Ranbir Kapoor Biography

‘सांवरिया’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने करने वाले रणबीर कपूर की गिनती आज बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में की जाती है। वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं की सूचि में भी शामिल है। वह अब तक 6 फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्में “शमशेरा”, “ब्रह्मास्त्र” और “तू झूठी मैं मक्कार” बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। दोस्तों अगर आप रणबीर कपूर का जीवन परिचय (Ranbir Kapoor Biography in Hindi), उनका जन्म, शिक्षा, करियर, लोकप्रिय फिल्में, आने वाली फिल्में, पुरस्कार के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ें।

रणबीर कपूर की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Ranbir Kapoor Family Background)

रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। वह फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध कपूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कपूर परिवार हिंदी सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है। चार पीढ़ियों से बॉलीवुड फिल्मों से जुड़ा यह परिवार। रणबीर कपूर के पिता का नाम ऋषि कपूर है जो अपने जमाने के मशहूर अभिनेता थे। उनकी माता का नाम नीतू कपूर है, वह भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। उनकी एक बड़ी बहन है, जिनका नाम रिद्धिमा कपूर है। उनके दादा राज कपूर अपने जमाने के मशहूर अभिनेता थे।

इसके अलावा उनके परदादा पृथ्वी राज कपूर भी अपने समय के मशहूर अभिनेता और निर्देशक थे। उनके चाचा रणधीर कपूर भी अपने समय के मशहूर अभिनेता थे। इसके अलावा उनके दादा राज कपूर के भाई शम्मी कपूर और शशि कपूर भी अपने जमाने के मशहूर अभिनेता थे। उनकी चचेरी बहनें करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। ऐसे में उनके परिवार में हर कोई किसी न किसी तरह से फिल्मों से जुड़ा हुआ है।

रणबीर कपूर की जीवनी(Ranbir Kapoor Biography in Hindi)

वास्तविक नाम रणबीर कपूर
जन्मदिन 28 सितंबर 1982 (मुंबई)
पिता ऋषि कपूर
माता नीतू कपूर
बहन रिद्धिमा कपूर
दादा राज कपूर
परदादा पृथ्वी राज कपूर
चाचा रणधीर कपूर
दादा के भाईशम्मी कपूर और शशि कपूर
चचेरी बहनें करिश्मा कपूर और करीना कपूर
पत्नी आलिया भट्ट
बेटी राहा
ससुरमहेश भट्ट
सास सोनी राजदान
प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई
कॉलेजएच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
फिल्म मेकिंग विजुअल आर्ट्स स्कूल, न्यूयॉर्क
एक्टिंग ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, न्यूयार्क
Bollywood Actor Ranbir Kapoor Biography

रणबीर कपूर की शिक्षा (Ranbir Kapoor Education)

रणबीर कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से पूरी की। उसके बाद उन्होंने मुंबई के एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। उन्हें फिल्मों में शुरू से ही दिलचस्पी थी, इसलिए कॉलेज की पढ़ाई के बाद उन्होंने फिल्म मेकिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क के विजुअल आर्ट्स स्कूल में एडमिशन लिया। उसके बाद उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया।

रणबीर कपूर का शुरुआती करियर (Ranbir Kapoor Early Career)

रणबीर कपूर ने अभिनय से पहले एक सह-निर्देशक के रूप काम किया। उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ फिल्म “आ अब लौट चले” में सह-निर्देशक के रूप में काम किया। इसके अलावा उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म “ब्लैक” में संजय लीला भंसाली के साथ सह-निर्देशक के रूप में काम किया। रणबीर कपूर के जीवन (Ranbir Kapoor Biography in Hindi) में संजय लीला भंसाली का अहम योगदान रहा क्योंकी रणबीर को उनकी पहली फिल्म उन्होंने ही ऑफर किया था।

फिल्मों के प्रति उनकी रुचि और कड़ी मेहनत को देखते हुए संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी अगली फिल्म “सांवरिया” के लिए साइन किया। इस तरह से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म “सांवरिया” से की। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के साथ अपने अभिनय क्षमता को साबित किया और वह कई निर्देशकों की पहली पसंद बन गए।

रणबीर कपूर की फिल्में (Ranbir Kapoor Movies)

साल फिल्म किरदार का नामअन्य कलाकार
2007सांवरियारणबीर राजसोनम कपूर
2008बचना ऐ हसीनोंराज शर्माबिपाशा बसु, मिनिषा लांबा और दीपिका पादुकोण
2009वेक अप सिड सिद्धार्थ मेहराकोंकणा सेन
अजब प्रेम की गजब कहानी प्रेम शंकर शर्माकैटरीना कैफ
रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयरहरप्रीत सिंह बेदीगौहर खान
2010राजनीति समर प्रतापअजय देवगन, कैटरीना कैफ और नाना पाटेकर
अंजाना अंजानीआकाशप्रियंका चोपड़ा
2011रॉकस्टारजनार्दन जक्कड़ (जॉर्डन)नर्गिस फखरी
2012बर्फी!मर्फीप्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज
2013ये जवानी है दीवानीकबीर थापर (बन्नी)दीपिका पादुकोण
बेशरमबबलीपल्लवी शारदा, ऋषि कपूर और नीतू कपूर
2015रॉयरॉयअर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडिस
बॉम्बे वेलवेटजॉनी बलराजअनुष्का शर्मा और करण जौहर
तमाशा वेद वर्धन साहनीदीपिका पादुकोण और आरुषि शर्मा
2016ऐ दिल है मुश्किलअयान सांगेरऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा
2017जग्गा जासूसजग्गाकैटरीना कैफ और सौरभ शुक्ला
2018संजू संजय दत्तसोनम कपूर
2022शमशेरा शमशेरावाणी कपूर
ब्रह्मास्त्र: भाग एकशिवाआलिया भट्ट
2023तू झूठी मैं मक्काररोहन अरोड़ाश्रद्धा कपूर
2023एनिमलरश्मिका मंदाना
Ranbir Kapoor Movies

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में (Ranbir Kapoor Upcoming Movies)

हाल ही में रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहीं। “तू झूठी मैं मक्कार” में वह पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ अभिनय करते नजर आये। दर्शकों ने रणबीर की इन फिल्मों को खूब प्यार दिया। ऐसे में रणबीर कपूर के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर के जीवन (Ranbir Kapoor Biography in Hindi) और उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में-

एनिमल (01 दिसंबर 2023)

एनिमल एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला पोस्टर 31 दिसंबर 2022 को रिलीज हुआ था।

ब्रह्मास्त्र 2 (02 अक्टूबर 2024)

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद इस फिल्म का सीक्वल ब्रह्मास्त्र 2 भी बनने जा रहा है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

अंदाज अपना अपना 2 (07  जून 2024)

यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

डेविल (04 जुलाई 2024)

यह बॉलीवुड की एक एक्शन फिल्म है, जिसके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा है। इसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

रणबीर कपूर को मिलने वाले पुरस्कार (Ranbir Kapoor Awards)

फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Awards)

सालफिल्म पुरस्कार
2008 सांवरिया सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण
2010 वेक अप सिड, रॉकेट सिंह औरअजब प्रेम की गजब कहानीसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए क्रिटिक्स अवार्ड
2012 रॉकस्टार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2012 रॉकस्टार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए क्रिटिक्स अवार्ड
2013 बर्फी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2018 संजू सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
Ranbir Kapoor Awards

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (International Indian Film Academy Awards)

साल फिल्म पुरस्कार
2008 सांवरिया साल की स्टार पदार्पण
2012 रॉकस्टार साल की सबसे बेहतरीन जोड़ी
2012 रॉकस्टार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2013 ये जवानी है दीवानीसाल की सबसे बेहतरीन जोड़ी 
2013 बर्फी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
Ranbir Kapoor received International Indian Film Academy Awards

एक्टर रणबीर कपूर के बारे में अज्ञात तथ्य (Actor Ranbir Kapoor Unknown Facts)

  • उनका नाम उनके दादाजी राज कपूर जी के नाम पर रखा गया था, उनके दादाजी का पूरा नाम रणबीर राज कपूर था।
  • फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म “आ अब लौट चले” में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।
  • उन्हें फुटबॉल खेलना पसंद है और वह भारतीय सुपर लीग में “मुम्बई सिटी एफसी, फुटबॉल टीम के मालिक भी है। इसके साथ ही “लियोनेल मैसी” उनके सबसे पसंदीदा फुटबॉल खिलाडी है।
  • मशहूर अभिनेता अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, जो एक जाने-माने निर्देशक थे, वह रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वी राज कपूर के चचेरे भाई है।
  • बचपन में वह भागते हुए बाथरूम में गिर गए थे, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर चोट लग गई  थी, जिसके निशान अभी भी उनके चेहरे पर दिखता है।
  • वह कपूर खानदान में दसवीं पास करने वाले पहले पुरुष है और उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है।
  • उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग इंस्टीट्यूट और विजुअल आर्ट्स स्कूल से ही एक्टिंग सिखने के लिए इसलिए चुना क्योंकि उनकी पसंदीदा अभिनेता ऍल पचिनो भी इन्ही इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की थी।
  • रणबीर कपूर को विदेशों में घूमना बहुत पसंद है, इसलिए वह अक्सर घूमने के लिए इटली, न्यूयॉर्क और वेनिस जाया करते है।
  • वह कई अभिनेताओं जैसे – शाहरुख़ खान, ऋतिक रोशन और संजय दत्त की अच्छी मिमिक्री कर लेते है।
  • उन्होंने दो साल तक तबला बजाना भी सीखा है और उन्हें तबला के साथ गिटार भी अच्छा बजाना आता है।
  • उन्होंने दो तरह के टैटू बना रखा है। पहला उनके कलाई पर है, जिसमें आवारा लिखा है, जजबकि दूसरा उनके हाथ पर है, जो एक क्रॉस का साइन है।
  • वह अपनी मां के बहुत करीब हैं और वह कोई भी काम करने से पहले अपनी मम्मी से राय जरूर लेते है।   

रणबीर कपूर को लेकर विवाद (Ranbir Kapoor Controversy)

सलमान खान का गुस्सा (Salman Khan Anger)

किसी होटल में पार्टी दौरान रणबीर कपूर और सलमान खान में कैटरिना कैफ को लेकर विवाद हो गया था। रणबीर पार्टी में कुछ अपशब्द बोले थे, तभी सलमान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उसके बाद वह उस पार्टी से चले गए थे। बाद में उसके परिजनों ने मामला शांत कराया। हालांकि इतना होने के बाद भी वह सलमान खान के साथ फिल्म “सांवरिया” और “अजब प्रेम की गजब कहानी” में साथ नजर आये थे।

दीपिका पादुकोण का तंज (Deepika Padukone Taunt)

शो “कॉफी विद करण” में  उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पदुकोण ने उन पर तंज कसा था। जब दीपिका से पूछा गया की रणबीर कपूर  को कौन से प्रोडक्ट के विज्ञापन करने की सलाह देंगे तो उन्होंने कंडोम का नाम लिया। इस कमेंट से उनके इमेज पर बुरा असर पड़ा था। इस बात से उनके पिता ऋषि कपूर को बहुत बुरा लगा था और वह रणबीर का बचाव करते नजर आये थे।

माहिरा खान के साथ स्मोकिंग (Smoking with Mahira khan)

साल 2017 में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ स्मोकिंग करते हुए रणबीर की एक तस्वीर सामने आई थी। जो बहुत ही विवादित रहा था और यह तस्वीर काफी वायरल हुई। यह रणबीर कपूर के जीवन (Ranbir Kapoor Biography in Hindi) के सबसे विवादित घटनाओं में से एक है। बाद में रणबीर कपूर और माहिरा खान इस बारे में सफाई दी थी।

रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड (Ranbir Kapoor Girlfriend)

रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है , जिसका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, तो चलिए जानते है का रणबीर कपूर के जीवन (Ranbir Kapoor Biography in Hindi) और उनके गर्लफ्रेंड के बारे में –

अवंतिका मलिक – पहला प्यार (Avantika Malik – First Love)

अवंतिका मलिक, रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड थी। रणबीर, उनसे मिलने “जस्ट मोहब्बत” के सेट पर भी जाया करते थे। दोनों एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया, लेकिन कुछ समय के बाद दोनों अपने रिलेशनशिप को ख़त्म कर लिया। अभी अवंतिका मलिक, अभिनेता इमरान खान की पत्नी है और अपनी शादीशुदा जिन्दगी से खुश है।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

फिल्म “सांवरिया” से ही रणबीर कपूर और सोनम कपूर दोनों अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। शुरू में दोनों एक दूसरे को डेट किए , लेकिन कुछ समय के बाद दोनों अलग हो गए। बाद में सोनम कपूर ने बिजनेस मैन आनंद आहूजा से शादी कर ली। 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

रणबीर की गर्लफ्रेंड में तीसरा नाम आता है दीपिका पादुकोण का। दोनों फिल्म “बचना ये हसीनो” और जवानी दीवानी फिल्म में साथ नजर आये थे। उनके रिलेशनशिप को देख कर लगता था की दोनों शादी करने वाले है, लेकिन 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में दीपिका ने बॉलीवुड के लोकप्रिय और हैंडसम अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर कैटरिना कैफ को डेट करने लगे। दोनों कुछ समय के लिए लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे, इस बार पूरी तरह से लगने लगा की वह कैटरीना से ही शादी करेंगे, लेकिन चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने कटरीना से  भी ब्रेकअप कर लिया। उसके बाद कैटरिना कैफ, अभिनेता विक्की कौशल से शादी कर ली।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt – Wife)

उसके बाद उन्होंने आलिया भट्ट  को डेट करना शुरू किया और आखिरकार उन्होंने साल 2022 में आलिया भट्ट से शादी की और उनकी  गर्लफ्रेंड की लिस्ट खत्म हुई। दोनों अपने शादीशुदा जिन्दंगी  से खुश है और दोनों की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम राहा है। 

रणबीर कपूर की कुल संपत्ति (Ranbir Kapoor Net Worth)

रणबीर कपूर की गिनती अमीर अभिनेताओं में की जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ 325 करोड़ रूपये है। उनके कमाई का मुख्य सोर्स फिल्में है। वह फिल्मो से अच्छा खासा रूपये कमाते है। वह एक फिल्म के लिए 20-25 करोड़ रूपये चार्ज करते है। इसके अलावा वह विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते है।

मुम्बई के पाली हिल्स में रणबीर कपूर का एक शानदार घर है। जिसमे हर तरह की सुख सुविधा उपलब्ध है। वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ इसी घर में रहते है। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ है। इसके अलावा वह लग्जरी गाड़ियों के भी बहुत शौकीन है। उनके पास कई ब्रांड की महँगी और शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है।

रणबीर कपूर की शादी (Ranbir Kapoor Marriage)

आलिया भट्ट कई साल पहले रणबीर कपूर की बालिका वधू बनने वाली थी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। इस तरह उनके शादी को एक साल हो गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया कई साल पहले ही रणबीर कपूर की बालिका वधू बनने वाली थी।

दरअसल यह उस समय की बात है जब आलिया सिर्फ 11 साल की थी और रणबीर कपूर 20 साल के थे। रणबीर कपूर फिल्म “ब्लैक” के लिए संजय लीला भंसाली के साथ सह-निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे। उसी समय निर्देशक संजय लीला भंसाली के दिमाग में साल 1976 में बनी फिल्म “बालिका वधू” का रीमेक बनाने का ख्याल आया। उसके लिए वह रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट को कास्ट करने वाले थे, उस समय आलिया सिर्फ 11 साल की थी। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फोटोशूट भी करा लिए थे। लेकिन किसी वजह से यह फिल्म शुरू नहीं हो पाई। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की बालिका वधू तो नहीं बन सकी लेकिन उन्होंने रणबीर की दुल्हन बनने का उनके बचपन का सपना पूरा किया।

रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड (Ranbir Kapoor First Girlfriend)

कई लड़कियों को डेट कर चुके बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आज शादीशुदा है और एक बेटी के पिता भी बन चुके है। लेकिन लड़कियों के बीच उनका क्रेज आज भी बरकरार है। उनके फैन फॉलोविंग करें तो उसमे लड़कियों की संख्या ज्यादा है। उनकी गर्लफ्रेंड की बात करें तो उसमें अवंतिका मालिक, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, कैटरिना कैफ और आलिया भट्ट का भी नाम आता है, लेकिन क्या आप जानते है कि रणबीर कपूर की पहली गर्लफ्रेंड कौन थी और किस उम्र में रणबीर कपूर के जीवन (Ranbir Kapoor Biography in Hindi) में उनकी पहली गर्लफ्रेंड आई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस उम्र में बच्चे कार्टून देखने में व्यस्त रहते है, उस उम्र में रणबीर कपूर लड़कियों को डेट करना शुरू दिया था।
कपिल शर्मा शो में जब उनसे पूछा गया कि – ‘क्या आपको याद कि आपने पहली बार किसे डेट किया था?’ तो रणबीर कपूर ने बताया कि जब मैं आठवीं क्लास में था, किसी के टेरेस पर पार्टी हो रही थी। शाम के करीब 7 बज रहे थे और सभी के मम्मी पापा फोन कर रहे थे। ऐसे में मेरी नजर एक लड़की पर पड़ी, जो कोने में बैठकर रो रही थी। उसे देखकर मैं उसके पास गया और पूछा कि तुम क्यों रो रही हो? तो लड़की ने कहा कि – मै तुम पर ट्रस्ट नहीं करती। तो मैं हक्का-बक्का रह गया।
मैंने सोचा मैं इसका ट्रस्ट कैसे पाऊं। तो मैंने अपनी हाथ उसकी ओर किया फिर पूछा क्या अब तुम मुझ पर ट्रस्ट करती हो? उसके बाद फिर वो मेरी अच्छी दोस्त बन गई और फिर उससे बातें होने लगी। 

निष्कर्ष (Conclusion)

रणबीर कपूर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह आज बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। उन्होंने यह मुकाम अपने मेहनत के दम पर हासिल की है और तीन पीढ़ी से बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फैमिली रहने वाली कपूर फैमिली का नाम चौथी पीढ़ी के लिए भी आगे लेकर गए है। उम्मीद करते है रणबीर कपूर के जीवन परिचय (Ranbir Kapoor Biography in Hindi) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी तरह अन्य अभिनेताओं के बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग वेबसाइट के अन्य पोस्ट को भी पढ़ सकते है। इस पोस्ट को यहाँ तक पढ़ने के लिए धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *