Arshad Warsi

Arshad Warsi Biography in Hindi: अरशद वारसी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म “तेरे मेरे सपने” से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म “मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.” में सर्किट के किरदार से मिली। उनके प्रशंसक उन्हें उनके नाम से ज्यादा “सर्किट” के किरदार से जानते हैं। फिल्मों में भले ही उन्हें कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता हो, लेकिन उनकी असल जिंदगी संघर्षों से भरी है।

वह बहुत कम उम्र में अनाथ हो गए थे, इसलिए उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए महज 17 साल की उम्र में सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद बेचना शुरू कर दिया था। आइए जानते हैं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बेचने से लेकर फिल्मों में आने तक का उनका सफर कैसा रहा? अगर आप भी अरशद वारसी के जीवन (Arshad Warsi Biography in Hindi) बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो उनके जन्म, शिक्षा, करियर, फिल्मों, पुरस्कारों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ें।

अरशद वारसी की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Arshad Warsi Family Background)

अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अहमद अली खान एक संगीतकार, गायक और कवि थे, जबकि उनकी माँ एक गृहिणी थीं। उनके सौतेले भाई का नाम अनवर हुसैन है, जो एक गायक हैं, जबकि उनकी सौतेली बहन का नाम आशा सचदेव है, जो एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 10 अगस्त 2004 को मारिया गोरेटी से शादी की और उनके 2 बच्चे भी हैं।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बार्न्स स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, नासिक से पूरी की, जो एक बोर्डिंग स्कूल है। 14 साल की उम्र में उनके पिता की कैंसर से मौत हो गई, जबकि 2 साल के अंदर ही उनकी मां का भी देहांत हो गया। इस प्रकार वह कम उम्र में ही अनाथ हो गया था। पैसों के अभाव में उन्होंने आगे की पढ़ाई छोड़ दी और खुद का बिजनेस शुरू कर दिया। यह अरशद वारसी के जीवन (Arshad Warsi Biography in Hindi) का सबसे बुरा दौर था।

अरशद वारसी का शुरुआती करियर (Arshad Warsi Early Career)

17 साल की उम्र में उन्होंने कॉस्मेटिक आइटम बेचना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने फोटो लैब में भी काम किया और अकबर सामी के डांस ग्रुप में शामिल हो गए। उन्हें शुरू से ही डांस में दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होंने डांस कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया। वर्ष 1991 में वे भारतीय नृत्य प्रतियोगिता में चैंपियन बने। फिर उन्होंने 1992 में लंदन में वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में मॉडर्न जैज़ श्रेणी में चौथा पुरस्कार जीता। उसके बाद उन्होंने पुरस्कार में मिले पैसों से अपना खुद का डांस स्टूडियो शुरू किया। यहीं उनकी मुलाकात उनकी पत्नी मारिया गोरेटी से हुई, जो उस समय सेंट जेवियर्स कॉलेज की छात्रा थीं।
धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर काम करना शुरू किया। साल 1993 में सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म “रूप की रानी चोरो का राजा” के शीर्षक गीत को उन्होंने ही कोरियोग्राफ किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। साल 1996 में अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बनी फिल्म “तेरे मेरे सपने” के लिए जया बच्चन ने उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर दिया और यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई।

Arshad Warsi Biography Video

अरशद वारसी की फिल्में (Arshad Warsi Movies)

  • तेरे मेरे सपने (1996)
  • बेताबी (1997) 
  • मेरे दो अनमोल रतन (1998) 
  • हीरो हिन्दुस्तानी (1998)  
  • त्रिशक्ति (1999)
  • होगी प्यार की जीत (1999)
  • घात (2000)  
  • जीतेंगे हम (2001)  
  • मुझे मेरी बीवी से बचाओ (2001)
  • जानी दुश्मन (2002)
  • करिश्मा (2003)    
  • मुन्ना भाई एम बी बी एस (2003)
  • वैसा भी होता है (2003)
  • हलचल (2004)
  • मैंने प्यार क्यूँ किया (2005)
  • वाह ! लाइफ हो तो ऐसी (2005)
  • सलाम नमस्ते (2005)
  • चॉकलेट (2005)
  • शहर एस एस पी (2005)
  • किससे प्यार करूँ (2005) 
  • कुछ मीठा हो जाये (2005)
  • काबुल एक्सप्रेस (2006)
  • गोलमाल (2006)
  • एन्थनी कौन है? (2006)
  • लगे रहो मुन्ना भाई (2006)
  • धमाल (2007)
  • जमानत (2007)
  • संडे (2007)   
  • इश्किया (2010)
  • फा ल तु (2011)
  • डबल धमाल (2011)
  • लव ब्रेकअप जिंदगी (2011)
  • अजब गजब प्रेम (2012)
  • जिला गाजियाबाद (2013)
  • जॉली एलएलबी (2013)
  • रब्बा मैं क्या करूं (2013)
  • डेढ़ इश्किया (2014) 
  • वेलकम टू कराची (2015)
  • गुड्डू रंगीला (2015)
  • द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा (2016)
  • गोलमाल अगेन (2017)
  • इरादा (2017)
  • भैयाजी सुपरहिट (2018)
  • टोटल धमाल (2019)
  • फ्रॉड सैयां (2019)
  • पागलपंती (2019)
  • दुर्गामती (2020)
  • असुर (2020) – वेब सीरीज
  • बच्चन पांडे (2022)          

अरशद वारसी की आने वाली फिल्में (Arshad Warsi Upcoming Movies)

1) बंदा सिंह (मई 2023)

अरशद वारसी की आने वाली फिल्मों में से बंदा सिंह एक है, जिसे अभिषेक सक्सेना द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ मेहर विज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मनीष मिश्रा इस फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म की कहानी शाहीन इकबाल ने लिखी है। हाल ही में मेहर विज ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया, जिसमें अरशद वारसी पगड़ी पहने और दोनों हाथों में गोला-बारूद लिए नजर आ रहे हैं, वहीं मेहर विज भी हाथ में तलवार लिए नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर अरशद वारसी का कहना है कि “जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट से प्यार हो गया। जब आप लोग इस फिल्म को थिएटर में देखेंगे तो आपको इस फिल्म से प्यार हो जाएगा।”

2) मुन्ना भाई 3 (01 सितम्बर 2023)

मुन्नाभाई 3, साल 2003 की फिल्म “मुन्ना भाई एमबीबीएस” और साल 2006 की फिल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। इस फिल्म से संजय दत्त और अरशद वारसी एक बार फिर साथ में धमाल मचाने आ रहे हैं। इस साल के गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2023 को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें अरशद वारसी और संजय दत्त जेल के अंदर कैदियों के ड्रेस में खड़े हैं और कुछ सोच विचार करते दिख रहे है।  दोनों जेल के अंदर कैसे गए? ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। संजय दत्त ने इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कहा कि “हम इस फिल्म का इंतजार आपलोगों से ज्यादा कर रहे हैं, हम एक बार फिर  अरशद भाई के साथ एक अच्छी फिल्म लेकर आ रहे हैं”

3) नमूने (28 अक्टूबर 2023)

“नमूने” एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी, मृणाल ठाकुर और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

4) आंखें 2 (नवम्बर 2023)

आंखें 2 फिल्म ‘आंखें’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ अमिताभ बच्चन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अरशद वारसी को मिले पुरस्कार (Award Awards Achieved by Arshad Warsi)

फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Awards)

  • साल 2007 –  फिल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA Awards)

  • साल 2007 –  फिल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
  • साल 2014 –  फिल्म “जॉली एल एल बी”- सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता

जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Awards)

  • साल 2004 –  फिल्म “मुन्ना भाई एम बी बी एस” – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
  • साल 2007 –  फिल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

स्क्रीन पुरस्कार (Screen Award)

  • साल 2007 –  फिल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
  • साल 2011 –  फिल्म “इश्किया” – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

अन्य पुरस्कार (Other Awards)

  • साल 2005  – फिल्म “हलचल” – गिफा पुरस्कार  – बेस्ट कॉमेडियन 
  • साल 2014 –  फिल्म “जॉली एल एल बी” – बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड – सबसे मनोरंजक हास्य अभिनेता
  • साल 2014   – फिल्म “जॉली एलएलबी” – अप्सरा फिल्म प्रोड्यूसर गिल्ड अवॉर्ड  – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता

अरशद वारसी की कुल संपत्ति (Arshad Warsi Net Worth)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद वारसी की कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर (111 करोड़ रुपए) है। उनकी मासिक कमाई करीब 1 करोड़ है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों और वेब सीरीज में भी काम कर अच्छी कमाई करते हैं। उन्होंने मुंबई में एक आलीशान घर बनाया है। इसके अलावा उनके पास लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स बाइक्स का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। अगर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 938k है।

अरशद वारसी की लव स्टोरी (Arshad Warsi Love Story)

अरशद वारसी के जीवन (Arshad Warsi Biography in Hindi) में मारिया गोरेटी का अहम रोल है। मारिया गोरेटी अरशद वारसी की पत्नी और पेशे से एक वीडियो जॉकी (वीजे) हैं। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात एक डांस एकेडमी में हुई थी। यह साल 1991 की बात है, जब उन्होंने एक डांस ग्रुप शुरू किया था। उन्हें सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई में आयोजित मल्हार महोत्सव में एक जज के रूप में आमंत्रित किया गया था। मारिया गोरेटी उसी कॉलेज की छात्रा थीं और उन्होंने उस डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अरशद वारसी को पहली नजर में मारिया गोरेटी से प्यार हो गया। बाद में मारिया उनके डांस ग्रुप में अरशद वारसी के साथ असिस्ट करने लगी।

इस तरह दोनों साथ काम करने लगे और रोज मुलाकातें होने लगीं। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे, लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत ये थी कि दोनों अलग-अलग धर्मों से आते थे। अरशद वारसी एक मुस्लिम परिवार से थे, जबकि मारिया गोरेटी एक ईसाई परिवार से थीं। इसलिए मारिया के माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके अलावा उन्हें यह भी लगता था कि फिल्मी दुनिया में शादी नहीं टिकती है। लेकिन जब मारिया के माता-पिता अरशद वारसी से मिले तो उन्हें अरशद वारसी पसंद आ गया और वह शादी के लिए हामी भर दी। उन्होंने 14 फरवरी 1999 को वेलेंटाइन डे के दिन मुस्लिम और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की।

अरशद वारसी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Arshad Warsi Unknown Fact)

  • अरशद वारसी का उपनाम “खान” है, उनके पिता का नाम अहमद अली खान है, लेकिन उनके पिता एक पवित्र व्यक्ति “वारिस पाक” के अनुयायी थे, इसलिए उनका उपनाम “वारसी” है।
  • वह अपने स्कूल के दिनों में एक राष्ट्रीय स्तर के जिम्नास्ट थे और उन्हें जिम्नास्टिक्स के प्रशिक्षण के लिए हजारों छात्रों में से चुना गया था।
  • अरशद वारसी एक अच्छे परिवार से आते हैं, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक बोर्डिंग स्कूल से की, लेकिन अपने माता-पिता के निधन के बाद, उन्होंने आगे की पढ़ाई छोड़ दी और एक सेल्समैन के रूप में काम करना शुरू कर दिया।
  • वह वर्ष 1991 में “भारतीय नृत्य प्रतियोगिता” में चैंपियन थे और यहीं से उन्हें कोरियोग्राफर बनने की प्रेरणा मिली।
  • पुरस्कार में मिली राशि से उन्होंने “Awesome” नाम से अपनी खुद की डांस एकेडमी शुरू की।
  • वह मल्हार महोत्सव में अपनी पत्नी मारिया गोरेटी से मिले। जहां वे जज थे और मारिया प्रतिभागी थीं।
  • उन्हें अपने स्कूल के दिनों में बाइक राइडिंग का बहुत शौक था और उस समय वह बाइकर्स ग्रुप का हिस्सा थे।
  • साल 2007 में उन्हें मशहूर पिज्जा कंपनी डोमिनोज का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
  • वह एक अच्छे अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे संगीतकार भी हैं। उन्होंने फिल्म “मुन्ना भाई एमबीबीएस” के गाने “अपुन जैसे टपोरी” और फिल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” के गाने “समझो हो ही गया” में खुद अपनी आवाज दी है।
  • उन्होंने वर्ष 2006 में भारत के सबसे लोकप्रिय शो “बिग बॉस सीजन वन” की मेजबानी की, जिसे वर्तमान में सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है।
  • वर्ष 2003 में उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ एक धारावाहिक “करिश्मा – द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी” में भी काम किया, जो “सहारा वन” चैनल पर प्रसारित होता था।

निष्कर्ष (Conclusion)

अरशद वारसी एक अभिनेता होने के साथ ही एक अच्छे कॉमेडियन, कोरियोग्राफर और संगीतकार भी है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में होती है, लेकिन एक समय उन्होंने पैसो की कमी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं की और एक सेल्समेन के रूप में काम किया। उन्होंने अपनी मेहनत और ढृढ़ संकल्प की बदौलत एक सेल्समेन से अभिनेता तक का सफर पूरा किया। अरशद वारसी के जीवन (Arshad Warsi Biography in Hindi) से हमें यह सिख मिलती है कि कोई भी लक्ष्य मनुष्य के ढृढ़-संकल्प के सामने छोटा होता है। आज हम किस मुकाम पर है, यह मायने नहीं रखता, बल्कि आने वाले दिनों में हम किस मुकाम  पर होंगे, यह मायने रखता है। इसलिए अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान लगा दे, कामयाबी एक दिन जरूर मिलेगी।

उम्मीद करते है अरशद वारसी के जीवन (Arshad Warsi Biography in Hindi) बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी तरह अन्य सेलेब्रिटीज़ के बारे में जानने के लिए इस वेबसाइट के दूसरे पोस्ट को भी पढ़ सकते है। आपका पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री कौन है, जिसके बारे में आप जानना चाहते है , कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। इस पोस्ट को यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *