mr and mrs mahi movie review

How is The Movie Mr and Mrs Mahi : आखिरकार मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई 2024 को रिलीज हो गयी हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब इस फिल्म का पोस्टर आउट हुआ था, तो लोगों ने कई अटकले लगाए थे कि शायद यह फिल्म मशहूर क्रिकेटर एमएस धोनी और उनकी पत्नी पर आधारित है, लेकिन असल में यह फिल्म एक आम पति पत्नी  की कहानी है, जो अपने सपनों को छोड़कर अपने माता-पिता के निर्देशों के अनुसार जीवन जीने का फैसला करते हैं।

इस फिल्म में पति का किरदार हमारे बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर राजकुमार राव ने निभाया है, और हमेशा की तरह उन्होंने अपने इस किरदार को भी बखूबी निभाया है। और पत्नी का किरदार बॉलीवुड की स्टार किड जान्हवी कपूर ने निभाया है और इस फिल्म में जान्हवी ने वाकई शानदार एक्टिंग करके खुद को साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड की सबसे मशहूर हवा हवाई गर्ल श्रीदेवी की बेटी हैं।

 एक बार फिर राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म रूही में नजर आए थे जिसमें दोनों ने अच्छी परफॉर्मेंस दी थी अब देखना ये है कि फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।

फिल्म के बारे में कुछ संक्षिप्त जानकारी(Some brief information about the movie)

पर्दे पर  [Release Date] –  31 मई 2024

निदेशक [Director] –  शरण शर्मा

निर्माता [Producer] –   करण जौहर

कलाकार [Cast] –  राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी, कुमुद मिश्रा और अन्य           

संगीत [Music] –  आदेश श्रीवास्तव, विशाल मिश्रा, तनिष्क बागची

शैली  [Style] –  रोमांटिक प्लस स्पोर्ट्स ड्रामा

अवधि [Duration] – 2 घंटे 2 मिनट

मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म कैसी है(how is the movie mr and mrs mahi? मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म कैसी है)

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही फेलियर, रोमांस, स्पोर्ट्स  आदि विषयों पर आधारित है। फिल्म की शुरुआत जयपुर में रहने वाले महेंद्र [राजकुमार राव] से होती है जिसे प्यार से माही कहकर बुलाया जाता है। वह एक साधारण परिवार में पैदा हुआ था और बचपन से ही आसमान छूने का सपना देखा करता था। महेंद्र बचपन से ही एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी था, वह धोनी की तरह छक्के और चौके लगाता था।

महेंद्र बचपन से ही खेलों का दीवाना था और बड़ा होकर एक अच्छा क्रिकेटर बनना चाहता था, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद भी वह क्रिकेट के क्लब लेवल तक ही पहुंच सका और उसका स्टेट, नेशनल में खेलने का सपना, सपना ही रह गया, जिसके कारण महेंद्र के पिता [कुमुद मिश्रा] ने अपनी स्पोर्ट्स शॉप की जिम्मेदारी अपने बड़े बेटे यानी महेंद्र को सौंप दी। और कुछ समय बाद महेंद्र के पिता उसकी शादी महिमा [जान्हवी कपूर] से तय कर देते हैं।

फिल्म में महेंद्र के पिता लड़की के घरवालों को महेंद्र के बारे में कई अच्छी बातें बताते हैं जैसे महेंद्र एक अच्छा बिजनेसमैन है लेकिन शादी से पहले महेंद्र महिमा को सच बताता है कि वह एक असफल व्यक्ति है। महेंद्र की ईमानदारी देखकर महिमा उससे प्रभावित हो जाती है और उससे शादी करने के लिए राजी हो जाती है।

बाद में फिल्म में उनकी शादी को बड़े ही धूमधाम से दिखाया जाता है। और आगे फिल्म में शादी के बाद दोनों एक दूसरे को जानते हैं और इसी बीच दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। फिल्म में सबसे दिलचस्प बात यह है कि पति और पत्नी दोनों का नाम माही है।फिल्म में महेंद्र का एक छोटा भाई है जो एक अभिनेता है और महेंद्र अपने भाई से ईर्ष्या करता है क्योंकि घर में उसे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है।

जाह्नवी कपूर फिल्म में कौन सी भूमिका निभा रही हैं(Which role is Jhanvi Kapoor playing in the film)?

फिल्म में जान्हवी कपूर यानी महिमा एक डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं। क्रिकेटर बनने की चाहत रखने वाली महिमा को अपने माता-पिता के दबाव के चलते डॉक्टर बनना पड़ा। जब महिमा के पति को पता चलता है कि उसकी पत्नी भी उसकी तरह क्रिकेट की शौकीन है और क्रिकेट के लिए जो जुनून उसमे में है, वही जुनून महिमा यानी उसकी पत्नी में भी है। तब वो सोचता है कि क्यों न महिमा को क्रिकेटर बनाया जाए।

जो सपना वो पूरा नहीं कर पाया, वो अब अपनी पत्नी के जरिए उसे पूरा करने की सोचता है। क्योंकि महिमा का भी बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना था और वह बचपन से ही एक अच्छी खिलाड़ी थी जिन्होंने अपने माता-पिता के दबाव में क्रिकेट छोड़ दिया और डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई की थी। जिसके चलते महेंद्र अपनी पत्नी यानी महिमा की नौकरी छुड़वा देता है और उसे खुद क्रिकेट ट्रेनिंग देता है। इसी बीच उन दोनों के बीच कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से दोनों के बीच लड़ाई और मतभेद पैदा होने लगते हैं।

आपको मिस्टर एंड मिसेज माही क्यों देखना चाहिए(Why should you watch Mr and Mrs Mahi)

अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्म में ऐसा क्या हुआ कि कपल्स के बीच इतना प्यार होने पर और साथ मिलकर अपने सपने साकार करने का वादा करने के बावजूद उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि उनमें एक-दूसरे से मतभेद होने लगे? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

फिल्म फुल पैसा वसूल है , आप इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं और यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए भी बहुत प्रेरणादायक है जो असफल हैं या जिन्हें अपने सपने पूरे करने का मौका नहीं मिला। निश्चित रूप से फिल्म बहुत प्रेरणादायक है।

यह फिल्म उन लोगों को जरूर देखनी चाहिए जो बहुत निराश हैं या ये सोचते है की वो कुछ नहीं कर सकते, या फिर सबके सपने पूरे नहीं हो पाते।

इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर जरूर जाएं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *