi

Sonam Kapoor Biography in Hindi: सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह जाने – माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं और उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म “सांवरिया” से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें फिल्म “नीरजा” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हाल ही में उन्होंने 4 साल तक डेट करने के बाद बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के लिए मशहूर सोनम कपूर अपने बेबाक बयान और विवाद के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। तो आइए जानते हैं सोनम कपूर के जीवन के बारे में –

सोनम कपूर की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Sonam Kapoor Family)

सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता मशहूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर हैं और मां सुनीता एक मॉडल और डिजाइनर हैं। उनकी एक छोटी बहन और एक छोटा भाई भी है। उनकी बहन का नाम रिया कपूर है और वह एक फिल्म निर्माता हैं जबकि उनके छोटे भाई का नाम हर्षवर्धन है और वह एक फिल्म अभिनेता हैं।

उनके दादाजी सुरिंदर कपूर एक मशहूर फिल्म निर्माता थे। फिल्म निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेता संजय कपूर उनके चाचाजी हैं। अपने समय की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीदेवी उनकी चाची थीं। इसके अलावा अर्जुन कपूर उनके चचेरे भाई हैं, जबकि शनाया कपूर और अंशुल कपूर उनकी चचेरी बहनें हैं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पूरी की और बाद की पढ़ाई उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन से पूरी की। इसके बाद यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से इंटरनेशनल बैचलर की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होने मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा वह अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भी जानती है। साथ ही उन्होंने क्लासिकल डांस की भी ट्रेनिंग ली है।

वास्तविक नामसोनम कपूर
जन्मतिथि (Date of Birth)9 जून 1985
उम्र (Age)38 साल
जन्म स्थान (Birth Place)-मुंबई, महाराष्ट्र
हाइट (Height)177 से० मी०
वेट (Weight)57 कि० ग्रा०
वैवाहिक स्थिति विवाहित
राशिमिथुन
डेब्यू फिल्मसावंरिया (2007)
स्कूल (School)आर्य विद्या मंदिर, मुंबई
कॉलेज (College)मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय, लंदन
पिता (Father)अनिल कपूर (अभिनेता)
माता (Mother) सुनीता कपूर
भाई (Brother) हर्षवर्धन कपूर (अभिनेता, निर्माता)
बहन (Sister) रिया कपूर (निर्माता)
पति (Husband) आनंद आहूजा (बिजनेसमैन)
Sonam Kapoor Biography in Hindi

सोनम कपूर से जुड़े विवाद (Sonam Kapoor Controversy)

आप जानते ही होंगे कि सोनम कपूर का विवादों से गहरा नाता रहा है। प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक वह अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। तो आइए जानते हैं सोनम कपूर की जिंदगी और सोनम कपूर से जुड़े कुछ विवादों के बारे में –

सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को क्यों कहा था आंटी? (Sonam Kapoor and Aishwarya Rai Controversy)

साल 2009 में लॉरियल (L’Oreal) कंपनी ने सोनम को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था । यह बात ऐश्वर्या राय को अच्छी नहीं लगी, क्योंकि वह इस कंपनी के साथ सालों से जुड़ी हुई थी। जब मीडिया ने सोनम कपूर से इस बारे में पूछा तो उन्होंने ऐश्वर्या को गुजरे जमाने की आंटी कह दिया। बाद में जब उनसे पूछा गया कि आप ऐश्वर्या को आंटी क्यों कह रही हैं तो उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या मेरे पापा के साथ काम कर चुकी हैं इसलिए मैं उन्हें आंटी ही कहूँगी ना! यह सोनम का अब तक का सबसे विवादित बयान है।

सोनम कपूर ने क्यों दिखाई थी पब्लिक में मिडिल फिंगर? (Sonam Kapoor and Sensor Board Controversy)

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्लेयर्स’ के एक सीन में सोनम कपूर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए मिडिल फिंगर दिखाती नजर आ रही हैं। इस सीन को सेंसर बोर्ड ने ब्लर करने को कहा था। सोनम इस बात से काफी नाराज हुई थीं और फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने पब्लिक में मिडिल फिंगर दिखाकर सबको चौकने पर मजबूर कर दिया था। सोनम ने कहा कि मैं सेंसरशिप में यकीन नहीं रखती हूं, भले ही किसी को पसंद आए या न आए, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं के सामने जो एक्सपोजर है, उसे देखते हुए सेंसर बोर्ड को अपना दिमाग व्यापक बनाने की जरूरत है।

सोनम कपूर ने क्यों कहा था कि रणबीर कपूर किसी का बॉयफ्रेंड बनने के लायक नहीं है? (Sonam Kapoor and Ranbir Kapoor Controversy)

रणबीर कपूर और सोनम कपूर दोनों ने फिल्म “सांवरिया” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। सोनम कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रणबीर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं हैं। न जाने दीपिका इतने दिनों तक रणबीर के साथ कैसे थी। हालांकि इस बात पर दीपिका या रणबीर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और मामला यहीं खत्म हो गया। नहीं तो यह एक बड़ा विवाद बन सकता था।

सोनम कपूर ने शोभा डे को क्यों कहा था “60 के दशक की अश्लील महिला”? (Sonam Kapoor and Shobha Dey Controversy)

साल 2010 में जब सोनम कपूर की फिल्म ”आई हेट लव स्टोरी” रिलीज हुई तो फिल्म समीक्षक और लोकप्रिय लेखिका शोभा डे ने इस फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए कहा था कि – इस फिल्म का नाम ”आई हेट डंब स्टोरीज” रखना सही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सोनम कपूर में वो बात नहीं है जो एक एक्ट्रेस में दिखनी चाहिए। सोनम कपूर ने उनकी बातों को दिल पर ले लिया और उन्होंने कहा था कि कृपया शोभा डे की बातों को गंभीरता से न लें, वह “60 के दशक की एक अश्लील महिला हैं” और उन्हें कोई भाव नहीं दे रहा है तो वह मेनोपॉज  से गुजर रही है।

जब सोनम कपूर ने दीपिका पादुकोण पर कसी थी तंज (Sonam Kapoor and Deepika Padukone Controversy)

एक इंटरव्यू में जब सोनम कपूर से पूछा गया कि एक्ट्रेस की फिल्मों की रिलीज से पहले ही उनके डेटिंग की खबरें क्यों आती हैं, तो उन्होंने कहा कि एक्टर और एक्ट्रेसस अपनी पीआर टीम की मदद से डेटिंग की ऐसी अफवाह फैलाते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा की दीपिका पादुकोण की पीआर टीम काफी जोश में रहती है।

Sonam Kapoor Biography Video in Hindi

सोनम कपूर के बारे में कुछ अनसुने किस्से (Sonam Kapoor Unknown Fact)

9 जून 1985 को जन्मी सोनम कपूर जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। उनके दादा सुरिंदर कपूर एक फिल्म निर्माता थे। बोनी कपूर और संजय कपूर उनके चाचा हैं। उनके भाई हर्षवर्धन कपूर ने भी कई फिल्मों में काम किया है, तो आइए जानते हैं सोनम कपूर के जीवन (Sonam Kapoor Biography in Hindi) से जुड़ी कुछ खास बातें –

शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि सोनम कपूर जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद अपनी पॉकेट मनी के लिए वेटर का काम भी की थीं। दरअसल, सोनम कपूर ने सबसे पहले सिंगापुर के एक मेक्सिकन रेस्टोरेंट में बतौर वेट्रेस काम करना शुरू किया था। हालांकि, 4 दिन बाद ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।

सोनम के माता-पिता कभी भी उनके लिए डिजाइनर सामान नहीं खरीदते थे। उन्होंने फिल्म “सांवरिया” में काम करने के बाद अपनी कमाई से पहली बार लंदन से एक डिजाइनर बैग खरीदी थी।

सोनम कपूर ने फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में काम करने के लिए फीस के तौर पर महज 11 रुपए लिए थे। उन्होंने कहा कि इतनी महान शख्सियत पर बनी फिल्म के लिए मेरे लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता।

उन्होंने अपनी पहली फिल्म “सांवरिया” में काम करने के दौरान रणबीर कपूर को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने कसम खाई थी कि वह आगे किसी भी एक्टर को डेट नहीं करेंगे। उसने अपना यह कसम टूटने नहीं दिया और उन्होंने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की।

कभी सोनम के चेहरे पर काफी बाल हुआ करते थे जिसके लिए वो अपने पापा अनिल कपूर को जिम्मेदार ठहराती थीं। बाद में उनकी मां ने उन्हें समझाया कि ऐसा हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण होता है।

सोनम कपूर ने क्यों घटाया था अपना 35 किलो वजन? (Sonam Kapoor First Movie)

क्या आपको पता है की अपनी पहली फिल्म “सावरियां” में काम करने के लिए सोनम कपूर ने अपना वजन 35 किलो कम किया था। इस फिल्म में काम करने से पहले उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म “ब्लैक” से सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। इस बीच, संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी अगली फिल्म “सांवरियां” में काम करने की पेशकश की और उन्होंने सोनम को अपना वजन कम करने की सलाह दी।

शुरुआत में सोनम इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि वह बहुत मोटी हैं और वह उतनी खूबसूरत नहीं हैं। सोनम कपूर को इस फिल्म में काम करने के लिए राजी करने में संजय लीला भंसाली को करीब डेढ़ साल लग गए थे।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी (Sonam Kapoor and Anand Ahuja Love Story)

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को 5 साल हो चुके हैं। 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन क्या आप जानते है कि – शुरू में आनंद आहूजा अपने बेस्ट फ्रेंड से सोनम कपूर की सेटिंग करवाना चाहते थे। तो आइये जानते है सोनम कपूर के जीवन (Sonam Kapoor Biography in Hindi) में आनंद आहूजा का आगमन कैसे हुआ?

दोनों की पहली मुलाकात तब हुई जब वह अपने दोस्तों के साथ ताज होटल गई थी, लेकिन उसके दोस्तों ने वहां आनंद और उसके बेस्ट फ्रेंड को उनसे मिलने के लिए बुलाया। सोनम को उनसे मिलने में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी, क्योंकि वह किसी को डेट करना नहीं चाहती थीं। वह आनंद के बेस्ट फ्रेंड से मिली, लेकिन उसे देखकर सोनम को अपने भाई हर्ष की याद आ गई और उसने कहा- वह बिल्कुल मेरे भाई हर्ष की तरह दिखता है और मैं उसे डेट नहीं कर सकती।

बाद में आनंद आहूजा ने उन्हें पहली बार रात के 2:30 बजे फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट के साथ मैसेज किया- “क्या आप अभी तक सिंगल हो? क्योंकि कोई और भी सिंगल है। अगर आप लंदन में हैं तो प्लीज मेरे बेस्ट फ्रेंड से बात कर लो। सोनम ने जवाब दिया कि आपको मुझे देर रात मैसेज नहीं भेजनी चाहिए और अगर आपके दोस्त को दिलचस्पी है तो वह खुद मुझसे बात करे, आप मुझसे क्यों बात कर रहे हैं?

इस तरह दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। इस तरह दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। चार साल तक डेट करने के बाद 8 मई 2018 को सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी कर ली।

कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच देने पर सोनम कपूर हुईं थी ट्रोल (Sonam Kapoor Speech) 

अपने फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में रहने वाली सोनम कपूर ने हाल ही में 7 मई 2023 को किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में स्पीच दी थी, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। वह कोरोनेशन कॉन्सर्ट में अनामिका खन्ना और एमिलिया विकस्टेड द्वारा डिजाइन बेस्पोक फ्लोर लेंथ गाउन में नजर आईं थी। उनके इस ड्रेस के लिए उन्हें खूब वाहवाही भी मिली, लेकिन अपने भाषण के लिए उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

आइए जानते हैं क्या थी वो स्पीच जिसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम के स्पीच की वीडियो शेयर की थी, जिसमे सोनम ने  स्पीच  की शुरुआत नमस्ते से की, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई। उन्होंने आगे कहा कि “हमारा कॉमनवेल्थ एक फेडरेशन है। हम सब मिलकर विश्व के एक-तिहाई लोग, विश्व के महासागरों का एक-तिहाई, विश्व की भूमि का एक-चौथाई भाग बनाते हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से हर एक अपने आप में खास है। हम एक ऐसा भविष्य बनाने के लिए सशक्त हैं जहां हर आवाज सुनी जाए”

उनके स्पीच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। एक यूजर ने कहा था कि- “इसे पता भी है कि यह क्या बोल रही है” तो एक अन्य यूजर ने कहा कि- “इवेंट में ही जाना था तो अच्छे से  तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों पांचवी क्लास की बच्ची हो, जो किसी इंग्लिश स्पीच प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हो” एक तीसरे यूजर ने कहा कि “मैडम ने ग्लोबली शर्मिंदा कर दिया है”

निष्कर्ष (Conclusion):

सोनम कपूर के जीवन परिचय (Sonam Kapoor Biography in Hindi) के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसी लगी? कमेंट करके जरूर बताये। इसी तरह अपने पसंदीदा अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में जानने के लिए इस वेबसाइट के अन्य आर्टिकल को भी सकते है। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यबाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *