Sonu Nigam Biography in Hindi

अपनी आवाज के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सोनू निगम आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ देश की लगभग हर भाषा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, असमिया, गुजराती, उड़िया और भोजपुरी में गाने गाए हैं। उन्हें गायकी अपने पिता से विरासत में मिली थी। महज 4 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाने गाना शुरू कर दिया था। 90 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाए और कई अवॉर्ड भी जीते। तो आइये जानते हैं सोनू निगम के जीवन (Sonu Nigam Biography in Hindi) के बारे में –

सोनू निगम का संक्षिप्त विवरण (Brief Description of Sonu Nigam)

किस नाम से जाने जाते हैसोनू निगम
पूरा नाम क्या हैसोनू कुमार निगम
उपनाम क्या हैएल्विस प्रेस्ली ऑफ इंडिया
मुख्य पेशा क्या हैगायक, संगीत निर्देशक
जन्म कब हुआ30 जुलाई 1973
जन्म स्थान कहाँ है  फरीदाबाद, हरियाणा (भारत)
वर्तमान उम्र कितनी है49 वर्ष (2023)
किस धर्म को मानते हैहिन्दू धर्म
राष्ट्रीयता कहाँ की हैभारतीय
गृह नगर कहाँ हैदिल्ली ,भारत
कितने पढ़े लिखे हैस्नातक
स्कूल का नाम क्या हैजे.डी. टाइटलर स्कूल, दिल्ली
कॉलेजदिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
लंबाई कितनी है5 फीट 7 इंच
इनका  वज़न कितना हैलगभग 65 किलोग्राम
आंखों का रंग कैसा हैगहरा भूरा
बालों का रंग कैसा हैकाला
इनके पसंदीदा अभिनेता कौन हैशाहरुख खान, आमिर खान
राशि – चक्र चिन्हसिंह
किस चीज का शौक हैपढ़ना और  जिम जाना
किस फिल्म से डेब्यू  कियाबैकग्राउंड सिंगिंगबेवफा सनम (1995)
एल्बमरफी की यादें (1993)
संगीत निर्देशन: सुपर से ऊपर (2013)
अभिनय: जानी दुश्मन; एक अनोखी कहानी (2002)
गर्लफ्रेंड का नाम क्या हैज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह15 फरवरी 2002
पत्नी का नाम क्या हैमधुरिमा निगम
कितने बच्चे है एक बेटा: निवान निगम
कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं सोनू निगम लगभग  $50.70 मिलियन

सोनू निगम का फैमिली बैकग्राउंड (Sonu Nigam Family Background)

सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम अगम निगम है, जो एक गायक हैं और माता का नाम शोभा निगम है, जो एक गृहिणी थी। उनकी दो बहनें हैं, जिनका नाम मीनल निगम और निकिता निगम है।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जेडी. टाइटलर स्कूल, दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उनके पिता एक गायक थे, जिसके कारण  शुरू से ही उनकी रुचि गायन के क्षेत्र में रहा। उन्होंने 4 साल की उम्र में गाना गाना शुरू कर दिया था और 19 साल की उम्र में वह गायन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए फरीदाबाद से मुंबई चले आए। वह मोहम्मद रफी से काफी प्रभावित थे, इसलिए स्टेज और शो में ज्यादातर उन्हीं के गाने गाते थे।

करियर (Sonu Nigam Career)

उन्होंने पहली बार 4 साल की उम्र में अपने पिता के साथ मोहम्मद रफी के गाने “क्या हुआ तेरा वादा” पर परफॉर्म किया था। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाना शुरू कर दिया। मुम्बई आने के बाद उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से गायन की कला सीखी। हालांकि सोनू निगम का जीवन (Sonu Nigam Biography in Hindi) भी मुश्किलों से भरा था। उन्हें भी करियर के शुरुआती दौर में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में उन्होंने टी-सीरीज़ के एल्बम ‘रफी की यादें’ में काम किया।

साल 1995 में, उन्होंने फिल्म ‘बेवफा सनम ‘ के गाने ‘अच्छा सिला दिया’ गाया और इसी साल उन्होंने पॉपुलर टीवी शो “सा रे गा मा पा” को होस्ट किया। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना ‘संदेशे आते हैं’ गाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘परदेस’ का गाना ‘ये दिल, दीवाना’ गाया, जो काफी पॉपुलर हुआ। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म “कल हो ना हो” के टाइटल सॉन्ग और साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म “अग्निपथ” के गाने “अभी मुझमें कहीं” से वह काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक, सैड और देशभक्ति हर तरह के गाने गाए हैं। साल 1999 में रिलीज हुआ एल्बम “दीवाना” बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय एल्बम में से एक है।

गायकी के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है, हालांकि अभिनय में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव इन नेपाल’ बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म जानी दुश्मन’ में भी काम किया। सितारों से भरी इस फिल्म में सोनू निगम के अलावा सनी देओल, अक्षय कुमार, आफताब शिवदासनी, अरमान कोहली, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी मुख्य किरदार में नजर आए।

Sonu Nigam Biography Video in Hindi

सोनू निगम को मिले पुरस्कार (Sonu Nigam Awards)

  • साल 2001 में करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म “कभी खुशी कभी गम” के गाने “सूरज हुआ मद्धम” के लिए उन्हें “सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक” के आईफा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2002 में रिलीज हुई विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी की फिल्म “साथिया” के गाने “साथिया” के लिए उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक’ के फिल्मफेयर पुरस्कार और आईफा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म “कल हो ना हो” के गाने “कल हो ना हो” के लिए उन्हें “सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक” के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार और आईफा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2017 में उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • साल 2022 में सोनू निगम को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान “पद्म श्री पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

फिल्में (Sonu Nigam Movies)

क्या आप जानते है कि गायकी में अपना परचम लहराने वाले सोनू निगम कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके है। उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है। आइये जानते है उनके द्वारा अभिनय की गई कुछ फिल्मों के बारे में –

  • कामचोर (1982)
  • बेताब (1983)
  • हम से है जमाना (1983)
  • तकदीर (1983)
  • जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी (2002)
  • काश आप हमारे होते (2003)
  • लव इन नेपाल (2004)

सोनू निगम के कुछ लोकप्रिय गाने (Sonu Nigam Popular Songs)

  • अच्छा सिला दिया तूने – बेवफा सनम (1995)
  • संदेसे आते है – बॉर्डर (1997)
  • ये दिल, दीवाना – परदेस (1997)
  • सतरंगी रे – दिल से (1998)
  • इश्क बिना क्या जीना यारों – ताल (1999)
  • जिंदगी मौत ना बन जाए – सरफरोश (1999)
  • मुझे रात दिन – संघर्ष (1999)
  • रुकी रुकी – मस्त (1999)
  • पंछी नदिया पवन के झोंके – रिफ्यूजी (2000)
  • तू फिजा है – फिजा (2000)
  • तन्हायी – दिल चाहता है (2001)
  • सूरज हुआ मद्धम – कभी खुशी कभी गम (2001)
  • साथिया – साथिया (2002)
  • इश्क कमीना – शक्ति (2002)
  • कल हो ना हो – कल हो ना हो (2003)
  • दिल डूबा – खाकी (2004)
  • तुमसे मिलके दिल का – मैं हूँ ना (2004)
  • सुन जरा सोनिए – लकी: नो टाइम फॉर लव (2005)
  • आय हाय अदा – गरम मशाला (2005)
  • मेरे हाथ में तेरा हाथ है – फना (2006)
  • देखो ना – फना (2006)
  • दो पल रुका यादों का कारवां – वीर – जारा (2004)
  • तुम्हीं देखो ना – कभी अलविदा ना कहना (2006)
  • आओ सुनाऊ प्यार की एक कहानी – कृष (2006)
  • कोई तुमसा नहीं – कृष (2006)
  • मैं अगर कहूँ – ओम शांति ओम (2007)
  • इन लम्हों के दामन में – जोधा अकबर (2008)
  • शुकरान अल्लाह – कुर्वान (2009)
  • जाने नहीं देंगे तुझे – 3 इडियट्स (2009)
  • अभी मुझ में कहीं – अग्निपथ (2012)
  • भगवान है कहां – पी के (2014)
  • लव इस वेस्ट ऑफ टाइम – पी के (2014 )

मधुरिमा निगम और सोनू निगम की लव स्टोरी (Sonu Nigam and Madhurima Nigam Love Story)

अपनी मधुर आवाज के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सोनू निगम पहली नजर में ही मधुरिमा निगम पर अपना दिल हार बैठे थे। आइए जानते हैं सोनू निगम की जीवन (Sonu Nigam Biography in Hindi) और उनकी प्रेम कहानी के बारे में –

दरअसल मधुरिमा निगम से उनकी पहली मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों को ऐसा लगा कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। जब भी दोनों मिलते थे तो सोनू निगम, मधुरिमा को प्यार भरे गाने सुनाते थे। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

हालाँकि उनके परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे क्योंकि सोनू निगम एक ब्राह्मण परिवार से थे, जबकि मधुरिमा एक बंगाली परिवार से थीं। लेकिन उनके परिवार वालों को भी उनके प्यार के आगे झुकना पड़ा और आखिरकार 14 फरवरी 2002 को वैलेंटाइन डे के दिन दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई और उनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। उनका एक बेटा है, जिसका नाम नेवान निगम है।

सोनू निगम से जुड़े विवाद (Sonu Nigam Controversy)

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर सोनू निगम का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। आइए जानते हैं सोनू निगम के जीवन (Sonu Nigam Biography in Hindi) और उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में – 

सोनू निगम सेल्फी विवाद (Sonu Nigam Selfie Controversy)

20 फरवरी 2023 को, सोनू निगम, एमएलए प्रकाश फटेरपेकर द्वारा आयोजित चेंबूर महोत्सव के समापन समारोह में परफॉर्म कर रहे थे। वहीं प्रकाश फतेरपेकर के बेटे स्वप्निल फतेरपेकर ने सोनू निगम की मैनेजर सायरा के साथ बदसलूकी की। इसके बाद जब सोनू निगम स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तो स्वप्निल फतेरपेकर ने उनसे सेल्फी के लिए कहा। सोनू निगम ने सेल्फी के लिए मना कर दिया। इस पर स्वप्निल फतेरपेकर गुस्से में आकर सोनू निगम के बॉडीगार्ड हरि को धक्का दे दिया। 

इसके बाद उन्होंने सोनू निगम को भी धक्का दिया, जिससे वह सीढ़ियों पर ही गिर गये। इस धक्का-मुक्की में सोनू निगम के उस्ताद के बेटे रब्बानी खान स्टेज से नीचे गिर गए। रब्बानी खान को काफी चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस धक्का-मुक्की में सोनू निगम को कोई चोट नहीं आई है। बाद में सोनू निगम की शिकायत पर स्वप्निल फतेरपेकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अजान विवाद (Sonu Nigam Azaan Controversy)

साल 2017 में सोनू निगम ने ‘अजान’ को लेकर एक ट्वीट किया था, जो विवाद की एक बड़ी वजह बन गई थी। उन्होंने ‘अजान’ से नींद टूटने के लिए धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया था। उनका ट्वीट था कि- मैं मुस्लिम नहीं हूं, लेकिन ”अजान” की वजह से न चाहते हुए भी मुझे उठना पड़ता है। ये जबरदस्ती की धार्मिकता कब खत्म होगी। जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था, तब बिजली नहीं थी। एडिसन के बाद मुझे यह क्यों सुनना पड़ता है?

उनके इस ट्वीट से मुस्लिम समुदाय उनसे काफी नाराज हुए थे। जहां कुछ लोगों ने बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए उनकी सराहना की, तो वहीं कुछ लोगों ने ‘गुंडागर्दी’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर भी लोग दो गुटों में बंट गए थे। कुछ लोगों ने इसे अटेंशन पाने का जरिया करार दिया।

इसके बाद कोलकाता के मौलवी “सैयद कादिरी” ने सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी करते हुए कहा कि जो कोई भी सोनू निगम के बाल मुंड़वा कर, जूतों की माला पहनाकर, देश भर में घुमाएगा, उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस फतवे का करारा जवाब देते हुए सोनू निगम ने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम को घर बुलाकर खुद अपना सिर मुंडवा लिया।इस पर मौलवी ने कहा कि उनकी सभी शर्तें पूरी नहीं हुई हैं। हम 10 लाख रुपये का इनाम तभी देंगे जब वह पूरे देश में जूतों की माला पहनकर घूमेगा।

हालांकि इस मुद्दे पर सोनू निगम ने कहा कि- उनके ट्वीट से धर्म का कोई लेना-देना नहीं है। वह सभी धर्मों का सम्मान करते है। वह अजमेर भी गए हैं और पुष्कर मंदिर भी जाते है।

सोनू निगम का नेट वर्थ (Sonu Nigam Net Worth)

सोनू निगम आज करोड़ों के मालिक हैं और उनकी गिनती देश के सबसे अमीर गायकों में की जाती है। लेकिन सोनू निगम की जिंदगी (Sonu Nigam Biography in Hindi) की राह इतनी आसान नहीं थी। एक समय ऐसा भी था, जब वह अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाने के लिए मजबूर थे। लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज उन्होंने वो मुकाम हासिल किया है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 51 मिलियन डॉलर (418 करोड़ रुपए) है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया गाने हैं। वह एक कॉन्सर्ट के लिए करीब 15 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। साथ ही वह लाइव इवेंट, रिकॉर्डिंग और शो होस्टिंग से भी अच्छी खासी  कमाई करते हैं। उनके पास मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास रेंज रोवर, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं।

सोनू निगम से जुड़ी कुछ रोचक बातें (Sonu Nigam Interesting Facts)

  • सोनू निगम ने गायन का प्रशिक्षण शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से प्राप्त किया था।
  • अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह टी-सीरीज़ के लिए मोहम्मद रफी के गाने गाते थे, जिसे “रफी की यादें” एल्बम नाम दिया गया था।
  • उनकी गायन शैली मोहम्मद रफी से मिलती-जुलती होने के कारण उन्हें “रफी क्लोन” भी कहा जाता है।
  • पार्श्व गायक के रूप में उन्होंने पहला गाना फिल्म “जानम” के लिए गाया था, लेकिन यह फिल्म किसी कारणवश रिलीज ही नहीं हुई।
  • एक गायक के रूप में उन्हें असली पहचान साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेवफा सनम’ के गाने ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ से मिली।
  • 90 के दशक में उनके दो एल्बम ‘किस्मत’ और ‘दीवाना’ काफी लोकप्रिय हुए थे।
  • 10 साल की उम्र में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘तकदीर’ में शत्रुघ्न सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया था।
  • साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म “जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी” बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म थी।
  • मुख्य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘काश आप हमारे होते’ थी।
  • वह फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं और नियमित रूप से जिम और योगा करते हैं।
  • गायन और अभिनय के अलावा, उन्हें बॉलीवुड अभिनेताओं की मिमिक्री करना भी काफी पसंद है।
  •  उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों ‘अलादीन’ और ‘रियो’ की हिंदी डबिंग के लिए भी अपनी आवाज दी है।
  • उन्होंने “सा रे गा मा पा” और “किसमें कितना है दम” जैसे लोकप्रिय टीवी शो की भी मेजबानी की है।
  • इसके अलावा उन्होंने साल 2006 में लोकप्रिय रेडियो शो ‘लाइफ की धुन’ भी होस्ट किया है।
  • साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म “कल हो ना हो” के टाइटल सॉन्ग के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ फिल्मफेयर पुरस्कार और आईफा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

निष्कर्ष (Conclusion):

उम्मीद करते है कि सोनू निगम के जीवन (Sonu Nigam Biography in Hindi) के बारे में यह जानकारी आपकोपसंद आई होगी। इसी तरह आप अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी और बॉलीवुड से जुड़ी रोचक जानकारी के लिए इस वेबसाइट के अन्य आर्टिकल्स को भी पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *