Ekta Kapoor Biography in Hindi

Ekta Kapoor Biography in Hindi: टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर पॉपुलर एक्टर जितेंद्र की बेटी और तुषार कपूर की बहन हैं। उन्होंने “पवित्र रिश्ता”, “कसौटी जिंदगी की” और “नागिन” जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों का निर्माण किया है। उनके सीरियल में काम कर चुके कई अभिनेता और अभिनेत्रियां आज स्टार बन चुके हैं. तो आइए जानते हैं एकता कपूर के जीवन (Ekta Kapoor Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से –

एकता कपूर का परिवार (Ekta Kapoor Family)

7 जून 1975 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी एकता कपूर के पिता जितेंद्र जाने-माने अभिनेता हैं। उनकी मां शोभा कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं और उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों, फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया है। उनके छोटे भाई तुषार कपूर भी जाने-माने अभिनेता हैं। इस तरह एकता कपूर का पूरा परिवार किसी न किसी तरह से फिल्मों और टीवी सीरियल्स से जुड़ा है।

एकता कपूर की शिक्षा (Ekta Kapoor Education)

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से पूरी की। उसके बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई की। पढ़ाई में उनका कोई खास इंटरेस्ट नहीं था, क्योंकि वह शुरू से ही फिल्ममेकर बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने 17 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी और प्रोड्यूसर कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप शुरू की। उसके बाद अपने पिता जितेंद्र के कहने पर उन्होंने 19 साल की उम्र में ही टीवी धारावाहिकों का निर्माण शुरू कर दिया था।

एकता कपूर के टीवी सीरियल (Ekta Kapoor TV Serials)

  • हम पांच (1995 –1997)
  • कोशिश … एक आशा (2000-2002)
  • क्योंकि सास भी कभी बहु थी (2000-2008)
  • कहानी घर घर की (2000-2008)
  • कसौटी जिन्दगी की (2001-2008)
  • कुटुम्ब (2001-2002)
  • कसम से (2006-2009)
  • नच बलिये
  • नागिन (2015-2016, 2016-2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023)

एकता कपूर की फिल्में (Ekta Kapoor Movies)

  • क्योंकि मै झूठ नहीं बोलता (2001)
  • कृष्णा कोटेज (2004)
  • क्या कूल है हम (2005)
  • शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)
  • रागिनी एम एम एस (2011)
  • डर्टी पिक्चर (2011)
  • क्या सुपर कूल है हम (2012)
  • अजहर (2016)
  • ग्रेट ग्रैंड मस्ती (2016)
  • हाफ गर्लफ्रेंड (2017)
  • वीरे दी वेडिंग (2018)
  • ड्रीम गर्ल (2019)
  • जजमेंटल है क्या (2019)
  • पगलैट (2021)
  • गुडबाय (2022)
  • एक विलन रिटर्न (2022)

टीवी क्वीन एकता कपूर द्वारा जीते गए पुरस्कार (Ekta Kapoor Awards)

  • फिल्म और टीवी धारावाहिक निर्माता के रूप में साल 2012 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित।
  • साल 2018 में टीवी के क्षेत्र अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें “दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
  • इम्पैक्ट पत्रिका द्वारा मीडिया मार्केटिंग और विज्ञापन में उन्हें साल 2016 में 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक नामित किया गया था।
  • आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस के लिए उन्हें साल 2018 में फोर्ब्स टाइकून ऑफ टुमॉरो अवॉर्ड से नवाजा गया।
  • साल 2019 में उन्हें मोस्ट स्टाइलिश फिल्म मेकर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • फॉर्च्यून इंडिया द्वारा साल 2019 में, उन्हें मोस्ट पावरफुल बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • साल 2020 में उन्हें फिल्म और टीवी धारावाहिक निर्माण के लिए “पद्म श्री” से सम्मानित किया गया।

एकता कपूर से जुड़े विवाद (Ekta Kapoor Controversy)

स्मृति ईरानी को मिसकैरेज के लिए सबूत दिखाने पड़े थे

स्मृति ईरानी ने धारावाहिक “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में तुलसी के किरदार के लिए छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इस सीरियल के दिनों को याद कर उन्होंने एक चौंकाने वाला राज का खुलासा किया है। इस सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने मिसकैरेज के दूसरे दिन उन्हें शूटिंग के लिए सेट पर आने को कहा था।  बाद में स्मृति को गर्भपात का सबूत दिखाना पड़ा था। यह दोनों के रिश्ते के बीच बहुत बड़ा विवाद बन गया था। लेकिन स्मृति ने यह सब कुछ बर्दाश्त कर लिया क्योंकि उन्हें अपने घर का ई एम आई भरना था।

खराब ड्रेसिंग सेंस को लेकर कई बार ट्रोल हुई एकता कपूर

टीवी क्वीन एकता कपूर के बारे में कहा जाता है कि वो किसी को भी स्टार बनाने की क्षमता रखती हैं और कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें एकता कपूर ने सबसे पहले अपने सीरियल में काम दिया था। आज वह लोगों के लिए एक आदर्श हैं और हर कोई उनके जैसा बनने की चाह रखता है, लेकिन वह अक्सर अपने खराब ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके लिए उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। अगर उनकी पिछले कुछ सालों की तस्वीरों पर गौर करें तो पता चलता है कि उन्हें यूं ही ट्रोल नहीं किया जाता बल्कि ट्रोल होने के पीछे उनका बोल्ड आउटफिट है। वह अक्सर इवेंट्स में अजीबोगरीब फिटिंग की ड्रेस पहने नजर आती हैं, जो उन पर बिल्कुल भी सूट नहीं करती हैं।

हालांकि इससे पहले वह माथे पर टीका और हाथों में ढेर सारा धागा बांधे और उंगलियों में ढेर सारी अंगूठियां पहने नजर आई थीं। उनके इस लुक को लोगों ने खूब पसंद किया था।

एकता कपूर की बढ़ सकती है मुश्किलें।

हाल ही में बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।  यह गिरफ्तारी वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में एक फौजी की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने के आरोप में की गई है। बिहार के बेगूसराय के एक पूर्व सैनिक ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर आरोप लगाया है कि वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ के दूसरे सीजन में सैनिकों की पत्नियों से जुड़े आपत्तिजनक दृश्य दिखाए है, जिससे उनकी छवि खराब हुई। इसको लेकर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

फटी जींस पहनने पर एकता कपूर हुई थी ट्रोलिंग की शिकार

एकता कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में और सीरियल को प्रोड्यूस किया है। एक तरफ जहां उन्हें उनके काम के लिए सराहा जाता है तो कई बार उन्हें कुछ निजी वजहों से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। एक बार फटी जींस पहनने पर एकता कपूर बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। लोग उन्हें भिखारी और नशेड़ी तक कह दिया था।

21 दिसंबर 2022 को जैसे ही वह मुंबई में एक पार्टी में शामिल होने के लिए अपनी कार से निकले, लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान वह ब्लैक शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आईं। उनका लुक बेहद सिंपल था, लेकिन फटी जींस पहनने को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। एक यूजर ने उनसे कहा कि इन गरीबों के पास हमेशा कपड़ों की कमी रहती है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे लगा कि कोई भिखारी या नशेड़ी कैमरे में आ गया है।

एकता कपूर का निजी जीवन (Ekta Kapoor Personal Life)

एकता कपूर अगर शादी करती तो ये होते उनका हमसफ़र

बहुत कम उम्र में ही एकता कपूर टीवी धारावाहिकों से जुड़ गई थीं। 19 साल की छोटी उम्र में उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स की शुरुआत की थी। बचपन में भी उन्हें सिर्फ एक ही चीज पसंद थी सोफे पर बैठकर टीवी सीरियल देखना। हालांकि उन्हें इंडियन  सीरियल के बजाय अमेरिकन सीरियल देखना पसंद था।

शादी के बारे में बात करते हुए एकता कपूर कहती है कि कम उम्र में काम शुरू करने की वजह से वह काम में इतनी व्यस्त हो गईं कि शादी के लिए समय ही नहीं मिला। वह बताती हैं कि – शादी को लेकर उनके पिता जितेंद्र ने भी एक बार उनसे कहा था कि या तो तुम शादी कर लो या कोई काम शुरू कर लो। मैंने अपने काम पर फोकस किया और शादी के लिए वक्त ही नहीं मिल पाया। हालांकि, उन्होंने एक बार मीडिया से बात करते हुए मजाक में कहा था कि सलमान खान की शादी के बाद वह खुद शादी करेंगी। लेकिन ये सिर्फ एक मजाक था।

एकता कपूर और करण जौहर दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा था कि अगर मुझे और एकता को कोई नहीं मिला तो हम दोनों एक दूसरे से शादी कर लेंगे। हालांकि अब एकता कपूर सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बन गई हैं और करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए एक बेटे और एक बेटी के पिता बन गए हैं।

बिना शादी किए एक बेटे की माँ है एकता कपूर

7 जून 1975 को जन्मी एकता कपूर की उम्र फिलहाल 48 साल है, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि साल 2019 में वह सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी थी। इसके लिए उन्होंने 36 साल की उम्र में ही अपना एग फ्रिज करवा दी थी।  एक बार उनके दोस्त “तनवीर बुकवाला” के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ रही थीं, लेकिन ये खबरें महज अफवाह बनकर रह गईं।

 लेकिन उनकी यही सोच धरी रह गई। 17 साल की उम्र में उनके पिता ने कहा कि या तो शादी कर लो या कोई काम करो, मुझसे पॉकेट मनी से ज्यादा की उम्मीद मत रखना। अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए उन्होंने 17 साल की उम्र में एक एड एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया था। 19 साल की छोटी उम्र में टीवी सीरियल बनाने वाली एकता कपूर ने एक बार 22 साल की उम्र में शादी करने का सोचा था। एकता एक इंटरव्यू में कही थी कि मेरी जिंदगी अच्छी चल रही थी और मैं सोचती थी कि मैं 22 साल की उम्र में शादी कर लूंगी, लेकिन जो हम सोचते हैं वो कभी नहीं होता।

एकता कपूर शादी को लेकर काफी कंफ्यूज रहती थी कि शादी करनी है या नहीं करनी है , अभी करनी है या बाद में करनी है और अगर करनी है तो किसके साथ करनी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 36 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज करवा दिए थे । मां बनने के अपने अनुभव के बारे में वह कहती हैं कि वह मां बनकर बहुत खुश हैं, मां बनने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।

Ekta Kapoor Biography in Hindi.

एकता कपूर की कुल संपत्ति (Ekta Kapoor Net Worth)

पिछले दो दशकों से टीवी इंडस्ट्री पर राज करने वाली एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट सीरियल दिए हैं। इतना ही नहीं वह ‘ऑल्ट बालाजी’ के जरिए ओटीटी फिल्मों और वेब सीरीज पर भी काम कर रही हैं और इसमें भी उन्हें बहुत अच्छी सफलता मिली है। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 95 करोड़ रुपये है और वह एक महीने में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं। साल 2012 में उन्होंने मुंबई के एक पॉश इलाके में एक आलीशान घर खरीदा था, जिसकी कीमत उस वक्त करीब 7 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा उनका विदेश में भी एक घर है। इसके अलावा उन्हें कार का बहुत शौक है। उनके कार के संग्रह में 70 लाख रुपये की जगुआर एफ पेस, 1.86 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज और 3.57 करोड़ रुपये की सबसे महंगी बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी शामिल हैं।

एकता कपूर के बारे में अज्ञात तथ्य (Ekta Kapoor Unknown Facts)

  • वह अपने अधिकांश धारावाहिकों का नाम “क” से शुरू होने वाले शब्दों के साथ रखती हैं, क्योंकि वह इसे अपना लकी अल्फाबेट मानती हैं।
  • साल 2015 तक उन्होंने 25 सफल धारावाहिक का निर्माण कर करीब 500 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
  • टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का भी निर्माण किया हैं।
  • उन्होंने “कहानी घर घर की”, “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” और “कसौटी जिंदगी की” सहित 130 से अधिक टीवी धारावाहिकों का निर्माण किया है।
  • सुशांत सिंह राजपूत, विद्या बालन, प्राची देसाई, राम कपूर, रोनित रॉय और राजीव खंडेलवाल जैसे कई फिल्मी सितारों को सबसे पहले एकता कपूर ने अपने सीरियल में लॉन्च किया था।
  • एकता कपूर ने स्नैपडील पर उपलब्ध अपनी सिग्नेचर लाइन ‘ईके (EK)’ के लॉन्च के साथ फैशन के क्षेत्र में भी कदम रखा है।
  • वह ज्योतिष और अंक ज्योतिष में बहुत विश्वास करती हैं। वह अपने अधिकांश धारावाहिकों के नाम “क” से शुरू होने वाले शब्दों के साथ रखती हैं। इसके अलावा वह 3, 6 और 9 को अपना लकी नंबर मानती हैं।
  • एकता कपूर को ऊंचाई और अंधेरे से बहुत डर लगता है।
  • उन्हें पालतू जानवर पसंद हैं और उनके पास लाफ्रो नाम का एक पालतू कुत्ता भी है।
  • उन्हें पुराने गाने खासकर किशोर कुमार के गाने सुनना बहुत पसंद है, इसके अलावा उन्हें ग़ज़ल सुनना भी बहुत पसंद है।
  • उन्होंने एक से बढ़कर एक सीरियल बनाए हैं, इसलिए उन्हें “टेलीविजन की क्वीन” और “टेलीविजन की जरीना” के नाम से भी जाना जाता है।
  • वह बिग बॉस फेम “विकास गुप्ता” को अपना भाई मानती हैं और हर साल उन्हें राखी भी बांधती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

उम्मीद करते है कि एकता कपूर के जीवन (Ekta Kapoor Biography in Hindi) बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसी तरह अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के बारे में जानने के लिए आप इस वेबसाइट के अन्य आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं। अगर आपका इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट करके बता सकते हैं। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *