Bollywood Actors Who Went to Jail

बॉलीवुड का विवादों से गहरा नाता रहा है।आए दिन किसी न किसी विवाद के चलते बॉलीवुड सितारें मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं जो गंभीर अपराध के लिए जेल की हवा भी खा (Bollywood Actors Who Went to Jail) चुके हैं। उन पर रेप, अटेम्प्ट टू मर्डर, काले हिरण का शिकार और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के चलते उन्हें न सिर्फ बदनामी झेलनी पड़ी, बल्कि कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े। कई बार उन्हें इसके लिए जेल भी जाना पड़ा।

देश का युवा वर्ग, अभिनेताओं को अपना आइकॉन मानते हैं। फिल्मों में उनकी छवि से लेकर उनके द्वारा किए गए निजी काम को लेकर लोग उन्हें पसंद करते हैं। उनके फैशन और फिटनेस से प्रभावित होकर लोग उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन इसके विपरीत कभी-कभी वह अपना धैर्य खो देते  है। जिसके कारण उनका नाम अपराधियों की सूची में शामिल हो जाता है और कभी-कभी उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में जिन्हें किसी न किसी वजह से जेल जाना पड़ा (Bollywood Actors Who Went to Jail)।

Bollywood Actors Who Went to Jail

1. सलमान खान (Salman Khan)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान का। ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्हें गुस्सा भी उतना ही आता है। उनका कई सेलिब्रिटीज के साथ विवाद भी हो चुका है तो कई बार उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सेलिब्रिटीज पर हाथ भी उठाया है। अपने इसी स्वभाव के कारण वह हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहते है। इसके साथ ही उन पर कई आपराधिक मामला भी लगा था। आइये जानते है क्या था वह मामला?

साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान उन पर दो काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। इस मामले में साल 2018 में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि एक दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई. इसके अलावा उन पर “चिंकारा शिकार”, “हिट एंड रन” और “आर्म्स एक्ट” का आरोप लगाया गया है। हालांकि, लंबी अदालती सुनवाई के बाद उन्हें सभी मामलों से बरी कर दिया गया। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से –

साल 1998 में सलमान खान के खिलाफ जोधपुर में  हिरण के शिकार के मामले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें पहला भवाद गांव, दूसरा कांकाणी गांव और तीसरा घोड़ा फार्म हाउस में उन पर हिरण के शिकार का आरोप था।

सलमान खान पर क्या क्या आरोप था (Allegation against Salman Khan)

भवाद गांव मामले में 17 फरवरी 2006 को सलमान खान को दोषी ठहराया गया और एक साल की सजा सुनाई गई। हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।

दूसरे मामले में सलमान खान पर 28 सितंबर 1998 की रात घोड़ा फार्म हाउस में दो हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था। 10 अप्रैल 2006 को उन्हें दोषी ठहराया गया और 5 साल की सजा सुनाई गई। इस मामले में भी राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।

तीसरा मामला कांकाणी गांव का है, जिसमें सलमान खान पर 1 अक्टूबर 1998 की रात दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने सलमान को वहां से भागते हुए देखा था।

बिश्नोई समाज के लोग हिरण की पूजा करते हैं। इस घटना से वह काफी दुखी हुए थे और उन्होंने इसकी  शिकायत पुलिस से की। बाद में वन विभाग भी हरकत में आया और उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। हालाँकि लम्बी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सभी मामलों में बरी कर दिया, क्योंकि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। 

2. संजय दत्त (Sanjay Datt)

साल 1993 में संजय दत्त पर अवैध रूप से हथियार रखने और अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने का आरोप लगा था। लंबी सुनवाई के बाद साल 2006 में उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद साल 2007 में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई। उन्होंने अपनी सजा पूरी की और अब वे अपने आरोपों से पूरी तरह से मुक्त हो गए है। आइए जानते हैं कि आखिर संजय दत्त के जेल जाने की क्या वजह थी?

12 मार्च 1993 को मुंबई में सीरियल बम धमाके हुए थे, जिसमें संजय दत्त को भी अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इस बारे में संजय दत्त का कहना था कि – मुझे अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता थी, इसलिए मैंने ये हथियार अपने पास रखा।

उनके इस वक्तव्य को निराधार मानते हुए अप्रैल 1993 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन 2 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद साल 1995 में उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। यह वही दौर था जब संजय दत्त ने ‘खलनायक’, ‘साजन’ और ‘सड़क’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया था।

दिसंबर 1995 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता सुनील दत्त ने उनकी जमानत के लिए काफी कोशिश की। लंबी सुनवाई के बाद साल 1997 में उन्हें किसी तरह जमानत मिल गई। इसके बाद इस केस की सुनवाई साल 2006 में हुई। इस दौरान संजय दत्त ने ‘दुश्मन’, ‘वास्तव’ और ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

31 जुलाई 2007 को टाडा कोर्ट ने संजय दत्त को अवैध हथियार रखने का दोषी ठहराते हुए 6 साल जेल की सजा सुनाई। बाद में साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने टाडा कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए संजय दत्त को पांच साल की सज़ा सुनाई।

3. शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

एक बार शाहरुख खान एक मैगजीन में छपे एक आर्टिकल से इतने नाराज हुए कि उन्होंने मैगजीन के ऑफिस जाकर खूब गाली गलौज की। कुछ दिनों के बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पुलिसवाले सेट पर आये और उन्हें अपने साथ चलने को कहा। पहले तो उन्हें  लगा कि पुलिसकर्मी उसके प्रशंसक हैं और उससे मिलने आए हैं। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि मैगजीन के ऑफिस में गालियां देने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उन्हें एक दिन जेल में बिताने के बाद जमानत मिल गई। इस तरह शाहरुख खान का नाम भी अभिनेताओं जिन्हें किसी न किसी वजह से जेल जाना पड़ा (Bollywood Actors Who Went to Jail) की लिस्ट में शामिल हो गया।

क्या आप जानते हैं कि मैगजीन में ऐसा कौन सा आर्टिकल छपा था, जिसे देखकर शाहरुख खान को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने पहले तो मैगजीन के एडिटर को फोन पर गालियां दीं। इसके बाद मैगजीन के ऑफिस जाकर उन्होंने उनसे अभद्रता की। आइए जानते हैं आखिर क्या था मामला?

दरअसल, साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘माया मेमसाहब’ में शाहरुख खान के साथ-साथ कई कलाकारों ने बोल्ड सीन दिए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा फारूक शेख, दीपा साही, राज बब्बर और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम करने वाली दीपा साही फिल्म के निर्देशक केतन शर्मा की पत्नी हैं।

इस बारे में मैगजीन के संपादक ने लिखा था कि फिल्म के निर्देशक केतन शर्मा ने पहले शाहरुख खान से अपनी पत्नी दीपा साही के साथ एक रात बिताने के लिए कहा। ताकि दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जान सकें, इसके बाद दोनों का रोमांस सीन शूट किया गया। मैगजीन में छपे इसी बात को पढ़कर शाहरुख खान को बहुत गुस्सा आया था।

4. सैफ अली खान (Saif Ali Khan)

क्या आप जानते है कि अभिनेताओं जिन्हें किसी न किसी वजह से जेल जाना पड़ा (Bollywood Actors Who Went to Jail) इस लिस्ट में बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान का नाम भी आता है। दरअसल ताज होटल में उनका एक एनआरआई से झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर सैफ अली खान ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।  जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें हॉस्पिटल में भी भर्ती कराना पड़ा था। इसके लिए उन पर अटेम्प्ट टू मर्डर का आरोप लगा था और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

इस पूरे मामले में सैफ अली खान को ही दोषी पाया गया। दरअसल सैफ अली खान अपने दोस्तों के साथ होटल में शोर मचा रहे थे। जब एनआरआई ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा तो सैफ को गुस्सा आ गया और उन्होंने एनआरआई की पिटाई कर दी थी।

5. शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja)

‘भूल भुलैया’, ‘गैंगस्टर’ और ‘वो लम्हें’ जैसी सफल फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाली शाइनी आहूजा पर साल 2009 में उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। साल 2011 में इसके लिए उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई। हालाँकि, बाद में उनकी नौकरानी ने अपना बयान बदलते हुए केस वापस ले लिया और  तीन महीने की सजा काटने के बाद शाइनी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन इस आरोप की वजह से उनका पूरा करियर खत्म हो गया। आइये जानते है क्या था यह मामला? 

साल 2009 में जब शाइनी आहूजा का करियर अपने पीक पर था, उसी समय उसकी नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया। बाद में शाइनी आहूजा की नौकरानी ने अपना बयान बदल दिया और शाइनी को निर्दोष बताते हुए केस वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि उनके बीच जो कुछ भी हुआ, वह आपसी सहमति से हुआ। उन्होंने घर में काम दिलाने वाली महिला के कहने पर शाइनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। नौकरानी के बयान के आधार पर, शाइनी को तीन महीने जेल में बिताने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जेल से बाहर आने के बाद शाइनी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी। इस घटना की वजह से उनकी छवि इतनी खराब हो गई कि कोई भी निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए तैयार नहीं था। इस तरह उनका पूरा करियर चौपट हो गया।

इतना होने के बावजूद भी उनकी पत्नी अनुपमा आहूजा ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। उनका हमेशा से यही मानना था कि शाइनी को उस बात की सजा मिली है जो उसने कभी किया ही नहीं था। बाद में नौकरानी के बयान से भी यह साफ हो गया कि शाइनी आहूजा निर्दोष हैं।

6. सूरज पंचोली (Suraj Pancholi)

आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को 21 साल की उम्र में ही करीब 1 महीने के लिए जेल की हवा खानी पड़ी थी। उन पर दिवंगत अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। सूरज पंचोली का नाम पहले से एक्ट्रेस जिया खान के साथ जोड़ा जाता था और जिया खान ने भी अपने सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या के लिए सूरज पंचोली को जिम्मेदार ठहराया था।

7. जॉन अब्राहम (John Abraham)

जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘धूम’ में वह तेज रफ्तार बाइक चलाते नजर आए थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उन्हें बाइक चलाना बहुत पसंद है। एक रात वह बाइक से कहीं जा रहे थे और उनकी बाइक से दो लोगों का एक्सीडेंट हो गया। वह तो भगवान का शुक्र था कि दोनों की जान बच गई। इसके लिए जॉन अब्राहम को 15 दिन जेल में बितानी पड़ी। इस तरह अभिनेताओं जिन्हें किसी न किसी वजह से जेल जाना पड़ा (Bollywood Actors Who Went to Jail) इस लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल हो गया।

8. सुनील शेट्टी (Sunil Shetty)

एक बार एक बिजनेसमैन ने सुनील शेट्टी पर 10 लाख का चेक बाउंस होने का आरोप लगाया था। जिसके चलते सुनील शेट्टी को भी जेल जाना पड़ा। हालाँकि, उन्हें जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

9. फरदीन खान (Fardeen Khan)

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लेकिन उनका विवादों से हमेशा नाता रहा है। इसी क्रम में साल 2001 में उन्हें कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके लिए उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

10. राजपाल यादव (Rajpal Yadav)

‘चुप चुप के’, ‘भूतनाथ’ और ‘पार्टनर’ जैसी कई सफल फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सभी को लोटपोट कर देने वाले राजपाल यादव का नाम भी ऐसे एक्टर्स के लिस्ट में शामिल है जिन्हें किसी ना किसी वजह से जेल की हवा खानी पड़ी (Bollywood Actors Who Went to Jail) थी।

निष्कर्ष (Conclusion):

आशा करते है कि- “बॉलीवुड एक्टर जो जेल की हवा खा चुके है” (Bollywood Actors Who Went to Jail) से रिलेटेड यह आर्टिकल आपको पसंद आई होगी। बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही रोचक जानकारीयों  के लिए आप इस वेबसाइट के अन्य आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बताये। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *