1) अमेरिका में शूटिंग के दौरान शाहरुख खान हुए घायल।
2) नाक और चेहरे पर लगी चोट, शूटिंग छोड़कर भारत लौट आये।
3) लॉस एंजिल्स, अमेरिका में वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
4) उनकी नाक और चेहरे पर चोट लगी और नाक से खून बहने लगा।
5) खून को बहने से रोकने के लिए अमेरिका में ही सर्जरी की गई।
6) सर्जरी के बाद वह नाक पर पट्टी बांधे नजर आए।
7) इससे पहले भी वह कई बार शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं।
8) 'रईस' की शूटिंग के दौरान भी उन्हें चोट लगी थी और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी।
9) फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग के दौरान भी वह घायल हुए थे और उनकी सर्जरी हुई थी।
10) शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
11) उनके फैंस उनकी अगली फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
12) फिल्म 'जवान' इसी साल 07 सितम्बर को रिलीज होने वाली है।
13) फिल्म 'जवान' में उनके साथ साउथ की एक्ट्रेस "नयनतारा" मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
14) "जवान" के बाद शाहरुख खान फिल्म 'डैंकी' में नजर आने वाले हैं।
शाहरुख खान शूटिंग के दौरान हुए घायल
Find Out More