Aftab Shivdasani Biography in Hindi

आफताब शिवदासानी बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने “कसूर”, “हंगामा”, “मस्ती” और “क्या कूल हैं हम” जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज “SpecialOps 1.5” और “Poison” में काम किया। 14 महीने की उम्र में ही उन्हें फेरेक्स बेबी के रूप में चुना गया था और इतनी कम उम्र में उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया था। आफताब शिवदशानी सबसे पहले अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘शहंशाह’, ‘चालबाज’, ‘सीआईडी’ और ‘इंसानियत’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

21 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म “मस्त” में बतौर अभिनेता उर्मिला मतोंडकर के साथ काम किया। इसके अलावा आफताब शिवदासानी एक अच्छे क्रिकेटर भी है और वह सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में  मुम्बई हीरोज के लिए खेलते है। तो आइए जानते हैं आफताब शिवदासानी के जीवन परिचय (Aftab Shivdasani Biography in Hindi) के बारे में कुछ रोचक बातें –

आफताब शिवदासानी की पारिवारिक पृष्ठभूमि (Aftab Shivdasani Family Background)

25 जून 1978 को मुंबई में जन्में आफताब शिवदासानी के पिता का नाम प्रेम शिवदासानी और माता का नाम पुतली शिवदासानी है। उनकी बड़ी बहन का नाम  अफसाना शिवदासानी है।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई से की। उसके बाद उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुंबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 5 जून 2014 को उन्होंने निन दुसांज से शादी की। निन दुसांज एक ब्रिटिश इंडियन होने के साथ ही कबीर वेदी की पत्नी प्रवीण दुसांज की बहन हैं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम नव्या (Nevaeh) है।

आफताब शिवदासानी का फिल्मी करियर (Aftab Shivdasani Filmy Career)

आफताब शिवदासानी को 14 महीने की उम्र में फेरेक्स बेबी के रूप चुना गया था और उन्होंने एक बेबी बॉय के रूप में कई विज्ञापनों में काम किया। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उनकी पहली फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ थी। इसके बाद उन्होंने ‘शहंशाह’, ‘चालबाज’, ‘सीआईडी’ और ‘इंसानियत’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

एक अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म साल 1999 की फिल्म “मस्त” थी, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था और इस फिल्म में उन्होंने जानी-मानी अदाकारा उर्मिला मतोंडकर के साथ काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें जी सिने अवॉर्ड और स्टार स्क्रीन अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म “कसूर” में उन्हें negative किरदार के लिए  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बाद में उन्होंने तमिल और कन्नड़ फिल्मों के साथ उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया।  साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म “भास्कर ओरु रस्कल” उनकी पहली तमिल फिल्म है, जबकि साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म “कोटिगोबा 3” उनकी पहली कन्नड़ फिल्म है।

साल 2020 में उन्होंने वेबसीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने वेबसीरीज ‘पॉइजन’ में काम किया। इस बारे में आफताब ने कहा कि- मैंने दोनों वेबसीरीज ‘पॉइजन’ और ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ में अपने काम का पूरा लुत्फ उठाया। चाहे फिल्म हो या वेब सीरीज, मेरे लिए प्लेटफॉर्म कोई मायने नहीं रखता। मैं अपना ध्यान स्क्रिप्ट,  किरदार और परफॉर्मन्स पर फोकस करता हूँ। उनके मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा फ्रीडम है, क्योंकि यहाँ सेंसरशिप का डर नहीं होता है।

आफताब शिवदासानी की फिल्में (Movies of Aftab Shivdasani)

बाल कलाकार के रूप में (As a Child Actor)

  • मिस्टर इंडिया (1987)’
  • शहंशाह (1988)
  • चालबाज (1989)
  • अव्वल नंबर (1990)
  • सीआईडी (1990)
  • इंसानियत (1994)

अभिनेता के रूप में (As an actor)

  • मस्त (1999)
  • कसूर (2001)
  • लव के लिए कुछ भी करेगा (2001)
  • प्यार इश्क और मोहब्बत (2001)
  • कोई मेरे दिल से पूछो (2002)
  • क्या यही प्यार है (2002)
  • आवारा पागल दीवाना (2002)
  • जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी (2002)
  • प्यासा (2002)
  • डरना मना हैं (2003)
  • हंगामा (2003)
  • पगडंडी (2003)
  • सुनो ससुरजी (2004)
  • मुस्कान (2004)
  • मस्ती (2004)
  • शुक्रिया (2004)
  • क्या कूल है हम (2005)
  • कोई आप सा (2005)
  • दीवाने हुए पागल (2005)
  • मिस्टर या मिस (2005)
  • शादी से पहले (2006)
  • अनकही (2006)
  • दरवाजा बंद रखो (2006)
  • जाने क्या होगा (2006)
  • निशब्द (2007)
  • रेड: द डार्क साइड (2007)
  • लाइफ में कभी कभी (2007)
  • रफ्तार (2007)
  • शांति (2007)
  • दस कहानियां (2007)
  • दे ताली (2008)
  • मनी है तो हनी है (2008)
  • आलू चाट (2009)
  • डैडी कूल (2009)
  • कम्बख्त इश्क (2009)
  • एसिड फैक्ट्री (2009)
  • आओ विश करो (2009)
  • बिन बुलाये बाराती (2011)
  • 1920: द एविल रिटर्न्स (2012)
  • क्या सुपर कूल है हम (2012)
  • ग्रांड मस्ती   (2013)
  • क्या कूल है हम 3 (2016)
  • ग्रेट ग्रैंड मस्ती (2016)
  • भास्कर ओरु (2018) – तमिल
  • सेटर्स (2019)
  • कोटिगोबा 3 (2021) – कन्नड़

आफताब शिवदासानी की कुल संपत्ति (Aftab Shivdasani Net Worth)

क्या आपको पता है कि फिल्मों से दूर रहकर भी आफताब शिवदासानी करोड़ों की कमाई कैसे करते है। वह फिल्मों के अलावा इवेंट्स और प्रोडक्शन हाउस से हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनका मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट है। उनके पास लग्जरी गाड़ियों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। उनकी गाड़ियों में Audi RS 5 और BMW X6 जैसी महंगी गाड़ियाँ शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

आफताब शिवदासानी की लव स्टोरी (Aftab Shivdasani Love Story)

साल 2014 में आफताब शिवदासानी ने अपनी गर्लफ्रेंड निन दुसांज से शादी की। लेकिन क्या आप जानते है कि – साल 2017 में दोनों ने दुबारा शादी की थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम नव्या है। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में-

आफताब शिवदासानी और निन दुसांज की पहली मुलाकात एक बुक शॉप में हुई थी। आफताब को पहली नजर में उनसे प्यार हो गया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और तीन हफ्ते की डेटिंग के बाद आफताब ने शादी का प्रस्ताव रखा। आफताब ने एक इंटरव्यू में इस बात खुलासा किया था कि जब उन्होंने निन को शादी के लिए प्रपोज किया था, तब वह एक आध्यात्मिक जगह पर थे। निन दुसांज ने भी बिना समय गवाए उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

निन दुसांज एक ब्रिटिश भारतीय हैं और वह कबीर बेदी की पत्नी प्रवीण बेदी की बहन हैं। वह पेशे से एक मॉडल हैं और वह एक लग्जरी ब्रांड की कंसल्टेंट भी रह चुकी हैं। खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस भी उनके सामने फेल हैं, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। आफताब अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

आफताब शिवदासानी के प्रेम प्रसंग (Aftab Shivdasani Love Affairs)

टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद आमना शरीफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म “आलू चाट” से की। इस फिल्म में उनके साथ आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों के रिश्ते के जल्द ही दूरियां बढ़ने लगी।

आफताब की जिंदगी में निन दुसांज के आने के बाद आफताब के दोस्त और मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने एक बात कही थी कि – अगर आफताब अपने करियर में बदकिस्मत रहा है तो वह अपने प्यार में और भी ज्यादा बदकिस्मत रहा है। उनके  कहने का मतलब था कि आमना शरीफ, ने कभी भी आफताब से सच्चा प्यार नहीं किया, उसने सिर्फ आफताब का इस्तेमाल किया।

इसके साथ ही विक्रम भट्ट ने कहा कि- नीन दुसांज आफताब से बिना शर्त प्यार करती है, उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आफताब क्या करता है, उसका स्टारडम कितना है। मुझे लगता है कि आफताब को अपना सच्चा प्यार मिल गया है।

विक्रम भट्ट से पहले भी यह खबर मीडिया में सुर्खियों में थी कि आमना शरीफ आफताब शिवदासानी से प्यार नहीं करती है, बल्कि वह आफताब का इस्तेमाल बॉलीवुड में अपना पैर जमाने के लिए कर रही हैं। आफताब की वजह से वह बॉलीवुड के लोगों के संपर्क में आने लगी क्योंकि आफताब जब भी किसी पार्टी में जाता था तो आमना को भी साथ लेकर जाता था। देखने में तो लगता था कि दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में है, लेकिन जब आफताब ने आमना से अपने रिश्ते की बात करना शुरू किया तो आमना पीछे हट गईं।

आफताब शिवदासानी ने कभी ग्रुपिज्म को सपोर्ट नहीं किया

आफताब शिवदासानी पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं और इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह कभी किसी एक प्रोडक्शन हाउस से ही जुड़े नहीं रहें। एक इंटरव्यू में ग्रुपिज्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में उनके सभी लोगों से अच्छे संबंध हैं। प्रोड्यूसर करण जौहर उनके अपने रिश्तेदार हैं, लेकिन वे कभी किसी एक खेमे से ज्यादा जुड़े नहीं रहे।

इस बारे में उन्होंने कहा था कि साल 2000 के शुरुआती दिनों में इस ग्रुपिज्म को कैंपिज्म कहा जाता था। उस समय लोग कहते थे कि कोई सख्स YRF, भट्ट या किसी और कैंप का हिस्सा है। लेकिन मैं कभी भी ऐसे किसी कैंप का हिस्सा नहीं रहा। मैंने सभी निर्माताओं के साथ काम किया। मैं सभी से दोस्ताना व्यवहार रखता था, इसलिए जब भी उनके पास मेरे लिए कोई काम होता था, वे मुझसे संपर्क जरूर करते थे।

आफताब शिवदासानी का फिल्मी बैकग्राउंड से ना होने का छलका दर्द

आफताब ने पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। बाद में उन्होंने ‘मस्त’ और ‘कसूर’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता खुद को साबित किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान अपनी एक चॉकलेटी बॉय की छवि बनाई थी। इसके अलावा उन्हें निगेटिव किरदार में भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

साल 2013 के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने आउटसाइडर होने का अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, जिसकी वजह से उन्हें इस इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। यह आफताब शिवदासानी के जिन्दंगी का सबसे बड़ा दर्द है।

अपने करियर के बारे में उन्होंने कहा कि – मैंने पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया, बाद में लीड एक्टर के तौर पर काम किया। लेकिन दोनों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ाई के दौरान मैंने टीवी विज्ञापनों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। इसके बाद मैंने कई विज्ञापनों में काम किया। बाद में राम गोपाल वर्मा ने कोका-कोला का मेरा विज्ञापन देखने के बाद मुझे फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया। इसके बाद भी फिल्मों में काम करने का मेरा सफर इतना आसान नहीं रहा क्योंकि मैं किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखता था। मुझे अपने करियर की प्लानिंग कैसे करनी है, यह बताने या सलाह देने वाला कोई नहीं था।

साइबर मितान से जुड़े आफताब शिवदासानी

हाल ही में आफताब शिवदासानी विलासपुर पुलिस के साइबर मितान अभियान में शामिल हुए और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को साइबर अपराध और इससे बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस बारे में उन्होंने कहा कि अब दुनिया डिजिटल हो गई है, इसलिए इस डिजिटल दुनिया में साइबर क्राइम के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम पूरे देश में चलाए जाने चाहिए, जिससे पूरा देश जागरूक हो सके।

“साइबर मितान अभियान” साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा चलाया गया एक अभियान है। इन दिनों इस अभियान का प्रचार जोरों शोरों से किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसका अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा बनाए गए शार्ट वीडियो भी जमकर शेयर किए जा रहे हैं।

निष्कर्ष (Conclusion:)

आशा करते है कि आफताब शिवदासानी के जीवन परिचय (Aftab Shivdasani Biography in Hindi) के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी तरह अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में जानने के लिए आप Nayi Soch Online के इस वेबसाइट के अन्य आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं। आफताब शिवदासानी के बारे में ऐसी कौन सी बातें हैं, जो आप इस लेख को पढ़ने से पहले नहीं जानते थे। कमेंट करके जरूर बताएं। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *