Rejected Movie

Old Bollywood Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्में मिलना किस्मत की बात है तो कौन सी फिल्में हिट होंगी और कौन सी फिल्में फ्लॉप रहेंगी, यह भी कुछ हद तक किस्मत पर ही निर्भर करता है। ऐसे में कई फिल्मी सितारे कुछ ऐसी फिल्मों को ठुकरा देते हैं जो बाद में ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होती हैं और ऐसी फिल्मों को ना कर पाने का मलाल उन्हें जिंदगी भर रहता है। आज हम ऐसी ही कुछ सफल फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो पहले किसी और को ऑफर की गई थीं, लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म नहीं कर पाने के बाद दूसरे कलाकार को ऑफर कर दिया गया। बाद में जिसने भी ये फिल्में की उसके करियर के लिए ये  फिल्में  टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ पुरानी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में –

1) प्यासा (1957)

साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म “प्यासा” पुरानी बॉलीवुड फिल्मों (Old Bollywood Movie) में से एक है जिसका निर्देशन गुरु दत्त ने किया था। इस फिल्म में गुरुदत्त मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में वह उस समय के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को लेना चाहते थे। लेकिन दिलीप कुमार ने यह कहकर इस फिल्म में काम नहीं किया कि इस तरह का किरदार उन्होंने फिल्म “देवदास” में भी निभाया है। बाद में इस फिल्म में खुद गुरुदत्त ने काम किया था। वहीं दर्शकों को इस फिल्म में गुरुदत्त का अभिनय काफी पसंद आया और वह रातों-रात एक निर्देशक से सुपरस्टार बन गए।

2) आनंद (1971)

साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म “आनंद” का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म पहले किशोर कुमार को ऑफर की गई थी, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में इस फिल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने काम किया। यह फिल्म राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन दोनों के लिए काफी अहम साबित हुई थी। फिल्म आनंद 1971 की पुरानी हिट बॉलीवुड फिल्मों (Old Bollywood Movie) में से एक है!

3) जंजीर (1973)

साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘जंजीर’ अमिताभ बच्चन के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। कई फिल्मों की असफलता के बाद इस फिल्म की सफलता से उनकी किस्मत ही बदल गई। सलीम-जावेद ने इस फिल्म की कहानी राज कुमार को ध्यान में रखकर लिखा था। पहले सलीम-जावेद इस फिल्म में काम करने का ऑफर लेकर राज कुमार के पास गए थे, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद इस फिल्म के लिए दिलीप कुमार और देव आनंद को भी अप्रोच किया गया। लेकिन उन्होंने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। बाद में इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने काम किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और अमिताभ बच्चन रातों-रात सुपरस्टार बन गए।

4) शोले (1975)

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म “शोले” का निर्देशन रमेश शिप्पी ने किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कपूर, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान जैसे कई सितारे मुख्य भूमिका में  थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में अमजद खान का गब्बर सिंह का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गब्बर सिंह के रोल के लिए सबसे पहले डैनी को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बाद में यह किरदार अमजद खान ने निभाया। उन्हें आज भी “गब्बर सिंह” के किरदार के लिए याद किया जाता है।

5) मिस्टर इंडिया (1987)

साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म “मिस्टर इंडिया” का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के राइटर सलीम जावेद ने पहले अमिताभ बच्चन को यह फिल्म ऑफर की थी। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में यह कहते हुए काम नहीं किया कि इस फिल्म में अभिनेता लंबे समय तक पर्दे से गायब रहता हैं। बाद में यह फिल्म अनिल कपूर ने की और यह फिल्म उनके करियर में मिल का पत्थर साबित हुआ।

6) साजन (1991)

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म “साजन” का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। इस फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और साल 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी रही थी। इस फिल्म के गाने लोगो को इतना पसंद आया किआज भी इस फिल्म का गाना लोगों की जुवां पर हैं। इस फिल्म में गाने के लिए कुमार शानू को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म में संजय दत्त के रोल के लिए सबसे पहले आमिर खान को अप्रोच किया गया था। लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में इस फिल्म में संजय दत्त ने काम किया। यह फिल्म संजय दत्त के करियर के लिए बेहतरीन फिल्म साबित हुई।

7) बाजीगर (1993)

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीगर’ का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। बतौर लीड किरदार यह फिल्म शाहरुख खान की पहली सफल फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए फिल्म के निर्देशक अब्बास-मस्तान ने सबसे पहले सलमान खान को अप्रोच किया था।

फिल्म की कहानी सुनने के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस फिल्म में मां का किरदार जोड़ने को कहा क्योंकि यह एक नकारात्मक किरदार था। लेकिन अब्बास-मस्तान कहानी को बदलना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने बाद में फिल्म के लिए शाहरुख खान को कास्ट किया। बाद में सलीम खान के सुझाव पर उन्होंने इस फिल्म में मां का किरदार जोड़ा, लेकिन सलमान की जगह उन्होंने शाहरुख खान को लेकर फिल्म बनाई।

ये फिल्मे ना कर पाने का जिन्दंगी भर रहा मलाल!

8) डर (1993)

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘डर’ का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यश चोपड़ा ने पहले आमिर खान को इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने नकारात्मक भूमिका के कारण फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। बाद में इस फिल्म में शाहरुख खान ने काम किया और यह फिल्म उनके करियर के लिए काफी अहम साबित हुई।

9) हम आपके हैं कौन (1994)

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म “हम आपके हैं कौन” का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सूरज बड़जात्या को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म सलमान खान की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहले सूरज बड़जात्या ने आमिर खान को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने किसी कारण से इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बाद में इस फिल्म में सलमान खान ने काम किया और यह फिल्म साल 1994 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।

10) दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगी” का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म किसी भी सिनेमाघर में सबसे ज्यादा दिन चलने का रिकॉर्ड बनाया था। यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर में लगातार 700 सप्ताह तक चला था। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और काजोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इस फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए सबसे पहले आमिर खान से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने किसी वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बाद में आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म में काम करने के लिए शाहरुख खान के साथ चार बार मीटिंग की तब जाकर शाहरुख़ खान इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हुए। अगर शाहरुख खान भी इस फिल्म में काम करने से मना कर देते तो आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को अप्रोच करने वाले थे।

11) कहो ना प्यार है (2000)

ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म “कहो ना प्यार है” साल 2000 में रिलीज हुई थी।  इस फिल्म के निर्देशक ऋतिक के पिता राकेश रौशन थे।  उन्होंने इस फिल्म का ऑफर पहले शाहरुख़ खान को दिया था , लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में इस फिल्म को ऋतिक रोहन ने किया और इस फिल्म से ऋतिक रोशान रातो रात स्टार बन गए।

12) मोहब्बतें (2000)

साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म “मोहब्बतें” आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी दूसरी फ़िल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ सहायकअभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान के राज आर्यन के रोल के लिए सबसे पहले आमिर खान को अप्रोच किया गया था। आमिर खान ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। बाद में इस फिल्म में शाहरुख खान ने काम किया था और यह फिल्म उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

13 ) गदर (2001)

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। यह फिल्म साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अमीषा पटेल जिन्होंने इस फिल्म से पहले सिर्फ एक ही फिल्म “कहो ना प्यार है” में काम किया था। फिल्म “गदर” की सफलता से उनकी किस्मत ही चमक गई।

22 साल बाद इस फिल्म का पार्ट 2  रिलीज होने जा रहा है, जिसमें अमीषा पटेल एक बार फिर सनी देओल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है और सनी देओल और अमीषा के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अमीषा पटेल इस फिल्म के लिए अनिल शर्मा की पहली पसंद नहीं थीं। यह फिल्म पहले कई अभिनेत्रियों को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल को अप्रोच किया गया।

इस फिल्म के लिए सबसे पहले अनिल शर्मा ने काजोल को ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। अनिल शर्मा ने बिना किसी अभिनेत्री का नाम लिए कहा कि कई अभिनेत्रियों ने यह कहकर फिल्म ठुकरा दी कि सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी नहीं जमती है  तो कई अभिनेत्रियों ने तो यहां तक कह दिया कि सनी देओल का स्टैंडर्ड उनसे मेल नहीं खाता। काजोल के अलावा माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने भी इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। किसी ने सनी देओल के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं ली तो किसी को फिल्म की कहानी पर विश्वास नहीं हुआ।

14) लगान (2001)

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म “लगान” आमिर खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म थी। आशुतोष गवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म “लगान” बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म का बजट 24 करोड़ था और इस फिल्म ने 65 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि  यह फिल्म पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी, लेकिन किसी कारण से उन्होंने यह फिल्म नहीं की। बाद में यह फिल्म आमिर खान ने की और यह फिल्म उनके फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

15) कल हो ना हो (2003)

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म “कल हो ना हो” का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा और जया बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2003 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने कुल 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 8 फिल्मफेयर पुरस्कार और 13 आईफा पुरस्कार जीते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान के रोल के लिए पहले सलमान खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहकर इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था कि वह सेकेंड लीड रोल के लिए काम नहीं करेंगे।

16) रंग दे बसंती (2005)

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म “रंग दे बसंती” का निर्देशन ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। ओमप्रकाश मेहरा ने पहले यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने किसी वजह इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में इस फिल्म को आमिर खान ने पूरा किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

17) चक दे इंडिया (2007)

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म “चक दे इंडिया” का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। यह फिल्म शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।  इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान से पहले सलमान खान को अप्रोच किया था। लेकिन अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग में बिजी होने की वजह से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में यह फिल्म शाहरुख खान ने की और यह फिल्म उनके करियर के लिए अहम साबित हुई।

18) जोधा-अकबर (2008)

आशुतोष गवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म “जोधा-अकबर” में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म रही थी। यह फिल्म ऋतिक के करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई, लेकिन इस फिल्म में ऋतिक के किरदार के लिए पहले शाहरुख खान को ऑफर मिला था। शाहरुख खान के मना करने के बाद इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने काम किया और इस फिल्म से ऋतिक की किस्मत ही चमक गई।

19) थ्री इडियट्स (2009)

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म “3 इडियट्स” में आमिर खान के साथ शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने 350 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म सबसे पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी। लेकिन शाहरुख खान दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में यह फिल्म आमिर खान ने की और यह फिल्म उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई। यह फिल्म आमिर खान की “गजनी” के बाद 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

20) बजरंगी भाईजान (2015)

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म “बजरंगी भाईजान” का निर्देशन कबीर खान ने किया था। इस फिल्म में सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा, करीना कपूर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में नजर आये थे। 90 करोड़ की बजट में बनी फिल्म “बजरंगी भाईजान” ने 300 करोड़ की कमाई की। इस  फिल्म के लिए कबीर खान ने पहले आमिर खान को अप्रोच किया था। आमिर खान के मना करने के बाद यह फिल्म सलमान खान को ऑफर किया और यह फिल्म उनके लिए बहुत अहम् साबित हुई।

निष्कर्ष (Conclusion):

आशा करते है कि बॉलीवुड सितारों द्वारा रिजेक्ट की गई पुरानी बॉलीवुड फिल्मों (Old Bollywood Movie) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही चटपटी जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट के अन्य आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *