Arjun Kapoor Biography in Hindi

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वह फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म “इशकजादे” से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने ‘तेवर’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘गुंडे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।

फिल्मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। वजन कम करने में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की इसलिए अर्जुन कपूर सलमान खान को अपना फिटनेस गुरु मानते हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर की फैन फॉलोइंग दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। वह आज के युवाओं में काफी चर्चित अभिनेता हैं। इतने कम समय में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है वह हर किसी के बस की बात नहीं है। तो अगर आप अर्जुन कपूर के जीवन (Arjun Kapoor Biography in Hindi) के बारे में जानना चाहते हैं कि तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ें।

अर्जुन कपूर की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Arjun Kapoor Family)

अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर हैं, जबकि उनकी माता का नाम स्वर्गीय मोना शौरी कपूर है, जो बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं। जब वह सिर्फ 10 साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वह अपनी मां के साथ अलग रहने लगे। अर्जुन कपूर के जीवन (Arjun Kapoor Biography in Hindi) में उनकी मां ही उनके लिए सब कुछ थीं। लेकिन साल 2012 में कैंसर की वजह से उनकी मां का निधन हो गया। इसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर आ गई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी उनकी सौतेली मां थीं। उनकी बड़ी बहन का नाम अंशुला कपूर है, जबकि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर उनकी सौतेली बहनें हैं।

उनके दादा सुरिंदर कपूर भी बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता थे। इसके अलावा बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर उनके चाचा हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर उनकी चचेरी बहने हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उनका पूरा परिवार किसी न किसी तरह से फिल्मों से जुड़ा है, इसलिए उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के बाद फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

अर्जुन कपूर के बारे में संक्षिप्त परिचय(Brief intro about Arjun Kapoor)

वास्तविक नाम (Real Name)अर्जुन कपूर
उपनाम (Nick Name)फुब्बू
जन्मतिथि (Date of Birth)26 जून 1985
उम्र (Age)38 साल
जन्म स्थान (Birth Place)-मुंबई, महाराष्ट्र
हाइट (Height)183 से० मी०
वेट (Weight)87 कि० ग्रा०
वैवाहिक स्थिति (marital status)अविवाहित
राशि (Zodiac)कर्क
पहली फिल्म (Debut Film)इश्कजादे (2012)
स्कूल (School)आर्य विद्या मंदिर, मुंबई
कॉलेज (College)नरसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुम्बई
एशियाई अकादमी फिल्म और टेलीविजन, नोएडा
पिता (Father) बोनी कपूर (निर्माता)
माता (Mother) स्वर्गीय मोना शौरी कपूर
बहन (Sister) अंशुला कपूर
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)मलाइका अरोड़ा
Arjun Kapoor Biography in Hindi

अर्जुन कपूर एक समय थे मोटापे के शिकार (Arjun Kapoor Higher Weight)

एक समय अर्जुन कपूर का वजन 140 Kg हो गया था और वह अस्थमा जैसी बीमारी के शिकार हो गए थे। यह समय अर्जुन कपूर के जीवन के सबसे बुरे दौर में से एक था। बाद में सलमान खान ने उनका वजन कम करने में मदद की और उन्होंने 4 साल में 87 Kg वजन कम किया। यही वजह है कि अर्जुन कपूर सलमान खान को अपना गुरु मानते हैं। अर्जुन कपूर ने अपना वजन कम करने के लिए अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी काफी कंट्रोल रखा। उन्हें जंक फूड खाने का बहुत शौक था, लेकिन वह इन सभी चीजों को खाने से परहेज करते थे।

अर्जुन कपूर का करियर (Arjun Kapoor Career)

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म “इश्कजादे” बतौर अभिनेता अर्जुन कपूर की पहली फिल्म थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक फिल्म निर्देशक के रूप में की थी। साल 2003 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “कल हो ना हो” से एक सहायक निर्देशक के रूप में किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म “सलाम-ए-इश्क” में भी सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया। फिल्म निर्देशक के रूप में काम करने बाद वह कुछ फिल्मों के निर्माता भी रह चुके है। वह साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म “नो एंट्री” और साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म “वांटेड” के निर्माता भी थे।

इसके अलावा उन्होंने साल 2015 में आईफा अवॉर्ड्स शो को भी होस्ट किया था। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के सातवें सीजन को भी होस्ट किया था। साल 2017 में उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में काम किया। यह फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखित उपन्यास “हाफ गर्लफ्रेंड” पर आधारित है, जबकि फिल्म का निर्माण मोहित सूरी ने किया था। उसी वर्ष, उन्होंने अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म “मुबारका” में अभिनय किया। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी और नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

अर्जुन कपूर की फिल्में (Arjun Kapoor Movies)

  • इशकजादे (2012)
  • औरंगजेब (2013)
  • गुंडे (2014)
  • 2 स्टेट्स (2014)
  • फाइंडिंग फॅनी (2014)
  • तेवर (2015)
  • की एंड का (2016)
  • हाफ गर्लफ्रेंड (2017)
  • मुबारका (2017)
  • संदीप और पिंकी फरार (2021)
  • सरदार का ग्रैंडसन (2021)
  • एक विलेन रिटर्न्स (2022)
  • कुत्ते (2023)

साल 2023 में अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में (Arjun Kapoor Upcoming Movies)

मेरे हस्बैंड की बीवी

“मेरे हस्बैंड की बीवी” मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि शक्ति कपूर और डीनो मोरिया इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ऋषिकेश और दिल्ली में हुआ था। जैसा कि आप जानते है कि अर्जुन कपूर अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करते नजर आते है और इस फिल्म में भी वह कुछ अतरंगी किरदार में नजर आने वाले है।  

लेडी किलर (16 अगस्त 2023)

“द लेडी किलर” अजय बहल द्वारा निर्देशित एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। भूषण कुमार, इस फिल्म के निर्माता हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का लव अफेयर (Arjun Kapoor and Malaika Arora Love Affair)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं और दोनों आए दिन किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने से 12 साल छोटे सख्स को डेट करने की वजह से मलाइका को कई बार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई और दोनों एक दूसरे के करीब कैसे आएं।

मलाइका से पहले अर्जुन कपूर, सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ रिलेशनशिप में थे। इस दौरान उनका सलमान खान के घर आना-जाना लगा रहता था। लेकिन कुछ समय बाद उनका अर्पिता से ब्रेकअप हो गया। हालांकि उसके बाद भी अर्जुन कपूर, सलमान खान से अपनी फिल्म के बारे में सलाह लेने के लिए उनके घर जाते रहते थे।

साल 2012 में जब अर्जुन कपूर की पहली फिल्म “इशकजादे” रिलीज होने वाली थी तो वह अक्सर सलमान खान से मिलने उनके घर जाया करते थे। इस दौरान उन्हें मलाइका अरोड़ा से मिलने का मौका मिला और धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद वह मलाइका के साथ वेकेशन पर भी जाने लगे और इस तरह दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 

साल 2017 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था। इसके बाद उसने अर्जुन संग अपने रिश्ते को खुलकर इजहार कर दिया। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते है। मलाइका को अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर भी अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस बारे में मलाइका का कहना है कि –  मुझे अब इन सब बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मेरी नजर में अर्जुन कपूर दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं।

अर्जुन कपूर से जुड़े विवाद (Arjun Kapoor Controversy)

1) कभी सलमान खान उनके आइडियल थे, आज नहीं होती है उनसे बात

मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर का अफेयर काफी विवादों में रहा। दरअसल अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट कर रहे थे। लेकिन उनके ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा को डेट करने लगे। इस बात से सलमान खान बहुत गुस्सा हुए और इसलिए आजकल दोनों की आपस में नहीं बनती है। जबकि एक समय अर्जुन कपूर, सलमान खान के काफी करीब थे और वह अक्सर उनसे मिलने और सलाह लेने उनके घर जाया करते थे।

2) सैफ अली खान को अर्जुन कपूर का करीना कपूर को कॉल करना नहीं था पसंद 

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘की एंड का’ में अर्जुन कपूर और करीना कपूर ने साथ काम किया था। कहा जाता है कि अर्जुन कपूर इस फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करने के लिए अक्सर आधी रात करीना कपूर को कॉल करते थे। सैफ अली खान को उनकी यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसलिए उन्होंने अर्जुन कपूर को इस तरह कॉल नहीं करने के लिए कहा।

3) AIB शो में शामिल होने के लिए काफी आलोचना हुई थी

AIB शो मुंबई में हुआ और हजारों की संख्या में लोग इस शो को देखने पहुंचे थे। अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ कुछ और लोग भी इसमें शामिल हुए थे और  दोनों ने एक दूसरे की जमकर बेइज्जती की थी। इस शो में अश्लील भाषा का इस्तेमाल इतना ज्यादा किया गया था कि यूट्यूब ने भी इस वीडियो को देखने के लिए 18 साल का होना अनिवार्य कर दिया था। अश्लील भाषा के लिए यह शो विवादों में रहा था और इस शो के साथ अर्जुन कपूर और रणवीर  सिंह की भी खूब आलोचना हुई थी।

4) अर्जुन कपूर ड्रिंक के बहुत आदी है

अर्जुन कपूर के बारे में कहा जाता है कि वह ड्रिंक के बहुत आदी हैं। उन्हें अक्सर ड्रिंक करते देखा जाता है। फिल्म “हाफ गर्लफ्रेंड” की शूटिंग के दौरान वह हर रात शराब पीते थे। जब इस ड्रिंक की भुगतान करने की बारी आई तो एक लाख से अधिक का बिल बन गया था। बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर ने उनका बिल चुकाया था।

5) फिल्म “पठान” के बॉयकॉट पर उनके बयान की खूब हुई थी आलोचना

अर्जुन कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से बयान देने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में जब शाहरुख खान की फिल्म “पठान” का “बेशरम रंग” गाने के लिए बहिष्कार किया जा रहा था। तब अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में  अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि- हमें इस तरह की फालतू बातों पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। इससे इसे और बढ़ावा मिलता है। हमें अपने सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार पर भरोसा रखना चाहिए क्योंकि दोनों एक साथ मिलकर काम करते हैं। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर हमें वही करना चाहिए जो फिल्म की मांग है। हालांकि उनके इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी क्योंकि उनका यह बयान ऐसे समय आया था, जब इस फिल्म का बॉयकट ट्रेंड पर चल रहा था।

अर्जुन कपूर का नेट वर्थ (Arjun Kapoor Net Worth)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर (82 करोड़ रुपये) है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं और वह एक फिल्म में काम करने के 6-7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। वह एक विज्ञापन के लिए 50 से 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं। उनका मुंबई के जुहू में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जहां वह और उनकी बहन अंशुला कपूर रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर के पास बांद्रा में एक अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनकी लग्जरी गाड़ियों में  Mercedes-Maybach, Land Rover Defender, Maserati Levante और Volvo XC90 कुछ प्रमुख गाड़ियां हैं।

सौतेली बहनों से कैसे हैं अर्जुन कपूर के रिश्ते? (Arjun Kapoor Cousin Sister)

अर्जुन कपूर के जीवन का सबसे खास दिन उनका अपना बर्थडे वह अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ ही मनाना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं है। वह अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से ज्यादा बात नहीं करते थे। उनके बारे में पूछे जाने पर अर्जुन अक्सर कहते थे कि श्रीदेवी उनकी मां नहीं हैं, वह बस उनके पिता की पत्नी हैं।

इसके अलावा वह सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के भी बहुत करीब नहीं हैं। हालांकि जिस तरह अर्जुन कपूर ने अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के वक्त अपनी बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का साथ दिया। यह काबिल ए तारीफ थी और उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे बेटे और भाई भी हैं। हाल ही में वे अपनी कजिन सिस्टर सोनम कपूर की शादी से भी काफी खुश और एक्साइटेड दिखे थे।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपको अर्जुन कपूर के जीवन परिचय (Arjun Kapoor Biography in Hindi) की यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसी तरह अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए आप इस वेबसाइट की अन्य पोस्ट को भी पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *