Paresh Rawal Biography in Hindi

Paresh Rawal Biography in Hindi: परेश रावल एक लोकप्रिय अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। एक अभिनेता के रूप में, वह एक मंजे हुए कलाकार हैं। वह हर तरह के किरदार को बेहद संजीदगी से निभाते हैं। उन्होंने जहां “हेरा फेरी” जैसी फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया, वहीं फिल्म “खलनायक” और “दिलवाले” में उनके खलनायक के किरदार को भी दर्शकों ने खूब सराहा। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 3 बार फिल्मफेयर पुरस्कार और 1 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इसके अलावा उन्हें साल 2014 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। तो अगर आप परेश रावल के जीवन के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ें।

परेश रावल की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Paresh Rawal Family Background)

उनका जन्म 30 मई 1950 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम दहयाल रावल और माता का नाम धनलक्ष्मी है। जब वह बहुत छोटे थे तब उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। उनका बचपन मुंबई में बीता और उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही की। उनकी पत्नी का नाम “स्वरूप संपत” है, जो साल 1979 में मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। उनके दो बच्चे आदित्य और अनिरुद्ध हैं। उनके बड़े बेटे आदित्य रावल एक फिल्म अभिनेता और पटकथा लेखक हैं, जिन्होंने हाल ही में फिल्म “बमफाड़” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

परेश रावल की शिक्षा (Paresh Rawal Education)

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र बोर्ड के सरकारी स्कूल से की। बाद में उन्होंने “नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स” से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

परेश रावल का करियर (Paresh Rawal Career)

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1982 में गुजराती फिल्म “नसीब नी बलिहारी” से की थी, जबकि उनकी पहली हिंदी फिल्म साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म “होली” थी। गुजराती और हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।  

Paresh Rawal Biography Video in Hindi

परेश रावल की फिल्में (Paresh Rawal Movies)

  • होली (1984)
  • राम लखन (1989)  
  • जिगर (1992)
  • दामिनी (1993)
  • सर (1993)
  • रूप की रानी चोरों का राजा (1993)
  • मोहरा (1994) 
  • लाड़ला (1994) 
  • क्रान्तिवीर (1994)
  • दिलवाले (1994)
  • अंदाज़ अपना अपना (1994)
  • राजा (1995)  
  • अकेले हम अकेले तुम (1995)  
  • हीरो नम्बर वन (1997)
  • गुप्त (1997)
  • जुदाई (1997)
  • मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी (1997)
  • चाइना गेट (1998)
  • चाची 420 (1998)
  • बड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998)
  • हीरो हिन्दुस्तानी (1998)
  • सत्या (1998)
  • हसीना मान जायेगी (1999)
  • हम तुम पे मरते हैं (1999)
  • फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी (2000)
  • हर दिल जो प्यार करेगा (2000)
  • तेरा जादू चल गया (2000)
  • हद कर दी आपने (2000)
  • दीवाने (2000)
  • दुल्हन हम ले जायेंगे (2000)

हेरा फेरी (2000)

“हेरा फेरी” प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और एजी नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म है। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि तब्बू, असरानी और ओम पूरी सहायक भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में परेश रावल का बाबूराव का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया और आज भी इस फिल्म का एक-एक सीन और डायलॉग लोगों की जुबान पर है।

  • नायक (2001)
  • चोर मचाये शोर (2002)
  • आँखें (2002)

आवारा पागल दीवाना (2002)

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म “आवारा पागल दीवाना” में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी फिर से एक साथ दिखाई दी। इसके अलावा इस फिल्म में आफताब शिवदेसानी, जॉनी लीवर, अमृता अरोड़ा और प्रीति झंगियानी भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इस फिल्म के लिए परेश रावल को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

  • हम किसी से कम नहीं (2002) 
  • दिल का रिश्ता (2003)   
  • हंगामा (2003) 
  • बागबान (2003)
  • ऐतराज़ (2004)
  • आन (2004)
  • हलचल (2004)
  • दीवाने हुए पागल (2005)

गरम मसाला (2005)

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म “गरम मसाला” का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इस फिल्म में परेश रावल ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ काम किया है। इस फिल्म में परेश रावल ने अक्षय कुमार के कुक की भूमिका निभाई थी। लोगों को उनका ये किरदार काफी पसंद आया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

  • गोलमाल (2006)
  • चुप चुप के (2006)
  • 36 चाइना टाउन (2006)
  • फिर हेरा फेरी (2006)
  • भागम भाग (2006) 
  • मालामाल वीकली (2006) 

वेलकम(2007)

“वेलकम” साल 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इस फिल्म में परेश रावल के अलावा अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी और इस फिल्म में उनके “घुंघरू” के किरदार को काफी सराहा गया था।

भूल भुलैया (2007)

चीनी कम (2007)

साल 2007 में बनी फिल्म “चीनी कम” का निर्देशन आर बालाकृष्णन ने किया था। यह फिल्म एक 64 वर्षीय पुरुष और 34 वर्षीय महिला की प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, तब्बू और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक 64 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका में नजर आये थे, जबकि तब्बू एक 34 वर्षीय महिला की भूमिका में नजर आई थी, जबकि परेश रावल तब्बू के पिता के किरदार में नजर आये थे।

  • मेरे बाप पहले आप (2008)
  • दे दना दन (2009) 
  • अतिथि तुम कब जाओगे? (2010)
  • आक्रोश (2010)
  • रेडी (2011)
  • फरारी की सवारी (2012)
  • ओएमजी: ओह माय गॉड (2012)
  • खिलाड़ी 786 (2012)
  • टेबल नंबर 21 (2013)
  • जिला गाजियाबाद (2014)
  • हिम्मतवाला (2014)

वेलकम बैक (2014)

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेलकम बैक’ साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ का सीक्वल है। इस फिल्म में भी परेश रावल, नाना पाटेकर और अनिल कपूर इस सीरीज की पहली फिल्म की तरह अहम किरदारों में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म में उनके अलावा जॉन अब्राहम और श्रुति हासन भी मुख्य किरदार में नजर आये थे, जबकि नसीरुद्दीन शाह और डिंपल कपाड़िया सहायक किरदार थे।

  • उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)
  • शर्माजी नमकीन (2022)
  • शहज़ादा (2023)

परेश रावल की आने वाली फिल्में (Paresh Rawal Upcoming Movies)

हर साल परेश रावल की कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है और उनका छोटा सा किरदार फिल्म में जान डाल देती है। इस साल भी परेश रावल की कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, तो चलिए परेश रावल की आने वाली फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आँख मिचोली (13 जून 2023)

उमेश शुक्ला के निर्देशन में बन रही फिल्म “आंख मिचोली” परेश रावल की आने वाली फिल्मों में से एक है । इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में परेश रावल और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  इस फिल्म की कहानी एक संयुक्त परिवार की है, जो अपनी बेटी की शादी एक एनआरआई से करना चाहता है, लेकिन इसके लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ती है। शादी में किस तरह की परेशानियां आने वाली हैं? यह जानने के लिए आपको फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा।

ड्रीम गर्ल 2 (07 जुलाई 2023)

यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है, जिसे ‘राज शांडिल्य’ डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि परेश रावल, अन्नू कपूर और राजपाल यादव सहायक भूमिका में नज़र आएंगे। एकता कपूर और शोभा कपूर इस फिल्म की निर्माता हैं।

निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस (जुलाई 2023)

इस फिल्म का निर्देशन शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

द स्टोरीटेलर (11 अक्टूबर 2023)

यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनंत महादेवन द्वारा किया जायेगा। इस फिल्म में परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अंजुम रिजवी इस फिल्म के निर्माता है।

हेरा फेरी 3 (18 अक्टूबर 2023)

“हेरा फेरी 3” परेश रावल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म साल 2000 की फिल्म “हेरा फेरी” और साल 2006 की फिल्म “फिर हेरा फेरी” का सीक्वल है। इस फिल्म सीरीज की पहली 2 फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

नमूने (28 अक्टूबर 2023)

28 अक्टूबर 2023 को रिलीज हो रही फिल्म ‘नमूने’ का निर्देशन उमेश शुक्ला द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं जबकि परेश रावल और अरशद वारसी सहायक भूमिका में नज़र आएंगे।

परेश रावल की लोटपोट कर देनेवाली कॉमेडी

परेश रावल दवारा जीते पुरस्कार (Paresh Rawal Awards)

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
  • साल 1994  – फिल्म  “वो छोकरी” और “सर” –  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
  • फिल्मफेयर पुरस्कार
  • साल 1993  – फिल्म “सर”  –  सर्वश्रेष्ठ खलनायक
  • साल 2001 – फिल्म “हेरा फेरी” –  सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार
  • साल 2003  – फिल्म “अवारा पागल दीवाना” –  सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार
  • अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
  • साल 2001 – फिल्म “हेरा फेरी” – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
  • स्टार स्क्रीन पुरस्कार
  • साल 1996 – फिल्म “राजा” – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
  • साल 2001 – फिल्म “हेरा फेरी” – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
  • साल 2003 – फिल्म “आवारा पागल दीवाना” – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
  • ज़ी सिने अवार्ड्स
  • साल 2001 – फिल्म “हेरा फेरी” – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
  • साल 2003 – फिल्म “आवारा पागल दीवाना” – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
  • अन्य पुरस्कार
  • साल 2014 – पद्मश्री पुरस्कार

परेश रावल का राजनीतिक करियर (Paresh Rawal Political Career)

कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके परेश रावल साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और उसी साल उन्हें अहमदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला, जिसमें वे विजयी रहे। फिल्मों में काम करने की वजह से वह राजनीति में ज्यादा टाइम नहीं दे पा रहे थे, इसलिए उन्होंने साल 2019 के अगले लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लिया।

परेश रावल नेट वर्थ (Paresh Rawal Net Worth)

आज परेश रावल की गिनती बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में की जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक परेश रावल की कुल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर यानी 93 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं और वह एक फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। उन्होंने मुंबई के जुहू में समुद्र के किनारे एक आलीशान घर बनाया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास लग्जरी गाड़ियों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है।

परेश रावल की लव स्टोरी (Paresh Rawal Love Story)

अपने अभिनय से फिल्मों में जान फूंकने वाले अभिनेता परेश रावल की निजी जिंदगी भी बेहद निराला है। परेश रावल की पत्नी का नाम “स्वरूप संपत” है, जिन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है और वह साल 1979 में मिस इंडिया भी रह चुकी है। परेश रावल और स्वरूप संपत की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। “स्वरूप संपत” उनकी बॉस की बेटी थी। परेश रावल जब पहली बार स्वरूप संपत को देखा था तो उसी वक्त उन्होंने अपने एक दोस्त से कहा था कि वह इसी लड़की से शादी करेंगे, चाहे वह बॉस की बेटी हो या बहन। इस घटना के 2-3 महीने बाद उन्होंने उन्हें प्रपोज किया और ठीक 12 साल बाद साल 1987 में उन्होंने स्वरूप संपत से शादी की।

“स्वरूप संपत” ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। अगर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘साथिया’ और ‘हिम्मतवाला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह मशहूर कॉमेडी शो ‘ये जो जिंदगी’ में भी नजर आई थीं। इनकी शादी को आज 36 साल हो गए हैं और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

परेश रावल से जुड़े विवाद (Paresh Rawal Controversies)

साल 2022 में गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान परेश रावल ने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने बंगालियों का भी जिक्र किया था। उनके इस बयान को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई, हालांकि उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफ़ी मांग ली है।

गैस सिलेंडर की कीमत के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि “आज गैस सिलेंडर महंगा हो गया है, लेकिन यह कीमत कम हो जाएगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकिन अगर बांग्लादेशी और रोहिंग्या शरणार्थी दिल्ली की तरह आपके आस-पास रहने लगे तो आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? क्या आप बंगालियों के लिए मछली पकाओगे?

उनके इस बयान में, “क्या आप बंगालियों के लिए मछली पकाओगे?” इस बात को लेकर ही वह विवादों में घिर गए हैं। उनके इस बयान के लिए उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई, उन पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया था।

परेश रावल के बारे में अज्ञात तथ्य (Paresh Rawal Unknown Facts)

  • उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म “होली” से की, जिसमें उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी।
  • उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थीं।
  • उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में सहायक अभिनेता का किरदार निभाया, लेकिन वह साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म “हेरा फेरी” में “बाबुराव गणपतराव आप्टे” के किरदार के रूप बहुत लोकप्रिय हुए।
  • फिल्मों के अलावा उन्होंने कुछ सीरियल्स में भी काम किया है, जैसे – “मैं ऐसी क्यों हूँ”, “तीन बहुरानियां” और “लागी तुझसे लगन” इत्यादि।
  • साल 2014 में, वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से अहमदाबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य बने।
  • वर्ष 2014 में उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

निष्कर्ष (Conclusion

दोस्तों इस पोस्ट में आपने परेश रावल के जीवन के बारे में जाना। अगर आपको परेश रावल के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। अगर आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *