Anushka Sharma Biography in Hindi

Table of Contents

Anushka Sharma Biography in Hindi: अनुष्का शर्मा एक लोकप्रिय अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” से की थी जो ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। अयोध्या में पली-बढ़ी और मूल रूप से गढ़वाल, उत्तराखंड की रहने वाली अनुष्का शर्मा मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी। कई ऑडिशन देने के बाद उन्हें यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स की दो और फिल्मों “बदमाश कंपनी” और “बैंड बाजा बारात” में काम किया।

कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद वह लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो गईं। तो अगर आप अनुष्का शर्मा के जीवन परिचय उनके जन्म, शिक्षा, करियर के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। हमने इस पोस्ट को इस तरह से लिखा है कि आपको अनुष्का शर्मा के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए किसी और पोस्ट को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अनुष्का शर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Anushka Sharma Family Background)

उनका जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था लेकिन उनके माता-पिता मूल रूप से गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनका निकनेम “अनु” है। उनके पिता का नाम कर्नल अजय कुमार शर्मा है, जो एक आर्मी ऑफिसर हैं। उनकी माता का नाम आशिमा शर्मा है, जो एक गृहिणी हैं। उनके भाई का नाम करनेश है, जो पहले एक राज्य स्तरीय क्रिकेटर था, लेकिन वर्तमान में मर्चेंट नेवी में है। साल 2017 में उन्होंने प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है।

अनुष्का शर्मा की शिक्षा (Anushka Sharma Education)

अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा का बचपन बेंगलुरु में बीता, इसलिए उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु से कला के क्षेत्र में स्नातक किया। ग्रेजुएशन के बाद, वह मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना लेकर मुम्बई आ गई। 

अनुष्का शर्मा का करियर (Anushka Sharma Career)

शुरुआत में अनुष्का शर्मा को फिल्मों में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी, बल्कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाना चाहती थीं। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत “लक्मे फैशन वीक” से की, जिसमें उन्हें शीर्ष 7 मॉडलों में से एक के रूप में चुना गया। इसके बाद उन्होंने “सिल्क एंड साइन”, विस्पर और नथेला ज्वेलरी जैसे कई विज्ञापनों में काम किया। विज्ञापनों में काम करने के बाद उनकी रुचि अभिनय में भी होने लगी। उन्होंने मॉडलिंग के साथ-साथ एक्टिंग सीखना भी शुरू किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। कई ऑडिशन देने के बाद उन्हें फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” में काम करने का मौका मिला।

अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर (Anushka Sharma Filmy Career)    

उनकी पहली फिल्म आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्हें आदित्य चोपड़ा की 2 और फिल्मों “बदमाश कंपनी” और “बैंड बाजा बारात” में काम करने का मौका मिला।

फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ में उनके साथ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं थी और फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।

यश राज films के साथ अपना तीन फिल्मों का अनुबंध पूरा करने के बाद, उन्होंने साल 2011 में अक्षय कुमार के साथ “पटियाला हाउस” फिल्म में काम किया। उसी वर्ष उनकी एक और फिल्म “लेडीज वर्सेज रिकी बहल” आई जिसमें उन्होंने एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ काम किया। इस फिल्म में भी उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी।

फिल्म “जब तक है जान” में सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला(He also received the Filmfare Award for his supporting role in the film “Jab Tak Hai Jaan”.)

उसके बाद उन्होंने शाहरुख खान और कैटरिना कैफ के साथ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म “जब तक है जान” में काम किया था। इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

साल 2014 में, उन्होंने राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म “पीके” में आमिर खान के साथ काम किया। ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।

इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी “क्लीन स्लेट films” शुरू की, जिसके तहत उन्होंने “एनएच10” फिल्म का निर्माण किया। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय के साथ निर्माता के रूप में भी अपने करियर की शुरुआत की थी। 

इसके बाद उन्होंने “दिल धड़कने दो”, “ऐ दिल है मुश्किल” और “सुल्तान” जैसी कई सफल फिल्मो में काम किया।

कितने एक्टर को डेट कर चुकी है अनुष्का शर्मा? Anushka Sharma Movies

अनुष्का शर्मा की फिल्में (Anushka Sharma Movies)

  • रब ने बना दी जोड़ी (2008)       
  • बदमाश कंपनी (2010)   
  • बैंड बाजा बारात (2010)      
  • पटियाला हाउस (2011)  
  • लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल (2011)    
  • जब तक है जान (2012) 
  • मटरू की बिजली का मंडोला (2013) 
  • पीके (2014)       
  • एन एच 10 (2015) 
  • बॉम्बे वेलवेट (2015)
  • दिल धड़कने दो (2015)       
  • सुल्तान (2015)    
  • ऐ दिल है मुश्किल (2015)
  • जब हैरी मेट सेजल (2017)
  • सुई धागा: मेड इन इंडिया (2018)
  • जीरो (2018)
  • अंग्रेजी मेडियम (2000)
  • थार (2022)

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्में (Anushka Sharma Upcoming Movies)

चकदा एक्सप्रेस (10 मई 2023)

प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है और इस फिल्म में अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।

कैनेडा

“एनएच10” और “फिल्लौरी” जैसी फिल्मों के बाद “कैनेडा” अनुष्का शर्मा की तीसरी होम प्रोडक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्देशन “नवदीप सिंह” कर रहे हैं, जिन्होंने “एनएच10” फिल्म का भी निर्देशन किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी कनाडा में बसे पंजाबी गैंगस्टर्स पर आधारित है।

अनुष्का शर्मा दवारा जीते पुरस्कार (Anushka Sharma Awards)

  • फिल्मफेयर पुरस्कार
  • साल 2013 – फिल्म “जब तक है जान”  – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
  • अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
  • साल 2011 – फिल्म “बैंड बाजा बारात” – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • साल 2013 – फिल्म “जब तक है जान” – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
  • ज़ी सिने अवार्ड्स
  • साल 2013 – फिल्म “जब तक है जान” – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री
  • साल 2017 – फिल्म “सुल्तान” – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दर्शकों की पसंद)
  • साल 2019 – फिल्म “परी” – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (जूरी की पसंद)
  • स्टारडस्ट पुरस्कार
  • साल 2013 – फिल्म “लेडीज वर्सेज रिकी बहल ” – सर्वश्रेष्ठ हास्य/रोमांस अभिनेत्री
  • साल 2017 – फिल्म “ये दिल है मुश्किल” – वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • साल 2017 – फिल्म “सुल्तान” – वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

अनुष्का शर्मा की टोटल नेटवर्थ (Anushka Sharma Net Worth)

आज अनुष्का शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के साथ-साथ सबसे अमीर अभिनेत्री के रूप में भी की जाती है। उन्होंने अपने 14 साल के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा की कुल नेटवर्थ करीब 300 करोड़ रुपए है। वह अपनी एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करती हैं। वह एक विज्ञापन के लिए करीब 4-5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनका मुंबई में स्थित एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है।

अनुष्का शर्मा को लेकर विवाद (Anushka Sharma Controversies)

ट्वीटर पर हुई आलोचना

अनुष्का शर्मा “डॉ एपीजे अब्दुल कलाम” को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट की थी, जिसमें उन्होंने उनका नाम गलती से “एबीजे कलाम आजाद” लिख दिया था। उनके इस ट्वीट की ट्विटर पर काफी आलोचना हुई थी। बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और दूसरा ट्वीट किया, लेकिन दूसरे ट्वीट में भी उन्होंने गलती से उनका नाम “एपीजे कलाम आजाद” लिख दिया था। बाद में उन्होंने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया और अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने उनका सही नाम “डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम” लिखा। इस ट्वीट को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी और साथ ही उन पर कई मीम्स भी बने थे।

विराट कोहली हुए नाराज

साल 2016 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच कुछ मतभेद हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच मतभेद की वजह फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ का फ्लॉप होना था। इस फिल्म के निर्माण में विराट कोहली ने अच्छी खासी रकम लगाई थी, लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। जब विराट कोहली ने अनुष्का से अपने नुकसान के बारे में पूछा तो अनुष्का शर्मा नाराज हो गई और दोनों ने कई महीनों तक बातचीत नहीं की। फिर धीरे-धीरे ये मतभेद खत्म हुआ और दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई।

अनुष्का शर्मा के अफेयर्स (Anushka Sharma Affairs)

जोहेब युसूफ

अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रेंड में पहला नाम जोहेब यूसुफ का आता है। उनकी कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए दोनों एक साथ मुंबई आए थे। जहां अनुष्का मॉडलिंग में सफल रहीं, वहीं जोहेब को मॉडलिंग में कुछ खास सफलता नहीं मिली, जिसके चलते वह मुंबई से घर लौट आए। इस तरह जोहेब, अनुष्का से दूर हो गए और समय के साथ उनका रिश्ता भी टूट गया।

रणवीर सिंह

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में, अनुष्का ने रणवीर सिंह के साथ बैक टू बैक दो फिल्में, “बैंड बाजा बारात” और “लेडीज वर्सेस रिकी बहल” की। इन फिल्मों में दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी। साथ काम करने की वजह से दोनों अच्छे दोस्त बन गए और समय के साथ दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में रणवीर सिंह, जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की।

  • विराट कोहली

एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात हुई थी। पहले तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच हल्की नोकझोंक हुई, लेकिन बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी (Anushka Sharma and Virat Kohli Love Story)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बात उस वक्त की है जब दोनों अपने करियर के पीक पर थे। जहां अनुष्का कई सफल फिल्मों में काम करने के बाद लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो गईं थी, वहीं विराट कोहली भी कई शानदार पारियों के बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य खिलाड़ी बन गए। शैम्पू के एक विज्ञापन के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने, बाद में दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। 2014 में मेलबर्न में शतक लगाने के बाद विराट ने स्टेडियम में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस किया और विराट ने पहली बार खुलकर अपने प्यार का इजहार किया।

साल 2017 में दोनों ने कुछ करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इटली में काफी धूमधाम से शादी की थी।  साल 2021 में उनके यहां एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। दोनों की सबसे खास बात यह है कि दोनों हर कदम पर एक दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं। भगवान उनकी खुशियों को बरक़रार रखे और उन्हें अपने जीवन में और अधिक सफलता मिले।

अनुष्का शर्मा के बारे में अज्ञात तथ्य (Anushka Sharma Unknown Facts)

  • अनुष्का शर्मा शुरू से ही मॉडल बनना चाहती थीं और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए ही मुम्बई आ गईं।
  • उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत “लक्मे फैशन वीकेंड” से की, जिसमें उन्होंने प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए रैंप वॉक किया।
  • जब वह फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” के लिए ऑडिशन देने गई तो प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में स्वीकार नहीं किया।
  • पहली फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” के साथ उनका यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का करार हुआ था।
  • साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म “जब तक है जान” के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  के तहत बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।
  • शाहरुख खान ने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की सफलता का श्रेय अनुष्का शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि ये फिल्म अनुष्का की वजह से हिट हुई अगर वो इस फिल्म में नहीं होती तो ये फिल्म हिट नहीं होती।
  • साल 2014 में उन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, जिसकी वजह से उनकी पहले की तस्वीर और आज की तस्वीर में साफ फर्क नजर आता  है।
  • फिल्म “जब तक है जान” में उन्होंने जो चमड़े की जैकेट पहनी थी, वह कश्मीर और असम में बाढ़ राहत कार्यों के लिए पैसे जुटाने के लिए नीलाम कर दी थी।

निष्कर्ष (Conclusion)

अनुष्का शर्मा आज जो कुछ भी हैं, यह उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। वह मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई आई थी, पहले उन्होंने मॉडलिंग में सफलता हासिल की और फिर फिल्मों में अभिनय किया। बाद में उन्होंने अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू की और बतौर निर्माता कई फिल्मों में काम भी किया। एक मॉडल से एक अभिनेत्री और बाद में एक फिल्म निर्माता बनने का उनका यह सफर हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उम्मीद करते है कि अनुष्का शर्मा के जीवन (Anushka Sharma Biography in Hindi) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट के अन्य पोस्ट को भी पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *