Priyanka Chopra Biography In Hindi

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके बारे में जितना कहा जाए कम होगा। वह एक सफल बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। आज के समय में उनका नाम सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह एक ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं, जिनके चाहने वाले सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में भी शुमार है। इसके अलावा उन्हें एशिया की सबसे सेक्सी महिला के खिताब से भी नवाजा जा चूका है। तो आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी (Priyanka Chopra Biography In Hindi) से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

प्रियंका चोपड़ा की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Priyanka Chopra Family Background)

18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा की वर्तमान उम्र 41 साल है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय अशोक चोपड़ा और माता का नाम मधु चोपड़ा है, दोनों सेना में डॉक्टर रहे हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा उनके छोटे भाई हैं। प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहनें परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। अपने माता-पिता के सेना में होने के कारण प्रियंका ने लगभग पूरे भारत जैसे चंडीगढ़, लखनऊ, लद्दाख, बरेली, असम, कोलकाता और पुणे में अपना जीवन व्यतीत किया।

प्रियंका चोपड़ा का स्कूली जीवन (Priyanka Chopra School Life)

अपने स्कूल के दिनों में प्रियंका चोपड़ा का जीवन संघर्ष से भरा था। दरअसल, उनकी मां मधु चोपड़ा और दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा सेना में डॉक्टर थे। उनकी पोस्टिंग भारत के अलग-अलग शहरों में होती रहती थी। इस वजह से प्रियंका को भी अपने साथ हर पोस्टिंग पर नए शहर के नए स्कूल में एडमिशन लेना पड़ता था। प्रियंका चोपड़ा ने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज और बरेली के सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज और आर्मी स्कूल से पढ़ाई की है। उनका बचपन भी लेह की वादियों में बीता है। प्रियंका ने स्कूल बदलने को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया। 

प्रियंका चोपड़ा के जीवन का बचपन के कुछ पल संयुक्त राज्य अमेरिका में भी बीता। दरअसल, उनके माता-पिता के कामकाजी होने के कारण उन्हें अमेरिका में उनकी चाची के पास भेज दिया गया था। वहां उन्होंने अमेरिका के आयोवा में मैसाचुसेट्स जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल में पढ़ाई की।12वीं की पढ़ाई के बाद  प्रियंका चोपड़ा ने जय हिंद कॉलेज और बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, मुंबई में एडमिशन लिया। लेकिन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर आने लगा और उसने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं।

Priyanka Chopra Biography Video in Hindi

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स (Priyanka Chopra Affairs)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर शुरुआत  21 साल की छोटी उम्र में साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म “अंदाज” से किया था। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ काम किया था। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनके अफेयर्स की बात करें तो इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक कई अभिनेताओं का नाम आता है। आइये जानते है प्रियंका चोपड़ा के जीवन (Priyanka Chopra Biography In Hindi) और उनके अफेयर्स के बारे में विस्तार से

1) असीम मर्चेंट (Aseem Merchant)

जिन दिनों प्रियंका मॉडलिंग की दुनिया में थीं और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर लौटीं तो उनकी नजदीकियां मॉडल और एक्टर असीम मर्चेंट से बढ़ गई । कहा जाता है कि इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट ही था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। साल 2014 में असीम ने प्रियंका की जिंदगी की घटनाओं पर ’67 डेज’ नाम से फिल्म बनाने का ऐलान भी किया था, लेकिन प्रियंका ने कोर्ट की मदद से इसे रोक दिया था। कहा जाता है कि बॉलीवुड में सफलता मिलते ही प्रियंका ने अपने पहले प्यार यानी असीम मर्चेंट को छोड़ दिया ।

2) अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

प्रियंका का नाम बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्त: रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की जोड़ी सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही. असल जिंदगी में भी एक्टर्स का प्यार नजर आने लगा था। हालांकि जब इस बात का पता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को चला तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के रिश्तों में भी खटास आने शुरू हो गए। बाद में ट्विंकल ने अक्षय को हिदायत देते हुए प्रियंका के साथ काम करने पर रोक लगा दी।

3) हरमन बावेजा (Harman Baweja)

प्रियंका की जिंदगी में हरमन बावेजा भी आए, जो फिल्ममेकर हैरी बावेजा के बेटे हैं। ये उस वक्त की बात है जब ये दोनों ‘लव स्टोरी 2050’ कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हरमन बावेजा अब इंडस्ट्री से गायब हो चुके हैं. हरमन का लुक ऋतिक से मिलता-जुलता था, जिसकी वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरीं। फिल्म में तो उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन दोनों के बीच अफेयर की खूब चर्चा हुई। हालांकि, इस फिल्म की असफलता के साथ दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। कहा जाता है कि उन दिनों हरमन बिपाशा बसु के करीब आ गये थे।

4) शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा था। शाहिद कपूर ने प्रियंका को डेट करने की बात कबूली थी। दोनों के साथ होने की खबरें तब सामने आईं जब एक दिन सुबह-सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्ट्रेस के घर पर छापा मारा और शाहिद ने दरवाजा खोला। इन खबरों के आने के बाद इंडस्ट्री में काफी खलबली मच गई। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया। उन दिनों कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने प्रियंका के घर पर छापा मारा था तो शाहिद ने ही दरवाजा खोला था। जब करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण’ में शाहिद से इससे जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने इसे हंसकर टाल दिया।

5) शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

प्रियंका चोपड़ा का नाम शाहरुख खान के साथ भी जुड़ा था, इस खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। दोनों ने फिल्म ‘डॉन’ में साथ काम किया और तभी से दोनों की नजदीकियों की खबरें मीडिया में आने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त दोनों एक-दूसरे के साथ इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों से गौरी खान इतनी नाराज हो गई थीं कि उन्होंने शाहरुख के प्रियंका के साथ काम करने पर रोक लगा दी थी। दोनों के बीच अफेयर था या नहीं, इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि एक समय शाहरुख के परिवार में प्रियंका का स्वागत होता था, लेकिन फिर खबर आई कि शाहरुख की पत्नी गौरी और उनके दोस्तों ने प्रियंका का ‘बहिष्कार’ कर दिया है।

6) टॉम हिडलस्टन (Tom Hiddleston)

ऐसा नहीं है कि निक जोनस प्रियंका की जिंदगी के पहले विदेशी बॉयफ्रेंड हैं। इससे पहले उनका नाम हॉलीवुड एक्टर टॉप हिडलस्टन के साथ भी जुड़ चुका है। ये चर्चाएं तब शुरू हुईं जब एक्टर को एक पार्टी में खुलेआम देसी गर्ल के साथ फ्लर्ट करते देखा गया। दोनों की नजदीकियां देखकर लोगों को शक हुआ कि दोनों के बीच कुछ है, हालांकि ये अफवाहें जल्द ही बंद हो गईं।

7) निक जोनस (Nick Jonas)

आइए दोस्तों अब बात करते हैं प्रियंका की जिंदगी (Priyanka Chopra Biography In Hindi) के असली हीरो निक जोनस के बारे में। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 2 दिसंबर 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका और निक ने अपनी लव स्टोरी को साझा किया।

साल 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में एक ड्रिंक पार्टी में हुई थी। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने घर बुलाया। घर पर उनकी मां मधु चोपड़ा टीवी सीरियल देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक- हमने कुछ घंटों तक बात की।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी (Priyanka Chopra and Nick Jonas Love Story)

तीसरी डेट में ही निक को समझ आ गया था कि प्रियंका ही वह लड़की है जिसके साथ वह शादी करना चाहते हैं और अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। निक के मुताबिक, उन्होंने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज  किया था। उसने जन्मदिन के एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए अंगूठी खरीदी थी।

निक घुटनों के बल बैठ गया और प्रियंका से बोला कि “क्या मैं ये अंगूठी तुम्हारे हाथों में पहना सकता हूं? क्या मैं तुमसे शादी करके दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति बन सकता हूँ?” 45 सेकेंड की चुप्पी के बाद प्रियंका ने हां कहा। वहीं, निक के भाई जो जोनस ने भी एक इंटरव्यू में इन दोनों के बारे में बताया था- जब निक ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में प्रियंका को मेट गाला अवॉर्ड में देखा था तो वह प्रियंका की खूबसूरती को देखते ही क्लीन बोल्ड हो गया।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्में (Priyanka Chopra Movies)

  • अंदाज (2003)
  • हीरो: एक जासूस की प्रेम कहानी (2003)
  • योजना (2004)
  • किस्मत (2004)
  • असम्भव (2004)
  • मुझसे शादी करोगी (2004)
  • एतराज (2004)
  • ब्लैकमेल (2005)
  • करम (2005)
  • वक़्त: समय के ख़िलाफ़ (2005)
  • यक़ीन (2005)
  • बरसात (2005)
  • ब्लफ़मास्टर! (2005)
  • टैक्सी नंबर 9211 (2006)
  • 36 चाइना टाउन (2006)
  • अलग (2006)
  • क्रिश (2006)
  • आप की खातिर (2006)
  • सलाम-ए-इश्क (2007)
  • बिग ब्रदर (2007)
  • मेरा नाम एंथोनी (2008)
  • लव स्टोरी 2050 (2008)
  • गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008)
  • चमकू (2008)
  • द्रोण (2008)
  • फैशन (2008)
  • दोस्ताना (2008)
  • बिल्लू बार्बर (2009)
  • कमीने (2009)
  • व्हाट्स योर राशि (2009)
  • लव इम्पॉसिबल! (2010)
  • जाने कहां से आई है (2010)
  • अंजाना अंजानी (2010)
  • 7 खून माफ (2011)
  •  रा.वन (2011)
  • डॉन 2 (2011)
  • अग्निपथ (2012)
  • तेरी मेरी कहानी (2012)
  • बर्फी! (2012)
  • बॉम्बे टॉकीज़ (2013)
  • शूटआउट एट वडाला (2013)
  • दीवाना मैं दीवाना (2013)
  • ज़ंजीर (2013)
  • कृष 3 (2013)
  • गोलियों की रासलीला (2013)
  • गुंडे (2014)
  • मैरी कॉम (2014)
  • दिल धड़कने दो (2015)
  • बाजीराव मस्तानी (2015)
  • जय गंगाजल (2016)
  • बेवॉच (2017)
  • A Kid Like Jake (2018)
  • Isn’t It Romantic (2019)
  • द स्काई इन पिंक (2019)
  • द व्हाइट टाइगर (2021)
  • The Matrix Resurrections (2021)
  • लव अगेन (2023)

प्रियंका चोपड़ा को मिले अवार्ड (Awards received by Priyanka Chopra)

फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Awards)

  • अंदाज (2004) – सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण
  • एतराज (2005) – बेस्ट परफॉरमेंस इन नेगेटिव रोल
  • फैशन (2009) – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • 7 खून माफ (2012) – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स)
  • बाजीराव मस्तानी (2016) – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

#हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन हाउस “पर्पल पेबल पिक्चर्स” के बैनर तले बनी मराठी फिल्म “पानी” को बेस्ट फीचर फिल्म से नवाजा गया।

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड करियर (Priyanka Chopra Hollywood Career)

प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड और  हॉलीवुड दोनों में अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। हॉलीवुड में अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक फ्रेशर की तरह ऑडिशन देना पड़ा था। अपने करियर को याद करते हुए, प्रियंका कहती है कि कैसे उन्होंने अपने बारे में लगातार होने वाली गॉसिप और अपनी क्षमताओं पर उठाए गए सवालों को नजरअंदाज किया और अपने करियर में आगे बढ़ती रहीं। प्रियंका के बारे में अक्सर कहा जाता था कि वह हॉलीवुड में बस कुछ दिनों की ही मेहमान है फिर गायब हो जायेगी।

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने उन लोगों के बारे में भी बात की जिन्होंने उनके हॉलीवुड डेब्यू पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि – ‘पिछले कुछ सालों में मेरे बारे में जो भी गॉसिप हुई वो मैंने सुनी, लेकिन किसी पर ध्यान नहीं दिया।’ लोगों को उनके हॉलीवुड डेब्यू के बारे में कहना था कि यह सिर्फ कुछ समय की बात है। लेकिन प्रियंका ने इसे गलत साबित करते हुए हॉलीवुड के सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में  शुमार हो गई।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद करते है प्रियंका चोपड़ा के जीवन (Priyanka Chopra Biography In Hindi) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी तरह अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में जानने के लिए इस वेबसाइट के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ सकते है। दोस्तों प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अगर आप भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो कमेंट में हैप्पी बर्थडे प्रियंका जरूर लिखें। इस आर्टिकल से रिलेटेड आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बताये। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *