Alia Bhatt Biography in Hindi

आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘संघर्ष’ में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। 19 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में बतौर एक्ट्रेस काम किया। वह बहुत कम उम्र में ही सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। उनकी लोकप्रियता और कमाई को देखते हुए उन्हें साल 2014 में फोर्ब्स मैगजीन ने टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी शामिल किया था। इसके अलावा वह अब तक 4 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम आलिया भट्ट के जीवन (Alia Bhatt Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे। उनके जन्म, शिक्षा, करियर, फिल्मों, पुरस्कारों के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

आलिया भट्ट का परिवार (Alia Bhatt Family)

Alia Bhatt (आलिया भट्ट) का जन्म 15 मार्च 1993 को मुम्बई में हुआ था। उनके पिताजी का नाम महेश भट्ट है। महेश भट्ट एक जाने-माने निर्माता और निर्देशक हैं। उनकी माताजी का नाम सोनी राजदान है। वह एक अभिनेत्री और निर्देशक भी रह चुकी हैं। आलिया भट्ट की एक बड़ी बहन है। जिसका नाम शाहीन भट्ट है। पूजा भट्ट जो अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री थी। उनकी सौतेली बहन है। राहुल भट्ट भी उनके सौतेले भाई है। वह एक फिटनेस ट्रेनर है। विक्रम भट्ट जो एक लोकप्रिय निर्माता और निर्देशक है, उनके चाचाजी है। इसके अलावा मोहित सूरी और इमरान हाशमी भी उनके कजिन भाई है। हाल ही में उन्होंने फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की है। दोनों की एक बेबी भी है, जिसका नाम “राहा” है।

आलिया भट्ट की शिक्षा (Alia Bhatt Education)

Alia Bhatt (आलिया भट्ट) की प्रारंभिक शिक्षा मुम्बई के जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई थी। उनको पढ़ाई से ज्यादा ड्रामा और डांस में रूचि थी, इसलिए उन्होंने दसवीं के पढ़ाई के बाद ड्रामा स्कूल में एड्मिशन ले लिया। फिल्मों में काम करने की वजह से उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की।

आलिया भट्ट का करियर (Career of Alia Bhatt)

Alia Bhatt (आलिया भट्ट) साल 1999 में फिल्म “संघर्ष” में एक बाल कलाकार की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का एक छोटा सा किरदार निभाया था। लेकिन बतौर अभिनेत्री उन्होंने साल 2012 में करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” में काम किया था। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में थे।

आलिया भट्ट की फिल्में (Alia Bhatt Movies)

संघर्ष (1999)

सिर्फ 6 साल की उम्र में उन्होंने इस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में एक छोटा सा रोल किया था। इसमें उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था। साल 1999 में तनुजा चन्द्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म थी और इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में थे।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)

स्टूडेंट ऑफ द ईयर, आलिया भट्ट की पहली फिल्म थी। इस फिल्म के निर्देशक करण जौहर थे। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा इस फिल्म में रोनित रॉय और ऋषि कपूर भी नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया जबकि इसी फिल्म के लिए उन्हें लायंस गोल्ड अवार्ड्स के तहत “फेवरेट डेब्यू एक्ट्रेस” के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

हाइवे (2014)

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हाईवे का निर्देशन इम्तियाज अली द्वारा किया गया था। इस फिल्म में आलिया के अभिनय की काफी सराहना हुई थी। इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत आलिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स के पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया।

टू स्टेट्स (2014)

फिल्म टू स्टेट्स का निर्देशन अभिषेक वामन ने किया था। यह फिल्म चेतन भगत की लिखी किताब टू स्टेट्स पर आधारित है। इसमें आलिया के साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में है।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)

यह फिल्म शशांक खेतान के द्वारा निर्देशित किया गया था और इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म अपने बजट से तीन गुना कमाई करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

शानदार (2015)

साल 2015 में आई फिल्म “शानदार” में आलिया के साथ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को उतना पसंद नहीं आया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। यह फिल्म आलिया के करियर की पहली असफल फिल्म थी।

उड़ता पंजाब (2016)

साल 2016 में फिल्म “उड़ता पंजाब” में उनकी अभिनय की तारीफ हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म सामाजिक जागरूकता पर आधारित फिल्म थी और इस फिल्म में पंजाब में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को दिखाया गया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इस फिल्म के लिए आलिया को  फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डियर जिंदगी (2016)

इस फिल्म में आलिया के साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उनके अभिनय को सराहा गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इस फिल्म के लिए आलिया को एक बार फिर फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार लिए नामांकित किया गया।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)

“बद्रीनाथ की दुल्हनिया” एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसके निर्देशक शशांक खैतन है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन और गौहर खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोडयूसर करण जौहर है। यह फिल्म “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” का दूसरा भाग है।

राजी (2018)

यह फिल्म एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म थी और इस फिल्म को  मेघना गुलजार के द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में आलिया के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, शिशिर शर्मा और जयदीप अल्हावत मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम सहमत खान सैयद था।

यह फिल्म हरिंदर सिक्का के उपन्यास “कॉलिंग सहमत” पर आधारित है। इस फिल्म में, उन्होंने एक  जासूस की भूमिका निभाई है, जो अपने पिता के कहने पर पाकिस्तान के सैन्य अधिकारीयों के परिवार में शादी कर लेती है ताकि उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल कर सके। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के लिए आलिया को फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत तीसरी बार “सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

गली बॉय (2019)

इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे और यह फिल्म उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।  इस फिल्म ने फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत रिकॉर्ड 13 पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म में आलिया के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत चौथी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  

सड़क 2 (2020)

यह फिल्म साल 1991 में आई फिल्म “सड़क” का सीक्वल है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने प्रोड्यूस किया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी (2022)

“गंगूबाई काठियावाड़ी” संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित एक बायोपिक ड्रामा फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी और विजय राज भी हैं। यह फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है।

यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब “माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई” पर आधारित है। इस कहानी के माध्यम से वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर मुद्दे को बड़ी ही सरलता से उठाया गया। इस फिल्म में भी आलिया के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

आर आर आर (2022)

फिल्म आर आर आर (राइज़ रौर रिवोल्ट), एस एस राजामोली द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में है जबकि आलिया भट्ट और अजय देवगन छोटी सी भूमिका में नजर आए है।

यह “डी वी वी धनैया” द्वारा निर्मित एक बड़े बजट की फिल्म है। यह फिल्म स्वतंतत्रा से पहले के समय की एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है।

इस फिल्म में राम चरण “राम” की भूमिका में जबकि आलिया भट्ट “सीता” की भूमिका में नजर आई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते। इस फिल्म के गाने “नाटू नाटू” को ऑस्कर पुरस्कार के तहत बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का पुरस्कार मिला जबकि इस गाने को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के तहत बेस्ट ओरिजिनल सांग्स का ख़िताब भी मिला था।

ब्रह्मास्त्र (2022)

फिल्म “ब्रह्मास्त्र” को अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में अलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अलिया भट्ट पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” के निर्देशक करण जौहर है और इसमें आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, सबाना आजमी और प्रीति जिंटा भी है।

यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। इससे पहले इस फिल्म की रिलीज डेट दो बार बदली जा चुकी है। पहले इसकी रिलीज डेट 10 फरवरी 2023 थी, फिर बाद में इसे बदलकर अप्रैल 2023 कर दिया गया लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर बदलकर 28 जुलाई 2023 कर दी गई।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी पहले भी फिल्म “गली बॉय” में धमाल मचा चुकी है। इस फिल्म ने फिल्मफेयर के तहत रिकॉर्ड 13 पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म के लिए आलिया को फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं, देखना यह होगा कि क्या यह जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचा पाएंगी।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में (Alia Bhatt Upcoming Movies)

हार्ट ऑफ स्टोन

“हार्ट ऑफ स्टोन” आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म में वह किया धवन का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन मुख्य अभिनेत्री हैं। दर्शको को भी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन से भरपूर है, इस बात का अंदाजा इस फिल्म में आलिया के फर्स्ट लुक से ही लगाया जा सकता है।

शुद्धि

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म “शुद्धि” एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर है।

आशिकी 3

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म “आशिकी 3” एक रोमांस ड्रामा फिल्म है, जो साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म “आशिकी” और साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म “आशिकी 2” का सीक्वल है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। भूषण कुमार और मुकेश भट्ट इस फिल्म के निर्माता है और इस फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया है।

आलिया भट्ट के पुरस्कार (Alia Bhatt Awards)

  • साल 2012 में फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” के लिए उन्हें लायंस गोल्ड अवार्ड्स के तहत “फेवरेट डेब्यू एक्ट्रेस” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया और इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत “बेस्ट  फीमेल  डेब्यू” के पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया।
  • साल 2015 में फिल्म “हाईवे” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत उन्हें “सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स” के  पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • फिल्म “उड़ता पंजाब” के लिए साल 2017 में फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत दूसरी बार उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2018 में फिल्म “राजी” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत उन्हें तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • साल 2019 में फिल्म “गली बॉय” के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के तहत उन्हें चौथी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आलिया भट्ट के रोचक तथ्य (Interesting facts of Alia Bhatt)

  • आलिया भट्ट के पिता जी मूल रूप से एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते है।
  • उनकी माँ सोनी राजदान जर्मन मूल की हैं और वह कश्मीरी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
  • आलिया के पास भारत की नागरिकता नहीं है, उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है।
  • उसके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है, उनके पास यूनाइटेड किंगडम का पासपोर्ट है।
  • वह अपनी पहली फिल्म अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में नहीं करना चाहती थी।
  • अपनी पहली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के लिए उसने तीन महीने के अंदर अपना वजन 16 किलो कम कर लिया था।
  • साल 2014 में आलिया ने फिल्म हाईवे’ के गाने ‘सुहा साहा’ को अपनी आवाज दी थी।
  • आलिया भट्ट पहले नॉनवेज खाती थीं, लेकिन साल 2015 से उन्होंने नॉनवेज खाना बंद कर दिया।
  • आलिया को पशुओं से भी बड़ा लगाव है और वह बेघर जानवरों के लिए जागरूकता अभियान में पशु-अधिकार संगठन पेटा (PETA) के साथ भी सहयोग करती हैं।
  • आलिया भट्ट आसानी से अपने शरीर के अंगों को किसी भी आकार में मोड़ सकती हैं। इनका शरीर बहुत ही फ्लेक्सिबल है।
  • हवाई सफर में उन्हें हमेशा घबराहट महसूस होती है।
  • उन्हें दही बहुत पसंद है, इसलिए उनके खाने में दही हमेशा होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आलिया भट्ट बहुत कम उम्र में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गई है। अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें अब तक 4 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। फिल्मों में काम करने के प्रति उनका समर्पण इसी बात से पता चलता है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए महज 3 महीने के अंदर अपना 16 किलो वजन कम कर लिया था।

इस आर्टिकल में आपने आलिया भट्ट के जीवन परिचय (Alia Bhatt Biography in Hindi)  के बारे में जाना। उम्मीद करते है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसे ही अन्य सेलेब्रिटीज के बारे में जानने के लिए आप इस वेबसाइट के दूसरे आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं।

One thought on “आलिया भट्ट का जीवन परिचय (Most Popular Actress Alia Bhatt Biography in Hindi)”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *